हेलो दोस्तों, क्या आप ब्लॉगर पर नए है? क्या आपने भी ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाया है? क्या आपको लगता है की आपके ब्लॉग की लोडिंग स्पीड स्लो है? अगर ऐसा लगता है तो एक बात जान ले की अगर आपके ब्लॉग की लोडिंग स्पीड स्लो है तो आपकी ब्लॉग या वेबसाइट सर्च इंजन में रैंक नहीं करेगी। इस समस्या के समाधान के लिए आपको इस पोस्ट में Blogger Blog की HTML Coding को Compress कैसे करें तथा ब्लॉग की लोडिंग स्पीड को इंक्रीज करने के बारे में बताऊंगा। जिससे आपकी ब्लॉग सर्च इंजन में हाई रैंक प्राप्त कर सके।
ब्लॉगर ब्लॉग की लोडिंग स्पीड को इंक्रीज करने के लिए HTML, CSS, JavaScript और Images कंप्रेस करके फाइल की साइज को रिड्यूस यानी कम करना होगा। बहुत से ब्लॉगर लोडिंग स्पीड को कैसे इंक्रीज करे के बारे में सर्च करते है। तो चलिए आज मैं आपको बताता हूं कि ब्लॉगर ब्लॉग की लोडिंग स्पीड को कैसे इंक्रीज करते है।
Compress / Minify Blog's Template HTML Coding
Step - 1
1) सबसे पहले आप अपने ब्लॉग के Blogger Dashboard में जाएं।
2) Theme पर क्लिक करें।
3) इसके बाद Edit HTML पर क्लिक करें।
4) क्लिक करते ही ब्लॉग की पूरी coding open हो जाएगी।
5) अब इस पूरी coding को कॉपी (Copy) कर लेना है। [Select All (CTRL+A)] and [Copy (CTRL + C)].
Steps -2
1) अब आपको HTML COMPRESSOR की वेबसाइट पर जाना है। आप html compressor पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर जा सकते है।
2) जिस ब्लॉगर ब्लॉग का HTML आपने कॉपी किया था उस कोड को यहाँ पेस्ट (Paste) कर दें। जिस एरिया में निचे बताया गया है
3) अब आपको right साइड में कुछ ऑप्शन दिख रहे होंगे। पहले ऑप्शन code type पर क्लिक करें। और Blogger सेलेक्ट करें। जैसा की नीचे बताया गया है
4) अब code type के सामने (Show Option) पर क्लिक करें।
5) अब नीचे दिए गए screenshot के अनुसार ऑप्शन choose करें।
6) उसके बाद पूरी सेटिंग करने के बाद Compress Button पर क्लिक कर दें।
Steps - 3
कोडिंग कंप्रेस होने के बाद आपको राइट साइड में दिख रहा होगा कि आपकी फाइल की साइज कम हो गई है। इसके नीचे आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा। आप डाउनलोड के आगे here पर क्लिक करके कंप्रेस्ड थीम HTML फाइल को xml फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप कंप्रेस कोड को कॉपी करके डायरेक्टली ब्लॉगर थीम के html section में पेस्ट भी कर सकते हैं।
1) Compress HTML code के लिए Select All पर क्लिक करें।
2) अब फिर से Blogger Dashboard में जाएं।
3) Theme पर click करे और Edit HTML पर जाएं।
4) अब html editor के अंदर सभी कोड को select all करके डिलीट कर दें।
5) उसके बाद compressed code को पेस्ट कर दें।
6) अब Save Theme पर क्लिक कर के सेटिंग को सेव कर दें।
अब आप अपने ब्लॉग को ओपन कर के चेक करें। पहले के मुकाबले आपकी ब्लॉग की लोडिंग स्पीड फ़ास्ट होगी। आप चाहे तो, Google page Speed Tool, Gtmetrix और Pingdom का इस्तेमाल करके स्पीड चेक कर सकते हैं। तो यह थी Blogger Blog की HTML Coding को Compress कैसे करें का एक तरीका। इसके अलावा अगर आप अपने ब्लॉग की लोडिंग स्पीड को और भी फास्ट बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें



