दिन-रात एक करें भी क्यों नही, क्योंकि कोई अपनी हुनर का लोहा मनवाने पर भीड़ा तो कोई अपने चांद सा मुखड़ा बाजार में दिखाने में भीडा हैं।
ऐसे ही हुनर बाजों और चांद सा मुखड़ा वालों के लिए एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है इंस्टाग्राम। ऐसे तो और भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम इत्यादि, लेकिन इंस्टाग्राम ने ऐसा कहर बरसाया है की हर कोई अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने की होड़ में लगा है।
एक बात बताते चलूं की इंस्टाग्राम एप्लीकेशन खास तौर से फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। जिसपर कोई पोस्ट डालने में बिजी है, तो कोई अपनी वीडियो के हुनर से लोगों का दिल जीतने में लगा है। कोई फॉलोअर बढ़ाने में लगा है तो कोई स्टेटस अपडेट में लगा है।
पर दिल के टुकड़े टुकड़े तब हो जाते है जब कोई इंस्टाग्राम यूजर अपनी पसंद के फोटो या वीडियो डाउनलोड नही कर पता है। क्योंकि इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में ऐसी सुविधा नहीं मिलती है। इस कारण यूजर चिढ़ जाते है और मन ही मन कोसते है की हे इंस्टाग्राम ये तूने क्या किया?
लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम है न आपके दर्द को कम करने वाले। हम लाए है आपके लिए एक ऐसा app जो आपकी ख्वाहिशों को पूरा कर देगा। आप इसका इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम एप्लीकेशन के उन सारे नियमों की धज्जियां उड़ा देंगे जो आप पर थोपे गए है। मतलब की आप वो काम भी कर सकेंगे जो इंस्टाग्राम में संभव नही हो पाता है। आप उन फोटो या वीडियो को डाउनलोड कर सकेंगे जिसकी इजाजत इंस्टाग्राम नही देता। तो चलिए उस app के नाम से पर्दा उठाते है जिसको आप जानना चाहते है और वो नाम है GB Instagram. हो सकता है की इसका नाम आपने कभी नही सुना हो और यदि सुना हो तो इस्तेमाल नहीं किया हो। तो चलिए अब Feature Of GB Instagram के बारे में बहुत कुछ जानेंगे।
GB Instagram क्या है? | What Is Instagram?
GB Instagram, Instagram का unofficial version है; जिसमे विशेषताओं को कूट कूट कर भरा गया है। विशेषतायें ऐसी की लोग Instagram को छोड़ GB Instagram पर शिफ्ट हो रहे है। इसकी प्रसिद्धि ऐसी है की इसे अब तक 1 मिलियन download किया जा चुका है, और दिन प्रतिदिन इसके फॉलोअर बढ़ते ही जा रहे है। आप चाहे तो फोटो, वीडियो और स्टोरी भी डाउनलोड कर सकते है। इसकी खास बात यह भी है की आप एक ही डिवाइस में दो इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना सकते है । ऐसी अनुमति सिर्फ GB Instagram में ही मिल सकता है।
GB Instagram Specification पर एक नजर
- यूजर किसी की भी तस्वीर या वीडियो को zoom in कर सकते है।
- दोस्तों की तस्वीरें, वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और स्टोरी फीड डाउनलोड कर सकते हैं।
- मन और दिल को सुकून देने के लिए थीम को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, और आप जितनी बार चाहें थीम के बीच शिफ्ट कर सकते हैं।
- इसमें इन बिल्ड और ट्रांसलेटर की सुविधा मिलता है जो किसी भी भाषा में अनुवाद करके अपने विदेशी दोस्तों को impress कर सकते है।
- आप खुद को जमाने से छिपा सकते है। मतलब यदि आप अपने दोस्तों की कहानी देख रहे होंगे तो वो नही जान पाएगा।
- आप ऑनलाइन होते हुए भी सामने वाले को ऑनलाइन नजर नहीं आएंगे। मतलब कि आप अपनी ऑनलाइन स्थिति छुपा सकते हैं।
- अगर आप चाहते है की आपके किसी मैसेज या संदेश पर एक star 🌟 का चिन्नह लग जाए तो वो भी कर सकते है।
