Android 13: बीटा 2 नए फीचर्स के साथ रोलआउट शुरू।
Google ने Android 13 के बीटा वर्जन 2 को धीरे धीरे रोलआउट करना शुरू कर दिया है । वैसे Android 13 के पहले ही बीटा वर्जन 1 को कुछ चुनिंदा फोनों के लिए पहले ही रोलआउट कर दिया गया था, पर अब अन्य मोबाइलों के लिए भी Android 13 के बीटा वर्जन 2 को रोलआउट शुरू हो चुका है। इसकी घोषणा Google द्वारा आयोजित सालाना कॉन्फ्रेंस Google I/O में कर दी गई है इसके साथ इन्होंने और भी सौगात पेश करने की बात कही है जिसमे Pixel 7 सीरीज के दो नए फोन और बजट रेंज में Pixel 6A सामिल है। एक बात और है की कई सालो से चली आ रही Google Pixel Watch से भी पर्दा उठा दिया गया है। संभावना है की Android 13 का फाइनल वर्जन Pixel 7 के साथ ही आएगा। इसके खास फिचर की बात की जाए तो उसकी झलक तो पहले ही पेश किया जा चुका है। अब देखना ये है की Google के Android 13 में कौन कौन से नए फीचर तथा यूजर्स के प्राइवेसी के लिए क्या क्या नई चीजें लाई जा रही है।
Android 13 में प्राइवेसी और सिक्योरिटी
प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में google का कोई जवाब नही। वह वक्त वक्त पर सिक्योरिटी से जुड़े नोटिफिकेशन देता रहता है। लेकिन प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में एक कदम और आगे बढ़ते हुए गूगल ने अपने यूजर्स को एक और सुविधा प्रदान की है। इसके तहत यूजर किस किस डिवाइस पर login है तथा उससे जुड़ी सुरक्षा की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिल जायेगी। आपके सुरक्षा के लिहाज से कोई रिस्क नजर आता है तो आपके प्रोफाइल पर गूगल के द्वारा एक लाल रंग की बत्ती द्वारा संकेत भी दिया जा सकता है। जिससे आप समझ जाएं की कोई खतरा है।
Android 13 में ऑटो डिलीट फैसिलिटी
जब कोई चीज copy paste करते है तो copy करने के दौरान वो चीजे clipboard में save हो जाती है जिसका एक notification भी show कर देता है . इसका मतलब की वो app आपके क्लिपबोर्ड को एक्सेस कर रहा होता है लेकिन Android 13 के आने से इस परेशानी से मुख्ति मिल जाएगी क्योंकि अब कुछ टाइम के लिए copy किया गया चीज क्लिपबोर्ड में save रहेगा फिर आटोमेटिक delete हो जायेगा जिससे वो app बाद में उसे एक्सेस नहीं कर पायेगा . ये फीचर केवल क्लिपबोर्ड पे ही काम नहीं करेगा बल्कि बाकि उन सभी अप्प्स पे काम करेंगे जो आपसे कैमरे, मीडिया फाइल, ब्लूटूथ इत्यादि को एक्सेस करने की अनुमति मांगता है लेकिन काम होने के बाद भी वो परमिशन बनी रहती है, पर android 13 के आने से अब वो परमिशन काम होने के बाद ऑटो डिलीट हो जाएगी . बस एक बात अभी स्पष्ट नही हुई है की डेवलपर्स को google के इस फीचर को मानना ही पड़ेगा या ये ऑप्शनल होगा .
Android 13 देता है आपको निजी जानकारी शेयर करने का कण्ट्रोल
Android 13 में यूजर को अपनी निजी जानकारी (Personal Information) शेयर करने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। पहले आप फोटो शेयर करने के लिए मीडिया और फाइल की परमिशन दिया करते थे . विडियो शेयर करने के लिए ऑडियो ओर विडियो की परमिशन दिया करते थे , लेकिन android 13 में अब ये कण्ट्रोल यूजर के हांथ में दिया गया है, मतलब अब आप केवल उन्ही फोटो, विडिओ या ऑडियो के एक्सेस का परमिशन देंगे जो शेयर करना चाहते है .
Android 13 में बेहतर Customization Facility
Google ने Android 13 के साथ नए कस्टमाइजेशन टूल जोड़े हैं। यूजर अपने मुताबिक, थीम के कलर को चेंज कर सकेंगे, ये बदलाव पूरे OS के साथ-साथ वॉलपेपर और स्टाइल में भी दिखेगा। इसके अलावे थर्ड पार्टी app में भी theme का colour change कर सकेंगे, icon change कर सकेंगे . “Themed icons” को टूगल के जरिए ऑन करके सभी सपोर्ट करने वाले ऐप्स को देख सकेंगे।
Android 13 में भाषा बदलने की आजादी
Android 13 के सिस्टम सेटिंग में अपनी मनपसंद भाषा चुनने की आजादी तो मिलती ही है लेकिन अब आप अलग अलग app के लिए भी अलग अलग भाषा चुन सकते है . जैसे सोशल मीडिया के लिए अलग भाषा तो पेमेंट app के लिए अलग भाषा और entertainment app के लिए अलग भाषा
Android 13 में Silent Mode Is Truly Silent
जब हम साइलेंट मोड एक्टिव करते है तो फ़ोन को बिल्कुल साइलेंट होना चाहिए, जबकि, कंपन vibration और हैप्टिक्स अभी भी इस मोड में होते हैं। लेकिन android 13 में साइलेंट मतलब बिलकुल साइलेंट नो कंपन नो हैप्टिक्स, ट्रूली साइलेंट .
Android 13 में QR Scanner Support
पहले Android में QR scanner support नहीं होते थे मतलब इनबिल्ड नहीं आते थे लेकिन अब इसके लिए दूसरा कोई app लोड नहीं करना होगा .
Android 13 में ELS यानी Emergency Location Service की घोषणा
Android 13 में MEP यानि मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल की घोषणा
Android 13 में Photo Picker का फीचर
Android 13 में Google Translate में और अधिक भाषा का सपोर्ट
Android 13 कौन से फोन में मिलेगा?
कुछ ब्रांड के नाम जिसमे एंड्राइड 13 का update जारी किया गया है
Google की तरफ से आसुस (Asus), लेनोवो (Lenovo), नोकिया (Nokia), वनप्लस (OnePlus), ओप्पो (Oppo), रियलमी (Realme), शार्प (Sharp), टेक्नो (Tecno), विवो (Vivo), एमआई (Mi), जेटिई (ZTE), गूगल टेन्सर (Google Tensor) जैसे ब्रांड के लिए Android 13 बीटा-2 update 11 मई 2022 से उपलब्ध करा दिया है .
Android 13 Supported Devices List
अगर आपका फ़ोन भी उन लिस्ट में शामिल है जो android 13 supported है तो आप उसे install कर सकते है पर ध्यान रहे की ये एक बीटा version है अतः उसमे बहुत से बग देखने को मिल सकता है . यहाँ आपके लिए उन Non-Google devices की लिस्ट है जो android 13 supported है .
- Xiaomi 12
- Xiaomi 12 Pro
- Xiaomi Pad 5
- Oppo Find X5 Pro
- Oppo Find N
- Asus Zenfone 8
- Lenovo Tab P12 Pro
- HMD Global
- Nokia X20
- OnePlus 10 Pro
- Realme GT 2 Pro
- Sharp Aquos Sense 6
- Tecno Camon 19 Pro 5G
- Vivo X80 Pro
- ZTE Axon 40 Ultra
