Whatsapp में खुद को Unblock कैसे करें | How to Unblock Yourself On Whatsapp?
क्या आप WhatsApp यूज करते है? अगर हां, तो कभी ऐसा भी हुआ होगा जब किसी ने आपको WhatsApp पर block कर दिया होगा। तब आपने क्या किया? तब जरूर आप खुद को Unblock करना चाहते होंगें।
तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आप खुद को अनब्लॉक कर सकते है। अगर आप भी इंटरनेट पर “How to Unblock Yourself On Whatsapp” सर्च करके यहां तक पहुंचे है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आपको Whatsapp पर किसी ने ब्लॉक कर दिया और आप पता करना चाहते है की वो कौन है। तो यह पता करने के लिए कई सारे तरीके है। एक साधारण तरीके के अनुसार अगर आप किसी को संदेश नहीं भेज पा रहे है, तो इसका मतलब सामने वाले व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है।
सोशल मीडिया पर किसी को ब्लॉक करना या किसी के द्वारा ब्लॉक कर दिया जाना एक साधारण बात है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हाँ ब्लॉक होने के बाद थोड़ा दुःख तो जरूर होता है। लेकिन आज हम आपका वो दुःख भी ख़त्म करने वाले है। क्योंकि इस लेख में हम जानेंगे Whatsapp पर खुद को Unblock करने के कुछ तरीकों के बारे में।
अगर आप Whatsapp में खुद को Unblock करना चाहते है, तो सबसे पहले आपको अपना whatsapp account delete करना होगा। फिर व्हाट्सएप एप्लीकेशन को डिलीट करना होगा। फिर प्ले स्टोर से whatsapp इनस्टॉल करके नया व्हाट्सप्प अकाउंट बनाना होगा। लेकिन इस तरीका में आपका सारा ग्रुप, चैट हिस्ट्री और डाटा डिलीट हो सकता है। अतः इस तरीके का इस्तेमाल करने से पहले व्हाट्सएप का बैकअप जरूर ले लें।
व्हाट्सएप पर खुद को अनब्लॉक करें | Unblock yourself on WhatsApp?
व्हाट्सप्प पर खुद को अनब्लॉक करने के लिए सबसे पहला और आसान स्टेप होता है अपने व्हाट्सप्प अकाउंट को डिलीट करना। इसके लिए,
- सबसे पहले अपने whatsapp को ओपन करे.
- टॉप-राइट कॉर्नर में तीन डॉट पर click करें .
- सेटिंग वाले option पर click करें।
- Setting ऑप्शन पर टैप करने के बाद अकाउंट सेक्शन में जाएँ।
- व्हाट्सएप पर खुद को कैसे अनब्लॉक करें, इसके लिए आगे बढ़ें और DELETE MY ACCOUNT ऑप्शन पर टैप करें।
- अब आपके सामने एक पॉप-अप दिखाई देगा जिसमे बताया जायेगा की ऐसा करने से आपको सभी व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया जाएगा और आपकी मैसेजिंग हिस्ट्री भी डिलीट कर दी जाएगी।
- यहाँ पर आपको अपना देश सेलेक्ट कर लेना होगा
- फिर फ़ोन नंबर डालना होगा. इसके बाद आपको नीचे स्क्रीन की ऊपर “Delete my account” का बटन दिखाई देगा उसपर टैप करना है।
- इस एक्शन की Confirmation के लिए अगला पेज ओपन हो जायेगा।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जब आप अपना व्हाट्सअप अकाउंट डिलीट कर देते है तो उसके बाद व्हाट्सएप मैसेंजर को भी अनइंस्टाल कर दें और डिवाइस को रीस्टार्ट कर दें.
अब play store पर जाकर Whatsapp डाउनलोड करे और और नया अकाउंट बनाकर अपने सभी कॉन्टेक्ट्स को उसमे ऐड करे, अब आप देखेंगे की जिसने आपको ब्लॉक किया है उसकी आप प्रोफाइल पिक्चर देख पाएंगे और उसे आप मैसेज भी कर पाएंगे. क्योंकि अब आप Unblock हो चुके है!!
दोस्तों ऊपर बताये गए प्रोसेस को करने से पहले आपको अपने व्हाट्सप्प का जरुरी डाटा का बैकअप जरूर निकाल लेना है। क्योंकि अकाउंट डिलीट करने पर आपके व्हाट्सप्प का सभी डाटा डिलीट हो जायेगा। इसलिए बैकअप पहले से निकाल कर रखे।
वैकल्पिक समाधान | Alternate Solution
How to Unblock yourself on Whatsapp without Deleting Account
अगर आपको व्हाट्सप्प पर आपके किसी दोस्त ने या फिर आपके कांटेक्ट में से किसी ने ब्लॉक कर दिया है और आप खुद को अनब्लॉक करना चाहते है। लेकिन आप अपना व्हाट्सप्प अकाउंट भी डिलीट नहीं करना चाहते है तो फिर क्या इसके लिए भी कोई सलूशन है? जी हाँ दोस्तों इसके लिए भी एक सलूशन है!
दोस्तों जाहिर सी बात है की किसी एक व्यक्ति के लिए हम अपना पूरा व्हाट्सप्प अकाउंट क्यों डिलीट करे जबकि वो व्यक्ति हमारे लिए ज्यादा ख़ास भी ना हो!
जब कोई ख़ास व्यक्ति आपको ब्लॉक कर दें तो आप व्हाट्सप्प अकाउंट डिलीट करने के बारे में एक बार सोच भी सकते है लेकिन अगर आपको उस व्यक्ति से ज्यादा अपना व्हाट्सप्प डाटा प्यारा है तो आप इस Alternate Solution को Try कर सकते है.
Whatsapp में खुद को Unblock करने के लिए दूसरा मेथड यह है की आपको और आपके उस दोस्त को एक ही व्हाट्सप्प ग्रुप में ऐड होना होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है!
अब आप दोनों एक ग्रुप में ऐड कैसे हो सकते है? इसके लिए आप अपने किसी दोस्त से एक ग्रुप बनवा सकते है जिसमे वो आप दोनों को ऐड करेगा।
ग्रुप में ऐड होने के बाद आपके दोस्त के messages (जिसने आपको ब्लॉक किया है) आप ग्रुप में देख सकते है और आपके messages भी वो देख सकता है।
ग्रुप में आप Block व्यक्ति से Messages के माध्यम से बात कर सकते है, हालांकि Video और Voice call अभी भी आप उस व्यक्ति के साथ नहीं कर सकते है।
लेकिन group में chatting के माध्यम से आप उस व्यक्ति के साथ बात कर सकते है और खुद को Unblock करने के लिए बोल सकते है.
मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा How to Unblock Yourself On Whatsapp? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी ।
मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।
इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो Comment, Follow और Subscribe भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।