ब्लॉग की सभी जरुरी सेटिंग कैसे करें | Blogger Settings In Hindi

blogger ki basic setting kaise kare


Blogger Settings In Hindi अगर आपने blogging की दुनिया में पहली बार कदम रखा है और अपना पहला blog blogger पर बनाया है, तो सबसे पहले आपको अपने Blogger Blog Ki Basic Settings Kaise Kare इसकी जानकारी होनी चाहिए। आपके लिए ब्लॉग की कौन सी सेटिंग एनेबल करनी है और कौन सी डिसेबल करनी है इसकी पूरी जानकारी होनी बहुत जरूरी है। 

यदि आपने Blogger Blog Ki Basic Settings को नही किया तो, आपने जिस उद्देश से ब्लॉग बनाया है उसमे असफल हो जायेंगें।

अर्थात blog की Basic setting करने के बाद ही गूगल आपके ब्लॉग को crawl कर पाएगा और आपका ब्लॉग भी सर्च इंजन में शो होगा।


Blogger Setting In Hindi - Blogger Blog Ki Basic Settings Kaise Kare


Blogger Settings In Hindi दोस्तों, जैसे सही दिशा में किया गया प्रयास आपको सफलता की ओर बढ़ने में मदद करता है। ठीक उसी प्रकार blogging के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई सभी छोटी बड़ी सेटिंग आपके ब्लॉग को आगे की ओर बढ़ने में मदद करता है।

Blog को search engine में रैंक कराना इतना आसान नहीं है जितना लोग समझते है। इसके लिए आपको अपनी मेहनत के साथ-साथ धैर्य भी रखना होगा और कुछ  Blogger Blog Ki Basic Settings भी करनी होगी।

अक्सर नए ब्लॉगर को ये पता ही नही होता की Blogger Blog Ki Basic Settings कैसे करें। जिस कारण उनकी कड़ी मेहनत के बाद भी उनको कई तरह की error तथा अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है। इतनी मेहनत के बाद Blogging में   कुछ खास परिणाम नहीं मिलने पर वो धीरे धीरे थकने लगते है और ब्लॉगिंग छोड़ देते है।

यदि आप भी इन्ही तरह की समस्या से गुजर रहे है तो आपको भी अपने blog के Basic Setting में बदलाव लाने की जरूरत है। अतः पहले आप इस पोस्ट को पूरा पूरा पढ़िए और सीखिए की Blogger Blog Ki Basic Settings कैसे करें।


Blogger Blog Ki Jaruri Settings कैसे करें।


गूगल अधिकृत Blogger की website में काफी सालों बाद नया update मिला है। जिस कारण इसका पूरा ही डैशबोर्ड नए अवतार में देखने को मिलता है।

इसलिए मैं आपको नए वाले डैशबोर्ड के अनुसार blogger की basic setting बताने वाला हूं। ताकि आपको समझने कोई दिक्कत न हो।


    ब्लॉगर की सभी जरुरी सेटिंग करना सीखें | Learn Setting Of Blogger 


    सबसे पहले आप ब्लॉगर को open करें। Open होते ही आपके सामने एक डैशबोर्ड दिखेगा। अब आप Setting वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसा की नीचे image में दिया गया है।

    Setting पर क्लिक करते ही left side में बहुत सारे options आ जायेंगें। जिसका मुख्य हेडिंग Basic, Privacy, Publishing, HTTPS, Permissions, Posts, Comments, Email, Formatting, Meta tags, Errors and redirects, Crawlers and Indexing, Monetization, Manage Blog, Site feed, और General इत्यादि होगा। जिसे आप scroll करके देख सकते है। जिसमे हमे कुछ बदलाव करने होंगे।


    Blogger Blog की HTML Coding को Compress कैसे करें


    ब्लॉगर की बेसिक सेटिंग | Blogger Ki Basic Setting


    Basic के अंतर्गत आने वाला पहला ऑप्शन है Title


    Title

    Title पर क्लिक करते ही एक pop up आएगा जिसमे आपको अपने ब्लॉग का Title देना होगा जिससे लोग आपके ब्लॉग को जानें। जैसे मेरे ब्लॉग का नाम techpowerpoint.blogspot.com है। तो मैं इसका title डालूंगा Tech PowerPoint फिर इसे save कर दूंगा।


