Google Watch Conformed Know About It in Hindi


Google Watch Conformed


काफी समय से लोगों के बीच जो अटकले चल रही थी Google watch के बारे में, उससे पर्दा उठाते हुए google ने बुधवार को कैलिफोर्निया में आयोजित हुए अपने इवेंट में Google Pixel Watch को कंपनी की पहली स्मार्टवॉच के रूप में पेश किया। 


Google ने अपने सालाना इवेंट I/O में अपनी गूगल पिक्सल वॉच से पर्दा तो उठा दिया है. परन्तु इसे लॉन्च कब किया जायेगा इसके बारे में लोगों के बीच अभी भी suspense कायम है . बस एक बात की पुष्टि हुई है की इस साल के आखिर में Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा. 


ऐसा कहा गया है की Google Pixel Watch लेटेस्ट Wear OS 3 पर काम करेगी जिससे यह अब तक की सबसे अच्छी स्मार्टवॉच बन जाएगी। इस सभी के अलावे इसमें Fitbit हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स का भी support होगा और कलाई पर android experience का भी अनुभव मिलेगा जैसे google Assistant, Google Maps और Google Wallet शामिल हैं।


मार्केट में इसका सामना Samsung Galaxy Watch 5 और यहां तक ​​​​कि Apple Watch 8 के साथ होगा जो अपने आप में एक बेहतर product है, साथ ही इसे उन Pixel Smartphone यूज़र्स के उम्मीदों पे खड़ा उतरना होगा जिन्होंने इन-हाउस साथी स्मार्टवॉच की प्रतीक्षा की है। यहाँ हम Google Pixel Watch के बारे में सब कुछ जानते हैं, अपेक्षित रिलीज की तारीख और कीमत से लेकर संभावित सुविधाओं और बहुत कुछ।


    Google Pixel Watch news (updated May 14)


    9to5 गूगल ने दावा किया है कि आने वाली वॉच में लगभग साल पुरानी सैमसंग Exynos 9110 चिप का इस्तेमाल  किया जा सकता है।


    Google Pixel Watch  की घोषणा Google I / O 2022 में की गई थी। लेकिन उन घोषणा में बहुत कुछ नही बताया गया . लेकिन इस बात की पुष्टि की गई की इसे Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro के साथ लॉन्च किया जायेगा . 


    Google Pixel Watch Release Date


    अगर Google के पिछले आयोजित इवेंट्स के इतिहास को देखा जाये तो यह संभवतः अक्टूबर के महीने में हो सकता है .और इसी महीने के किसी तारीख को Google पिक्सेल वॉच रिलीज़ की तारीख मिलेगी।


    पिक्सेल वॉच ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप सहित विभिन्न नियामक बाधाओं से गुज़री, जो कि बाज़ार तक पहुँचने के लिए आवश्यक है। इससे पता चलता है कि स्मार्टवॉच के तैयारी की पूरी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है .


    Google Pixel Watch Price Speculation


    Google Pixel Watch price कितनी होगी? Google ने पिक्सेल वॉच की कीमत का स्पष्ट रूप से  घोषणा नहीं किया है . लेकिन ये तो कहा जा सकता है की इसकी कीमत Apple watch जितनी तो नहीं होगी . हाँ हम सैमसंग और एप्पल के watch के कीमत के बीच का अनुमान तो लगा ही सकते है . Apple वॉच सीरीज़ 7 और सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 क्रमशः $ 399 और $ 249 से शुरू होते हैं, इसलिए हम उम्मीद करेंगे कि Google इन दोनों घड़ियों से  थोड़ा कम प्राइस रखेगा . क्योंकि Google Pixel 6 सीरीज गैलेक्सी S22 और iPhone 13 दोनों से सस्ती है।


    Google Pixel Watch Price इसके size और LTE variant पर निर्भर करेगा . यह बहुत सस्ती तो नहीं होगी लेकिन अनुमानतः  $200-$350 के आस-पास हो सकती है जो की इसके मूल्य निर्धारण रणनीति के आधार पर कहा जा सकता है .


