Mobile में PPT या Powerpoint Presentation कैसे बनाये? | How to make PPT Or Powerpoint Presentation on mobile
आधुनिकता की ओर बढ़ रही ये दुनिया और दुनिया में हो रही तकनीकी विकाश ने हमलोगों को ऐसे राह पर ला खड़ा किया है, जहां हमलोगों के लिए तकनीकी ज्ञान जरूरी हो गया है। इसके बिना प्रगति के राह पर बढ़ना बहुत मुश्किल होगा।
कंप्यूटर का ज्ञान भी तकनीकी ज्ञान के अंतर्गत आता है। इसके ज्ञान के बिना कहीं भी जॉब मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगभग हरेक क्षेत्र में कंप्यूटर ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिए है।
यदि आप कंप्यूटर का थोड़ा मोड़ा भी ज्ञान रखते है तो आपका सामना Presentation से जरूर हुआ होगा। फिर भी यदि आप ये नही जानते कि Presentation क्या है? PPT किसे कहते है? Mobile में PPT कैसे बनाये? PPT किस काम आता है? तो हम है न आपके इस सारे सवालों के जवाब देने के लिए। तो हमारे साथ बने रहे और सीखते रहे।
Presentation क्या है? What is Presentation?
पहला सवाल ये है की Presentation है क्या?
Presentation का शाब्दिक अर्थ होता है, "प्रस्तुति" या "प्रदर्शन" या "उपस्थिति" अर्थात कोई नया काम शुरू करने के पहले, उसके विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए एक रूप रेखा तैयार करना, फिर उसे कागज पर लिखना या डिजिटल रूप में बदल कर सामने वाले को प्रस्तुत करना ही Presentation कहलाता है। इसे एक उदाहरण से समझते है ।
एक इंजिनियर को कोई बिल्डिंग बनाने काम दिया गया . तब उस इंजिनियर ने पहले उस लोकेशन का मुआयाना किया। वहाँ की मिटटी के गुणों का निरक्षण किया यह पता करने के लिए की वहाँ इतनी बड़ी बिल्डिंग खड़ी हो पायेगी की नहीं । फिर बिल्डिंग का नक्शा बनाया। उसमे लोहे की छड़ कितनी मोटी लगेगी इस पर विचार किया यानी उसने उन सारी पहलुओं पर बिचार किया जो एक अच्छे बिल्डिंग के निर्माण के लिए जरुरी है। फिर उसने उन विचारों को कागज पर लिख डाला और उसे बिल्डर के पास प्रस्तुत किया। बिल्डर उसके इस काम से खुश हुआ और उसे वह काम करने को दे दिया। इसका मतलब की उस इंजिनियर ने अपना प्रेजेंटेशन इस ढंग से प्रस्तुत किया की उसे काम मिल गया। ये तो कागज पर बनाया गया प्रेजेंटेशन था।
लेकिन आज कंप्यूटर युग में Presentation का प्रारूप बदल गया है। पहले Presentation पेपर पर तैयार किया जाता था। प्रस्तुत किये जाने वाले विषयों के पेज बनाए जाते थे। फिर उसे Presentation का रूप दिया जाता था।
परंतु अब Presentation का digitalization हो चुका है। अब जॉब, बिज़नस, शिक्षा, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कामों के लिए Presentation यानि PPT बनाने की जरुरत पड़ती है .
ऐसा कहा जाता है की “पढ़ कर समझना उतना आसान नहीं होता जितना की पिक्चर देख कर समझाना”. अतः PPT या Presentation कुछ भी समझाने का एक बहुत अच्छा तरीका हो गया है। इसकी मदद से आप अपने client या फिर सामने वाले को कुछ भी आसानी से समझा सकते हैं।
Digital Presentation में images, videos, text और graphics को add करके अच्छी और सुंदर presentation बना सकते हैं।
Presentation बनाने के लिए Laptops या Computer की जरुरत होती है, परन्तु ये जरुरी नहीं की सब के पास Laptops या Computer हो। परन्तु आप निराश ना हो क्योंकि हम यहाँ आपको Mobile में PPT कैसे बनाये? की जानकारी देंगे।
आज की इस technology से भरी दुनिया में एक smartphone तो हर किसी के पास होता है और अगर आपके पास भी smartphone है तो आपको ये article अंत तक पूरा जरूर पढ़ना चाहिए।
क्योंकि इस article के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं की Mobile में PPT कैसे बनाये। तो अगर आप अपने phone का इस्तेमाल करके एक अच्छी presentation तैयार करना चाहते हैं तो इस article को अंत तक पढ़ते रहिये, क्योंकि यहाँ मै आपको Phone से presentation बनाने के बारे में सब कुछ बताने वाला हूँ।
PPT क्या होता है और Mobile में PPT कैसे बनाये?
PPT की full form होती है Powerpoint presentation. जिसे Microsoft Powerpoint के नाम से भी जाना जाता है। शुरुआत में इस presentation program को Robert Gaskins और Dennis Austin द्वारा Forethought नामक एक software company में बनाया गया था। जिसे 20 April 1987 को Macintosh computers के लिए release किया गया था। बाद में Bill Gates की company Microsoft ने powerpoint program को 14 Million USD में खरीद लिया था। तब से यह Microsoft Powerpoint presentation के नाम से फेमस हो गया।
Powerpoint presentation हमे अनेकों tools देता है जिससे हम आकर्षक और प्रभावशाली presentation बना सकते है।
अब आप presentation क्या होता है के बारे में जान चुके है। अब आप जानेंगे की Mobile में PPT बनाने के लिए Powerpoint App को Download कैसे करें।
Mobile में Powerpoint Presentation Download कैसे करें?
Mobile में Powerpoint Presentation Download करने के लिए निम्नलिखित steps को follow करें।
1. सबसे पहले अपने phone में Google Play Store को open करें।
2. अब ऊपर search bar में "microsoft powerpoint" या "powerpoint" type करें और search कर दें।
3. Search करने के बाद आपको सबसे पहली application जो दिखेगी आपको उस पर click करना है और उसके बाद Install के button पर click करना है।
4. Install button पर click करने के बाद powerpoint app की downloading शुरू हो जायेगी। App download होने के बाद अपने आप आपके phone में install भी हो जाएगा।
Powerpoint में Account कैसे बनाये?
1. Microsoft PowerPoint app को open करते ही आपके सामने email डालने का option आएगा।
2. अगर आपने पहले से Microsoft में account बना रखा है तो उसी email को डालना होगा फिर उसका password डालना होगा। और login पर क्लिक करते ही आपका PowerPoint खुल जायेगा।
लेकिन आपने पहले से कोई Microsoft account नही बना रखा है तो आप जो भी email डालेंगे, Microsoft उसी email से account बनाने को कहेगा। Account बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आपको Next पर click करना होगा।
Click करने के बाद आपसे उस email का password मांगा जाएगा। Password डालते ही आप Microsoft PowerPoint में login हो जायेंगे। ऐसा करते ही अब आप microsoft powerpoint presentations बनाने के लिए बिलकुल तैयार होंगें।
अब हम आपको जानकारी देंगें की Mobile का इस्तेमाल करके PPT कैसे बनाये।
Mobile में PPT कैसे बनाये?
Mobile में Powerpoint से PPT या Presentation बनाने के लिए निचे दिए गए steps को ध्यान से follow करें।
1. PowerPoint app को खोलें। आपके सामने एक नया इंटरफेस आएगा जैसा की नीचे image में बताया गया है। उपर की ओर दाएं तरफ एक + का चिन्ह होगा उसे क्लिक करें।
2. प्लस पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले आपको अपनी PPT save करने के लिए तीन लोकेशन दिया जाएगा। इसके लिए create in के नीचे एक column पर क्लिक करना है । तब आपके सामने तीन option नजर आएगा
a. One Drive - Personal
b. This Device > Documents
c. Select a different location
किसी एक लोकेशन को select कर लेना है।
3. लोकेशन select करने के बाद आपको Blank presentation select करना है। ऐसा करने पर आप से एक परमिशन मांगा जाएगा। उसे allow करने के बाद एक pop up आएगा उसमे No Thanks पर क्लिक करना है।
4. अब आपके सामने blank presentation open हो जायेगी। अपने Presentation का टाइटल देने के लिए उस एरिया पर डबल क्लिक करे जहां लिखा हुआ है "Double tap to add title". इसके बाद अपने presentation का एक बढ़िया Title टाईप करें। इसके बाद एक subtitle देने के लिए double click करके एक subtitle type करे।
5. जब आपने Title और subtitle type कर लिए, तो अब आगे क्या करना है, इसके बारे जानने के लिए आपको presentation के Menu के बारे में जानकारी लेनी होगी। Menu की जानकारी होने के बाद ही आप presentation को सही रूप दे पाएंगे। इसलिए इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है।
Title वाले पेज के नीचे right side में छोटा सा arrow दिखेगा उस पर click करें।
6. क्लिक करते ही आपके सामने Home का एक option आएगा। अब Home वाले option पर click करेंगे। Click करते ही एक menu display होगा। जिसमे Home, Insert, Draw, Design, Transitions, Animations, Slide Show, Review और View. दिखेगा। इन सभी का इस्तेमाल करके आप अपने presentation में चार चांद लगा सकते है, मतलब की आप अपने presentation को सुंदर और आकर्षक बना सकते है।
7. जब आप presentation बनाएंगे तो हो सकता है की आपको slide add करने की जरूरत पड़ेगी। तब slide add करने के लिए right side में एक + का चिन्ह देखेगा। उस पर click करके आप जीतने चाहे उतने slide add कर सकते है। नीचे image में slide कहा से add करना है उसे देख सकते है।
8. Presentation में photo, text, add pictures, shape, table, new comment, slide layouts इत्यादि कहां से add करने है उसके बारे में नीचे image दिया गया है। उसे समझ कर ये सभी चीजे presentation में add कर सकते है।