    Basic के अंतर्गत आने वाला दूसरा ऑप्शन है Description


    Description

    Description पर क्लिक करते ही एक pop up आएगा जिसमे आपको अपने ब्लॉग के बारे में लिखना है की आपका ब्लॉग किस चीज से related है। यानी की आप अपने ब्लॉग पर किस तरह के content डालने वाले है। जिसके लिए आपको 500 शब्दों तक का limit दिया गया है।

    Description लिखते वक्त यह ध्यान रखना है की आपके Description में Title भी आना चाहिए और आपके site से जुड़े keyword भी होने चाहिए। जिससे सर्च इंजन के रैंकिंग में काफी मदद मिलेगी और गूगल को ये भी समझ आएगा की आपकी साइट किस टॉपिक पर है।


    Note:- Keyword हमेशा इंग्लिश में ही लिखें चाहे आप जिस भाषा में भी blogging करते हो।


    Basic के अंतर्गत आने वाला तीसरा ऑप्शन Blog Language


    Blog Language

    Blog Language पर क्लिक करते ही एक pop up आएगा जिसमे आपको लगभग 48 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। आप जिस भाषा में ब्लॉगिंग करना चाहते है उसे select कर ले। और save पर क्लिक कर दें।

    यदि आप ब्लॉगिंग वैसी भाषा में करना चाहते है जो की इसके लिस्ट में नही है तो आगे चलकर गूगल एडसेंस के अप्रूवल में परेशानी हो सकती है। अतः वैसी भाषा चुने जो इसके लिस्ट में सपोर्टेड हो।


    Basic के अंतर्गत आने वाला चौथा ऑप्शन Adult Content


    Adult Content

    Adult Content के अंतर्गत दो option दिए गए है। पहला है "Showing warning to blog readers". दूसरा है "Require age confirmation". ये दोनो ऑप्शन by default OFF रहता है। 

    • Showing warning to blog readers :- यदि आपके ब्लॉग में adult related content है तो इस option को ON करना होगा। नही तो बंद रहने दे।
    • Require age confirmation :- इस ऑप्शन के अनुसार यदि आपको लगता है की किसी खास उम्र के लोगों के लिए आपका content हैं तो  आपको "Require age confirmation" को ON करना होगा। और यदि आपका content सब के लिए है तो by default OFF ही रहने दें।


    Basic के अंतर्गत आने वाला पांचवा ऑप्शन Google analytics property ID


    Google analytics property ID

    Google analytics property ID वाले ऑप्शन क्लिक करते ही एक pop up आएगा। जिसमें आपको Google analytics का ID डालना होगा। उसके बाद Save पर क्लिक कर दें।


    यदि आपने Google analytics पर अपना account नही बनाया है तो आप गूगल में सर्च करें 'ब्लॉग को google analytics से कैसे add करें'। उसे फॉलो करें जिससे आपको google analytics ID मिल जाएगा।


    Basic के अंतर्गत आने वाला छठा ऑप्शन Favicon


    Favicon

    Favicon एक तरह से एक छोटा सा logo होता है। जो ब्लॉग को सर्च करने पर address bar में दिखाई देता है। यह आपके ब्लॉग की पहचान होता है।

    Favicon लगाने से पहले आप किसी app की मदद से छोटा सा logo बना ले। Favicon का standard size होता है 16×16 pixels. वहीँ ज्यादातर browsers कुछ दुसरे sizes को भी recognize कर लेते हैं जो की saved होते हैं 32×32, 48×48, और 64×64 pixel images साइज़ में.

    जब आप logo बना ले तब Favicon वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

    Click करते ही एक नया पेज खुलेगा। जिसमे "Choose File" पर क्लिक करके उस logo को अपलोड कर देना होगा जो आपने बनाया था। हो गया आपका Favicon तैयार।


    ब्लॉगर की प्राइवेसी सेटिंग | Blogger Ki Privacy Setting


    Privacy

    Privacy के अंतर्गत एक option दिया गया है। वो है "Visible to search engines"

    By default यह ऑप्शन ON रहता है। इसके ON रहने से जैसे ही आप ब्लॉग बनाते है यह search engine के नजर में आ जाता है। चाहे आपने पोस्ट लिखा हो या न लिखा हो। 

    अतः इसे पहले off करे दे। तब आप पहले से कुछ पोस्ट लिख लें और publish करने का विचार कर लें, तब इसे ON करें।  


    ब्लॉगर की पब्लिशिंग सेटिंग | Blogger Ki Publishing Setting


    Publishing

    Publishing  अंतर्गत दो option दिया गया है। पहला है Blog address. और दूसरा है Custom domain. 