- आप अपने दोस्त के द्वारा लिखे गए टेक्स्ट, कमेंट या बायो को कॉपी कर सकते हैं, और व्हाट्सएप या फेसबुक पर पेस्ट कर सकते हैं
- GB Instagram के लिए किसी रिबूट की जरूरत नहीं है
- GB Instagram,multi account बनाने की सुविधा देता है। मतलब की आप इस एक app पर दो instagram account बना सकते है।
- यह प्रतिबंध रहित app है और आप इसका बिना किसी प्रतिबंध के इस्तेमाल कर सकते है। इस पर Official Instagram का कोई प्रतिबंध नही है।
- इन सभी जानदार और शानदार सुविधाओं से सुसज्जित एप्लीकेशन आपको बिना किसी खर्च के मिलता है। मतलब की इन सुविधाओं का आनंद लेने के लिए कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।
Most useful features of GB Instagram
Know Your Followers
अगर आपको ये पता चल जाए कि आपको कौन follow कर रहा है?, कौन आपके profile को check कर रहा है? तो मजा आ जाएगा, है न ! तो इसकी भी चिन्ता नहीं करनी है आपको, क्यों की GB Instagram इसको भी जानने की अनुमति प्रदान करता है। लगता है की GB Instagram ने अपने यूजर को खुश रखने का भरपूर प्रयास कर रहा है। Official Instagram में आप किसी की फोटो को full size में नही देख सकते पर GB Instagram इसकी भी सुविधा देता है। एक लंबी सी क्लिक के द्वारा किसी की profile photo देख सकते है।
Auto Launch Video
यदि आप Instagram scroll कर रहे है और जब कोई वीडियो सेक्शन आता है तो उसे प्ले करने के लिए आपको Play Button दबाना पड़ता है। यानी जितनी बार वीडियो देखना हो उतनी बार बटन दबाना होगा। पर GB Instagram में ऐसी बात नहीं है। इसमें ऑटो-लॉच वीडियो फिचर है जो आपके इस काम को आसान कर देता है।
Sharing your URL
कभी कभी हमे अपने सोशल मीडिया ऐप के URL को शेयर करना जरूरी होता है तो हम ऐसा नहीं कर पाते है, क्योंकि इस तरह की सुविधा इसमें नही होती लेकिन GB Instagram अपनी इस सुविधा से यूजर्स का दिल जीत लिया है। जितनी चाहिए उतनी URL copy करे और शेयर करे।
Multi Language Feature
आप जानते है की कुछ किलोमीटर की दूरी पर भाषाएं बदल जाती है। अतः यूजर्स की भाषाओं को ध्यान में रखते हुए GB Instagram में कई नई भाषाओं को सामिल किया गया है। ताकि यूजर अपनी पसंद की भाषा के अनुरूप संचार कर सके। परंतु ऐसी सुविधा आपको Official Instagram में देखने को नहीं मिलती है।
Multiple Accounts Feature
यदि आप दो instagram इस्तेमाल करते है एक फैमिली फ्रेंड के लिए और एक बिज़नेस के लिए तो आपको दो मोबाइल की जरूरत होगी। GB Instagram में दो Instagram खातों का उपयोग करने की आजादी है। आप एक ही device में दो instagram account बना सकते है। लेकिन official Instagram में ऐसा संभव नही है।
Built-in Auto Translator
GB Instagram में Built-in Auto Translator है। यह फीचर भी कमल का है। यह उन text messages को आपके मनपसंद भाषा में बदल देता है जो आपकी समझ के बाहर है। मतलब यह अन्य भाषा को आपकी भाषा में अनुवाद कर देगा।
Customization Feature
GB Instagram हमे Customization फिचर देता है। इसके अनुसार आप अपनी पसंद का theme इस्तेमाल कर सकते है। हम लोग अनेक रंगों से भरे जीवन जीते है। रोज एक ही प्रकार का भोजन मिले तो हम बोर हो जाते है। ठीक इसी तरह एक ही थीम से हम बोर न हो इसके लिए GB Instagram हमे customization फिचर देता है। जिसके द्वारा हम दो या दो से ज्यादा theme का इस्तेमाल हम अपने मोबाइल में कर सकते है ।
Hide Your Online Presence