(a) Camera:- नीचे 📷 के symbol पर click करके आप picture click करके presentation में add कर सकते है। या वीडियो भी add कर सकते है। इसके लिए आप से permission मांगा जाएगा। जिसे allow कर देना होगा।
(b) Text add:- करने के लिए नीचे A लिखे हुए symbol पर click करके text add कर सकते है। इसके अलावे font style, size, colours, numbering add, bullet add इत्यादि change और add कर सकते है। इसके लिए नीचे right side में एक छोटा सा arrow पर click करना होगा।
(c) Insert shape:- वाले symbol पर click करके आप अनेकों प्रकार के shape add कर सकते है। जैसे circle, rectangle, oval, arrow, line, star और भी बहुत सारे।
(d) Add picture:- वाले symbol पर क्लिक करके गैलरी में save pictures को presentation में add किया जा सकता है।
(e) Insert Table:- वाले symbol पर click करके आप जैसा चाहे टेबल लगा सकते है। टेबल स्टाइल के लिए नीचे right side में एक छोटा सा arrow पर click करना होगा और मन चाहा टेबल add कर सकते है।
(f) Insert a new comment:- वाले symbol पर क्लिक करके आप comment लिख सकते है और conversation कर सकते है।
(g) Slide layout:- वाले symbol पर click करके आप layout के style को बदल सकते है।
9. अब आप presentation बनाना जान गए होंगे। अब इसे save कैसे करे, वो भी जान लें। इसके लिए आपको सबसे ऊपर right में 3 dots पर click करना होगा।
10. 3 dots पर click करने के बाद आपके सामने एक menu खुलेगा जिसमे आपके सामने बहुत सारे options होंगे जिनमे से आपको Save As पर click करना है।
11. Save As पर click करने के बाद आपके सामने एक new window open होगी जिसमे आपको location select करनी होगी जहाँ पर आप अपनी PPT को save करना चाहते हैं।
12. अगर आपको document का नाम change करने की जरूरत हो तो आप उसे भी चेंज कर सकते है। इसलिए लिए आपको Save As में निचे की तरफ मौजूद field में file का नाम edit करना होगा और उसके बाद Save पर click करना होगा।
Save पर click करने के बाद आपकी document save हो जायेगी। इस तरह आप बहुत आसानी से Mobile में PPT बना सकते हैं। यहाँ पर हमने आपको basic PPT बनानी सिखाई है और एक blueprint दिया है की Mobile में PPT बनाई कैसे जाती है।
Powerpoint के Features
Home option पर क्लिक करके इसके features का इस्तेमाल कर सकते है। जिसके अंतर्गत आने वाले फीचर्स है।
Insert Feature In PowerPoint
Insert option का इस्तेमाल करके image, audio, Vedio, table, shape, text, smart art इत्यादि presentation में add कर सकते है।
Draw Feature In PowerPoint
Draw option पर click करके आप mouse से draw करना, erase, pen, highlighter, colour, or thickness आदि सब बदल सकते है।
Design Feature In PowerPoint
इसके अंतर्गत Theme, Slide Size, format background. इत्यादि ऑप्शन आते है। इसमें पहले से pre install themes आते है। जिसका इस्तेमाल आप अपने presentation में कर सकते है। साथ ही Slide का आकार बड़ा छोटा कर सकते है। और background के कलर को भी चेंज कर सकते है।
Transitions Feature In PowerPoint
इसके अंतर्गत transition effect, effect option, और apply to all का option देखने को मिलता है।Transition effect से slide अलग अलग स्टाइल में show होगा। तथा effect option के द्वारा यह सेट होगा की effet किस साइड से शुरू होगा। right से या left से , bottom से या top से।
Animation Feature In PowerPoint
इसके द्वारा आप अपने presentation में animation भी add कर सकते है।
Slide Show Feature In PowerPoint
इसके के अंतर्गत From beginning, From Current Slide और Hide slide जैसे फीचर मिलते है। "From beginning" option आपके presentation को शुरू से चला कर दिखाता है। "From Current Slide" option आपके presentation को उसी slide से चलाएगा जिस slide पर आप होंगे। "Hide Slide" आपके slide को छिपा देगा ताकि दिखाई न दे। फिर आप उसे nuhide भी कर सकते है।
Review Feature In PowerPoint
यह option आपके द्वारा भेजे गए कमेंट, या आने वाले comment या markup किया गया कमेंट दिखायेगा।
इन सारी फीचर के आलावे इसकी खास बात यह है की Powerpoint, Microsoft के हर एक software के साथ compatible है। इससे आप word documents में slides को export कर सकते हैं या फिर Excel charts को अपनी presentation में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी Powerpoint presentation में statistical data और charts को भी add कर सकते हैं।
मैंने आपको Mobile में PPT कैसे बनाये? के बारे में सारी जानकारी दे दी है।
मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Mobile में PPT कैसे बनाये? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी ।
मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।
इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।

