    • Blog address :- इस वाले ऑप्शन में आपके ब्लॉग का नाम यानी blog address दिया रहता है। 
    • Custom domain :- जबकि दूसरा ऑप्शन Custom domain. का है। इस ऑप्शन के द्वारा आप खरीदा गया डोमेन या Custom Domain add कर सकते हैं। Custom Domain add करने के बाद नीचे redirect domain  वाले ऑप्शन को enable करना होगा।


    ब्लॉगर की HTTP सेटिंग | Blogger Ki HTTP Setting


    HTTP

    इसके अंतर्गत HTTP redirect वाला ऑप्शन by default enable रहता है। यदि गलती से आपको off मिले तो उसे On कर दें। ऐसा करने से आपके ब्लॉगर में SSL certificate free में  मिल जाता हैं जो आपके ब्लॉग को सिक्योर बनाता है। इसलिए इसके सामने का बटन बंद हो तो इसे चालू कर लें।


    ब्लॉगर की परमिशन सेटिंग | Blogger Ki Permissions Setting


    Permissions

    Permissions के अंतर्गत चार ऑप्शन दिया गया है। Blog admin and authors, Pending author invites, 

     और Reader access. 

    • Blog admin and authors :- इसमें ब्लॉग के ऑनर  और लेखक का नाम होता है। 
    • Pending author invites :- इसके अनुसार आप किसी को भी author बनने का निमंत्रण email के जरिए भेज सकते है। 
    • Invite more authors :- इसमें आप अपने ब्लॉग के लिए एक से ज्यादा author बना सकते है।
    • Reader access :- इस  पर क्लिक करके तीनों में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते है। पर by default इसमें Public select रहता है।

    जिन व्यक्ति के पास केवल author का permission हो वो केवल पोस्ट को लिख सकते है, edit कर सकते है और publish कर सकते है।


    नोट:- किसी विश्वशनीय व्यक्ति को ही एडमिन बनाए क्यों की एडमिन चाहे तो ब्लॉग को डिलीट, एडिट, publish या पोस्ट भी लिख सकता है।

    Permission में के सारे ऑप्शन by default selected रहता है इसमें कोई बदलाव न करें। इसकी जरुरत आने पर ही इसमें बदलाव करें .


    ब्लॉगर की पोस्ट्स सेटिंग | Blogger Ki Posts Setting


    Posts 

    Post  के अंतर्गत पांच ऑप्शन दिया गया है। Max posts shown on main page, Archive Frequency, Post template (optional), Image lightbox और Ideas panel.

    • Max posts shown on main page :- इस  option के द्वारा हम यह तय कर सकते है की हम अपने blog के home पेज पर कितना पोस्ट देखना चाहते है . by default इसमें 7 लिखा रहता . लेकिन आप इसे कम या जयादा कर सकते है . इस option पर click करके इसकी संख्या को बदल सकते है . 
    • Archive Frequency :- इसका option  disables रहता है .
    • Post template (optional) :-  यह option को fill करने की  जरुरत नहीं है.
    • Image lightbox :- Blogger के द्वारा Overlay Box को Lightbox नाम दिया गया है . Overlay का मतलब होता है Layers के ऊपर Layers होना. जब Blogger Post Image पर क्लिक किया जाता है तो वह Image Post Content के उपर खुल जाती है और पूरी स्क्रीन को Cover कर लेती है. इसे ही Image Overlay कहा जाता है. यदि Blogger Post में एक से ज्यादा Images है तो बाकि Images Thumbnail के रूप में दिखाई देती है. और उन्हे एक-एक करके देखा जा सकता है. यदि हमे वापस Post पर जाना हो तो दाएं तरफ Close X बटन से Overlay को बंद करके जाना पडता है. इस option को on रखना है ताकि आपके पाठक इस image को बड़ा करके साफ साफ देख सकें 
    • Ideas panel :-  यह option भी on रखना है . जिससे आपके blog पोस्ट से related topics या सवाल का सलाह  मिलता रहे . जब आप पोस्ट लिखते है तो बाएं तरफ बहुत से टॉपिक show होता रहता है . आप चाहे तो उस topics पर भी पोस्ट लिख सकते है . 