    इसे भी पढ़े ZTE Axon 40 Ultra


    Google Pixel Watch Design


    Google ने जैसा टीज़र प्रस्तुत किया है उसके अनुसार Google Pixel वॉच गोलाकार और उपर से उभरा हुआ होगा इसमें न्यूनतम बेज़ल के साथ गोलाकार डिस्प्ले और एक घुमावदार ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें बगल में एक फिजिकल बटन हो सकता है।  I/O के दौरान जो रंग दिखाया गया है उससे लगता है की यह silver रंग में होगा इसके अन्य रंगों और आकार के बारे में अभी तक रहस्य बना हुआ  है . मुख्यतः बाजार में दो आकार  के  watch देखने को मिलते है अतः  Google भी इसका अनुसरण करेगा . 


    इसका look एकदम clear और minimalist देखने को मिलेगा . इसमे Interchangeable bands होगा जो उपयोगकर्ता को customization सुविधा प्रदान करेगा .


    Google Pixel Watch के भीतरी डिज़ाइन  अभी के लिए एक रहस्य बना हुआ है। Leaker Yogesh Brar के अनुसार इसमे 'BioActive Sensor' का इस्तेमाल हो सकता है जो हृदय गति, ईसीजी और शरीर में वसा प्रतिशत को माप सकता है। यह सेंसर सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 में देखने को मिलता है . 


    Google पिक्सेल वॉच में और भी पुरानी तकनीक हो सकती है। 9to5Google ने अनुमान लगाया है कि घड़ी 10nm Exynos 9110 चिप का उपयोग करेगी, जिसने 2018 में मूल सैमसंग गैलेक्सी वॉच पर पहली बार इस्तेमाल किया गया था ।


    Google Pixel Watch With Fitbit Features


    शायद Google Watch की सबसे रोमांचक बात यह है की इसमें Fitbit फिटनेस ट्रैकिंग का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा . google Fit एक health से सम्बंधित app है जो आपके health को मॉनिटर करता है जैसे heart beat रेट , step ट्रैकिंग, वर्कआउट ट्रैकिंग, एक्टिव जोन मिनट्स इत्यादि . 


    Google Pixel Watch Wear OS


    Google Pixel Watch  में खुद से बनाया गया Wear OS का इस्तेमाल किया जायेगा . जो बेहतर होगा की नहीं वे वक़्त बताएगा . 

    कुछ थर्ड-पार्टी स्मार्ट वाच जैसे TicWatch और Fossil  में लोकप्रिय Wear OS देखने को मिलता है जिसमे Google फिट के माध्यम से निरंतर हृदय गति की निगरानी, Google Pay  के द्वारा contactless payments and hands-free Google Assistant access, जैसी सुबिधा मिलाती है . अतीत में, Wear OS की कमियों को दूर करने पर ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन Wear OS का नया अवतार गैलेक्सी वॉच 4 पर बहुत अच्छा काम करता है।


    हमें इस बात की बेहतर समझ होनी चाहिए कि सैमसंग के अपने एकीकृत UI के बिना Wear OS कैसा दिखता है, जब नई Wear OS-योग्य स्मार्टवॉच को 2022 में बाद में अपडेट किया जाता है।


    Google Pixel Watch Vs Apple Watch


    Google pixel अपने इस खेल में Apple watch को तभी हरा सकता है जब google pixel में कुछ killer feature दिए जाएँ . इसके लिए google को गंभीर निर्णय लेने होंगे . इसमें एक ऐसे OS का अनुभव मिले जो सहज हो और जिसमे Gmail, Google फ़ोटो और Google कैलेंडर जैसी अन्य Google सेवाओं के साथ सहज एकीकरण किया गया हो. 


    जब स्वास्थ्य ट्रैकिंग की बात आती है, तो पिक्सेल वॉच को अपने google फिटबिट को इतना बेहतर बनाने की  आवश्यकता होगी जो सेंसर और कसरत ट्रैकिंग पर ऐप्पल वॉच को हरा दे। फिटबिट डेली रेडीनेस स्कोर और एक्टिव जोन मिनट दो विशेष रूप से शानदार विशेषताएं हैं।


    पिक्सेल वॉच को वास्तव में जीतने के लिए ऐप्पल वॉच की तुलना में प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और लंबी बैटरी लाइफ की आवश्यकता होगी।


    Google Pixel Watch outlook


    Google Pixel Watch के बारे में जैसा अफवाह कई वर्षो से सुनने को मिला रहा था उसके लिए google ने कुछ और महीनों का इंतजार करने को कहा है .हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह वितरित होगा, लेकिन केवल इसके बारे में जानने से कोई फायदा नहीं होगा जब तक हम इसे अपनी कलाई पर बांध नहीं ले लेते


    मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Google  Pixel Watch के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।


    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post