कभी कभी हमलोग इतने व्यस्त रहते है की ऑनलाइन होते हुए भी हम रिप्लाई नही कर पाते या कभी कभी चैट करने के मूड ही नही होते। केवल मोबाइल लिए स्क्रॉल करते रहते है। इस स्थिति में आप खुद के ऑनलाइन उपस्थिति को छिपा सकते है ताकि मैसेज भेजने वाला को ये न लगे की आपने उसे नजर अंदाज किया है। या वो आपके जवाब का इंतजार कर रहा हो और आपने जवाब दिया नही तो वो बुरा मान जायेगा। इस स्थिति में Hide your online presence काफी मदद करता है।
Mark Any Message With A Star
GB Instagram का इस्तेमाल करके आप किसी भी मैसेज में star का चिन्नह लगा सकते है। यह एक advance feature है जो इस instagram में दिया गया है लेकिन Official Instagram में नही मिलता है। आप किसी भी मैसेज, वीडियो, या GIF message में star mark लगा कर उसे important show कर सकते है।
Zoom In For Profile Pictures And Image
आप कभी कभी पिक्चर को बड़ा करके देखना चाहते है ताकि आपको उस picture की डिटेल पता चल सके। लेकिन Zoom In For Profile Pictures And Image वाली ऑप्शन Official Instagram में नही मिलता लेकिन यह ऑप्शन आपको GB Instagram प्रदान करती है।
Profile Picture को zoom करने के लिए 2 second तक पिक्चर को दबा के रखना होगा और पिक्चर आपके लिए zoom हो जायेगा।
Anti -ban APK and No Root Required
GB Instagram प्रतिबंधों से सुरक्षित है। मतलब की इसे Official Instagram के द्वारा ban प्रतिबंध नही किया जा सकता है। मतलब की GB Instagram Anti-ban Function से सुरक्षित है। इसके लिए आपको फोन को root करने की भी जरूरत नही है।
GB Instagram Download Kaise Kare? GB Instagram डाउनलोड कैसे करे ?
GB Instagram एक unofficial application है यानि की यह एक mod version है अतः यह आपको Play Store पर नहीं मिलेगा । इसके लिए आपको एक website पर जाना होगा। आप chrome में GB Instagram लिख कर सर्च कर सकते है। और वहां से डाउनलोड कर ले। इसके update को लेकर आपको चिन्ता भी नही करनी है क्यों की जैसे ही Play Store पर Instagram Update मिलेगा वैसे ही वेबसाइट से डाउनलोड किया गया GB Instagram में भी अपडेट मिला जाता है।
मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा
GB Instagram क्या है और GB Instagram Download Kaise Kare के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।
FAQ’s about GB Instagram apk | लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ सवाल
1. GB Instagram क्या है ? What is GB Instagram?
GB Instagram एक फोटो और वीडियो शेयरिंग platform है। यह instagram का mod version है।
2. क्या जीबी इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड कर सकता है?
बिल्कुल कर सकते है। यहां तक कि आप फोटो भी download कर सकते है।
3. क्या modded Instagram का उपयोग करना सुरक्षित है?
Company तो इसकी सुरक्षा को लेकर दावा तो करती है। परंतु आप ये जान ले की ये एक mod version है। इसको लेकर अभी तक कोई कंप्लेन भी दाखिल नही किया गया है। परंतु आप इसे काफी खोजबीन करने के बाद ही download करे।
4. क्या GB Instagram को फ्री में download कर सकते है ? Is Gb Instagram apk free to download?
हाँ, इसके लिए कोई पैसे नहीं देने पड़ते है ।
5. Official Instagram और GB Instagram में क्या अंतर है?
Official Instagram बहुत से प्रतिबंधो के साथ आता है लेकिन GB Instagram उन प्रतिबंधो को हटाते हुए बहुत सी सुबिधा प्रदान करता है, जिसके सारे फीचर के बारे में उपर विस्तार से बता दिया गया है ।