    ब्लॉगर की कमेंट्स सेटिंग | Blogger Ki Comments Setting


    Comments

    Comment सेक्शन के अंतर्गत चार option हाईलाइट मिलेंगे . Comment location, Who can comment? , Comment moderation और Comment form message

    • Comment location : - इस पर click करने पर चार option मिलेगा . उसमे से आपको “Embedded” को select करना है .
    • Who can comment? :- इस option के द्वारा आप यह चुन सकते है की आपको कमेंट कौन कर सकता है . इस पर click करने पर तीन option मिलेगा . जिसमे से बिच वाला “Users with Google Accounts” select करना है . ताकि वही कमेंट कर सके जिनके पास google account हो . इससे आप किसी तरह के गलत कमेंट यानी  कमेंट स्पैमिंग  से बच सके .
    • Comment moderation :- इस पर click करने पर तीन option मिलेगा . जिसमे से “Never" को select करना है . ताकि कोई भी आपके कमेंट में बदलाव नहीं कर सके . 
    • Comment form message :- आप चाहते है कि कोई आपके पोस्ट पर कमेंट करे तो अपने आप आपके द्वारा एक मेसेज उसके reply में चला जाये जैसे Thanks, या Thanks for Feedback. इसके लिए Comment form message पर click करें . आपके सामने एक popup विंडो ओपन होगा, उसमे अपना मेसेज टाइप करें जो रिप्लाई में देना चाहते है और save कर दें . 



    ब्लॉगर की ईमेल सेटिंग | Blogger Ki Email Setting


    Email

    Email वाले सेक्शन के अंतर्गत सात option हाईलाइट मिलेंगे . Post using email, Comment notification email, Pending comment notification emails, Invite more people to comment notification emails, Email posts to, Pending post notification emails, Invite more people to post notifications. इस वाले सेक्शन में कोई बदलाव नहीं करें . इसके बारे मे और अधिक जानकारी चाहिए तो आप google में सर्च कर सकते है .


    ब्लॉगर की फॉर्मेटिंग सेटिंग | Blogger Ki Formatting Setting


    Formatting

    Formatting सेक्शन के अंतर्गत चार option हाईलाइट मिलेंगे . Time zone, Date header format, Archive index date format, Timestamp format और Comment timestamp format.

    • Time zone :- इस option पर click करने पर एक popup विंडो ओपन होगा, जिसमे अलग अलग देशों के time zone दिया होगा . आप अपने देश के time के हिसाब से time zone select करें . जैसे मैनें  india के लिए  (GMT+05:30) India Standard Time – Kolkata. को select किया है . 
    • Date header format :- Date लिखने का अलग अलग ढंग होता है . आप इस option पर click करके अपने पसंद का date format चुन सकते है जैसा आप अपने blog पोस्ट में देखना चाहते है . जैसे  Saturday, May 28, 2022 या 5/28/22 या 5/28/2022 और भी बहुत कुछ .
    • Timestamp format :- इस option के द्वारा आप time भी सेट कर सकते है ताकि या पता चल सके की आपने पोस्ट कितने समय पर पोस्ट किया है . इस option पर click करे और अपनी पसंद का time स्टाइल select करे .
    • Comment timestamp format :- इस option में दोनों सुबिधा मिलाता है . Date के साथ साथ time भी show करेगा .



    ब्लॉगर की मेटा टैग्स सेटिंग | Blogger Ki Meta Tags Setting


    Meta Tags

    Meta Tags सेक्शन के अंतर्गत दो option हाईलाइट मिलेंगे . Enable search description और Search description

    • Enable search description :- यह option आपके blog को search engine में rank कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है . इस option को हमेशा ON रखे .
    • Search description :- इस पर click करते ही एक popup विंडो ओपन होगा . इसमें आप अपने blog से related सभी keyword डालें ताकि आपके site को rank होने में मदद मिलेगा . 


