AMOLED Display क्या है ? OLED और AMOLED में क्या अंतर है ?

amoled display


अगर अभी आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो इसका मतलब है की आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे है कि आखिर AMOLED Display क्या है ? OLED और AMOLED में क्या अंतर है ? और AMOLED Display कितने प्रकार के होते है।


तो अब चिन्ता करने की कोई बात नही है, क्योंकि आपके सारे सवालों के जवाब इस आर्टिकल में मिल जायेंगें।


जैसा की आप जानते है की हर दिन नए नए मोबाइल फोन या यूं कहे की स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च होते रहते है। जिससे लोग कन्फ्यूज हो जाते है कि आखिर किस फोन को खरीदा जाए। और खरीदने वक्त उसके RAM, Processor, Camera जैसे फीचर्स को चेक करते है। लेकिन एक चीज को नजरअंदाज कर देते है, और वो है Smartphone का Display.  लोग भूल जाते है की वो सबसे ज्यादा मोबाइल के जिस हिस्से को टक -टकी लगाए देखते रहते है वो इसका डिस्प्ले होता है।


आजकल मोबाइल कंपनियां भी एक अच्छा यूजर एक्सपेरिएंस देने के लिए Displays पर काफी मेहनत से काम कर रही है।


मोबाइल के इतिहास और वर्तमान को देखा जाए तो अब तक Mobile Display में ढेरों बदलाव देखने को मिलें है। जैसे सबसे TFT LCD, IPC LCD, LCD, OLED, AMOLED और अब Super AMOLED displays. लेकिन इन सभी display में, जिसने अपने पैर बाजार में जमा रखे है वो है OLED या फिर SUPER AMOLED. इसकी viewing quality जबरदस्त होने के कारण से हर बजट के लोग चाहते है की उनके भी मोबाइल में OLED या AMOLED Display हो। लेकिन OLED या AMOLED Display  अन्य डिस्प्ले से महंगा होता है इसलिए 


इस आर्टिकल में आप जानेंगें AMOLED Display के बारे में कि AMOLED Display क्या होता है इसके अलावा हम बात करेंगे AMOLED Display और OLED Display में क्या अंतर होता है ।



AMOLED Display क्या है ? What Is AMOLED Display? 


AMOLED जिसका पूरा नाम है Active Matrix Organic Light Emitting Diode. यह OLED display का एक संशोधित यानी अपग्रेड वर्जन है और इसकी popularity टॉप स्मार्टफोन में बड़ी जल्दी से बढ़ी है। Amoled screen में बहुत सी विशेषताएं देखने को मिलती है, जैसे बढ़िया कलर रिप्रोडक्शन करना, वजन में हलका होना, बैट्री का कम खर्च करना और पंची कलर यानि नेचुरल कलर से हटकर डार्क कलर देना जो आँखों को अच्छा लगे।।


इन Displays में Backlight नहीं होती इसके हर Pixels में खुद का एक Transister लगा होता है जिसकी वजह से Display के जिन जगहों पर Colours की जरुरत होती, Pixels वहीं की Light को ON करते है,


बाकी जिन जगहों में Lights की जरूरत नहीं होती वहां के Pixels ऑन ही नहीं होते. इसी वजह से  जब स्क्रीन पूरी तरह से ब्लैक होती है तो ऐसा लगता है कि स्क्रीन off है. तथा इस Technology के कारण Battery कम खर्च होती है,


AMOLED डिस्प्ले का व्यूविंग एंगल्स जबरदस्त होता है। मतलब की मोबाइल को किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर नेगेटिव जैसा नही दिखाता है। 


चुकी AMOLED डिस्प्ले एक अपग्रेड वर्जन है अतः इसके निर्माण में IPS और OLED से अधिक खर्चा लगता है। जिस कारण यह महंगा होता है। अब आपको लैपटॉप स्क्रीन और पीसी मॉनिटर पर भी AMOLED Display देखने को मिलता है। 


AMOLED DISPLAY के प्रकार | Types Of  AMOLED DISPLAY

  • Super AMOLED
  • Super AMOLED Advance
  • Super AMOLED Plus 
  • HD Super AMOLED
  • HD Super AMOLED Plus
  • Full HD Super AMOLED
  • Quad HD Super AMOLED
  • Full HD+ Super AMOLED
  • WQXGA Super AMOLED
  • 3K AMOLED
  • Dynamic AMOLED 2X


OLED और AMOLED DISPLAY में क्या अंतर है ?


स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां आज के डिमांड के अनुसार डिस्प्ले के रूप में OLED और  AMOLED का इस्तेमाल करती है। लेकिन इन दोनों में क्या Difference होता है चलिए समझते है ।

LED का full form Light-Emitting Diode होता है। लेकिन जब इसे अपग्रेड किया गया तो OLED मतलब Organic Light-Emitting Diode के रूप में लोगों के सामने आया। फिर इसे भी अपग्रेड किया गया तो AMOLED यानी Active-Matrix Organic Light-Emitting Diode के रूप में लोगों के सामने आया और खूब पसंद भी किया जाने लगा।

AMOLED = AM + O + LED

OLEDऔर AMOLED दोनों स्क्रीन को किसी भी एंगल से देखने पर व्यू एक सा रहता है। 


यद्धपि OLED और AMOLED के बनाने में थोड़ा अंतर तो होगा ही लेकिन दोनो तरह के स्क्रीन को देखकर बताना मुश्किल है की कौन OLED है और कौन AMOLED. 

लोगों के सामान्य आंखो द्वारा इनमे अंतर करना नामुंकिन है। अनिवार्य रूप से AMOLED एक प्रकार का OLED है, और OLED का एक बेहतर संस्करण है, इसलिए इसमें कोई सवाल नहीं है कि कौन बेहतर है। 


मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा AMOLED Display क्या है ? OLED और AMOLED में क्या अंतर है ? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे।

क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और

Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।



Ravishing Tech

Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

Thanks For Feedback.

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post