    ब्लॉगर की एरर एंड रिडायरेक्ट सेटिंग |Blogger Errors and Redirects Setting


    Errors and redirects

    Errors and redirects सेक्शन के अंतर्गत दो option हाईलाइट मिलेंगे .Custom 404 और Custom redirects. इस दोनों option में कोई छेड़ छाड़ नहीं करें . 

     

    ब्लॉगर की क्रॉलर एंड इंडेक्सिंग सेटिंग | Blogger की Crawlers and indexing Setting

     

    Crawlers and Indexing

    Crawlers and indexing सेक्शन के अंतर्गत छह option मिलेंगे . जिसमे कुछ हाईलाइट होंगे और कुछ नहीं . लेकिन उन्हें इनेबल करने पर सब हाईलाइट हो जायेंगे . Enable custom robots.txt, Custom robots.txt, Enable custom robots header tags, Home page tags, Archive and search page tags, Post and page tags और Google Search Console

    •  Enable custom robots.txt :- इसे inable कर देना है . ऐसा करते ही इसके निचे का option हाईलाइट हो जायेगा . 
    • Custom robots.txt :- इस पर click करते ही एक popup विंडो खुल जायेगा . यहाँ आप अपने blog का xml sitemap डालना होगा . फिर save पर click कर दें . अगर आपको sitemap बनाने नहीं आता हो तो अपने blog का xml sitemap बनाने के लिए sitemap generator का इस्तेमाल कर सकते है . 
    • Enable custom robots header tags :- इसे inable कर देना है . ऐसा करते ही इसके निचे का तीन option हाईलाइट हो जायेगा . 
    • Home page tags :- इस पर click करते ही एक popup विंडो खुल जायेगा . जिसमे बहुत से option दिखेगा . आपको सिर्फ “all" और “ noodp” को select करना है . 
    • Archive and search page tags :- इस पर click करते ही एक popup विंडो खुल जायेगा . जिसमे बहुत से option दिखेगा . आपको सिर्फ “noindex" और “ noodp” को select करना है . 
    •  Post and page tags :-  इस पर click करते ही एक popup विंडो खुल जायेगा . जिसमे बहुत से option दिखेगा . आपको सिर्फ “all" और “ noodp” को select करना है . 
    • Google Search Console :- इस पर click करते ही आप Google Search Console की site पर चले जायेंगें . यहाँ आप अपने site को verify कर सकेंगे . 

    अगर आपको Google Search Console में अपने site को verify करने नहीं आता है तो इसके बारे में search कर सकते है .

     

     ब्लॉगर की मोनेटाइजेशन सेटिंग | Blogger की Monetization Setting


    Monetization

    Monetization के अंतर्गत एक option मिलेंगे  . Enable custom ads.txt

    • Enable custom ads.txt :- इसे inable तब करने की जरुरत होगी जब आपके blog को google Adsense का approval मिल जायेगा  . 


    ब्लॉगर की मैनेज ब्लॉग सेटिंग | Blogger की Manage Blog Setting


    Manage Blog

    Manage Blog के अंतर्गत चार option मिलेंगे  . Import content, Backup content, Videos from your blog और Remove your blog

    • Import content :- ब्लॉगर export फ़ाइल से पोस्ट और कमेंट import करता है। import फाइल और कमेंट को उसके date के अनुसार किसी भी पोस्ट की साथ मिला देता है . 
    • Backup content :- इस option के द्वारा आप अपने blog का backup ले सकते है .
    • Videos from your blog :- आपके blog पर जो भी वीडियो अपलोड होगा उसे एक जगह दिखायेगा .
    • Remove your blog :- इस option के द्वारा आप अपने blog को delete कर सकते है . लेकिन इसे 90 दिनों के भीतर फिर से प्राप्त कर सकते है . इस option पर click करने पर एक डायलॉग बॉक्स ओपन होता है जिसमे आपके blog को download करने का option देता है . 

     

    तो दोस्तों , मैंने आपको ब्लॉग की सभी जरुरी सेटिंग कैसे करें | Blogger Settings In Hindi  के बारे में  बता दिया है और जो जरुरी नहीं था उसे छोड़ दिया है . कुछ टॉपिक ऐसे भी थे जिसके बारे में इस पोस्ट में बताना संभव नहीं था इस लिए उसे search करने को कहा है .


    मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Blogger Settings In Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।


    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post