Android 13 Beta 2 is rolling out with new user controls, privacy features and Supported Devices List | जानिए एंड्राइड 13 के बीटा वर्जन 2 के फीचर और सपोर्टेड डिवाइस

android 13 features


    Android 13:  बीटा 2 नए फीचर्स के साथ रोलआउट शुरू।

    Google ने Android 13 के बीटा वर्जन 2 को धीरे धीरे रोलआउट करना शुरू कर दिया है । वैसे Android 13 के पहले ही बीटा वर्जन 1 को कुछ चुनिंदा फोनों के लिए पहले ही रोलआउट कर दिया गया था, पर अब अन्य मोबाइलों के लिए भी Android 13 के बीटा वर्जन 2 को रोलआउट शुरू हो चुका है। इसकी घोषणा Google द्वारा आयोजित सालाना कॉन्फ्रेंस Google I/O में कर दी गई है इसके साथ इन्होंने और भी सौगात पेश करने की बात कही है जिसमे Pixel 7 सीरीज के दो नए फोन और बजट रेंज में Pixel 6A सामिल है। एक बात और है की कई सालो से चली आ रही Google Pixel Watch से भी पर्दा उठा दिया गया है। संभावना है की Android 13 का फाइनल वर्जन Pixel 7 के साथ ही आएगा। इसके खास फिचर की बात की जाए तो उसकी झलक तो पहले ही पेश किया जा चुका है। अब देखना ये है की Google के Android 13 में कौन कौन से नए फीचर तथा यूजर्स के प्राइवेसी के लिए क्या क्या नई चीजें लाई जा रही है। 


    Android 13 में प्राइवेसी और सिक्योरिटी


    प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में google का कोई जवाब नही। वह वक्त वक्त पर सिक्योरिटी से जुड़े नोटिफिकेशन देता रहता है। लेकिन प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में एक कदम और आगे बढ़ते हुए गूगल ने अपने यूजर्स को एक और सुविधा प्रदान की है। इसके तहत यूजर किस किस डिवाइस पर login है तथा उससे जुड़ी सुरक्षा की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिल जायेगी। आपके सुरक्षा के लिहाज से कोई रिस्क नजर आता है तो आपके प्रोफाइल पर गूगल के द्वारा एक लाल रंग की बत्ती द्वारा संकेत भी दिया जा सकता है। जिससे आप समझ जाएं की कोई खतरा है। 


    Android 13 में ऑटो डिलीट फैसिलिटी


    जब कोई चीज copy paste करते है तो copy करने के दौरान वो चीजे clipboard में save हो जाती है जिसका एक notification भी show कर देता है . इसका मतलब की वो app आपके क्लिपबोर्ड को एक्सेस कर रहा होता है लेकिन Android 13 के आने से इस परेशानी से मुख्ति मिल जाएगी क्योंकि अब कुछ टाइम के लिए copy किया गया चीज क्लिपबोर्ड में save रहेगा फिर आटोमेटिक delete हो जायेगा जिससे वो app बाद में उसे एक्सेस नहीं कर पायेगा . ये फीचर केवल क्लिपबोर्ड पे ही काम नहीं करेगा बल्कि बाकि उन सभी अप्प्स पे काम करेंगे जो आपसे कैमरे, मीडिया फाइल, ब्लूटूथ इत्यादि को एक्सेस करने की अनुमति मांगता है लेकिन काम होने के बाद भी वो परमिशन बनी रहती है, पर android 13 के आने से अब वो परमिशन काम होने के बाद ऑटो डिलीट हो जाएगी . बस एक बात अभी स्पष्ट नही हुई है की डेवलपर्स को google के इस फीचर को मानना ही पड़ेगा या ये ऑप्शनल होगा . 


    Android 13 देता है आपको निजी जानकारी शेयर करने का कण्ट्रोल 


    Android 13 में यूजर को अपनी निजी जानकारी (Personal Information) शेयर करने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। पहले आप फोटो शेयर करने के लिए मीडिया और फाइल की परमिशन दिया करते थे . विडियो शेयर करने के लिए ऑडियो ओर विडियो की परमिशन दिया करते थे , लेकिन android 13 में अब ये कण्ट्रोल यूजर के हांथ में दिया गया है, मतलब अब आप केवल उन्ही फोटो, विडिओ या ऑडियो के एक्सेस का  परमिशन देंगे जो शेयर करना चाहते है . 


    Android 13 में बेहतर Customization Facility 


    Google ने Android 13 के साथ नए कस्टमाइजेशन टूल जोड़े हैं। यूजर अपने मुताबिक, थीम के कलर को चेंज कर सकेंगे, ये बदलाव पूरे OS के साथ-साथ वॉलपेपर और स्टाइल में भी दिखेगा। इसके अलावे थर्ड पार्टी app में भी theme का colour change कर सकेंगे, icon change कर सकेंगे . “Themed icons” को टूगल के जरिए ऑन करके सभी सपोर्ट करने वाले ऐप्स को देख सकेंगे।


    Android 13 में भाषा बदलने की आजादी 


    Android 13 के सिस्टम सेटिंग में अपनी मनपसंद भाषा चुनने की आजादी तो मिलती ही है लेकिन अब आप अलग अलग app के लिए भी अलग अलग भाषा चुन सकते है . जैसे सोशल मीडिया के लिए अलग भाषा तो पेमेंट app के लिए अलग भाषा और entertainment app के लिए अलग भाषा 


    Android 13 में Silent Mode Is Truly Silent


    जब हम साइलेंट मोड एक्टिव करते है तो फ़ोन को बिल्कुल साइलेंट होना चाहिए, जबकि, कंपन vibration और हैप्टिक्स अभी भी इस मोड में होते हैं। लेकिन android 13 में साइलेंट मतलब बिलकुल साइलेंट नो कंपन नो हैप्टिक्स, ट्रूली साइलेंट . 


    Android 13 में QR Scanner Support


    पहले Android में QR scanner support नहीं होते थे मतलब इनबिल्ड नहीं आते थे लेकिन अब इसके लिए दूसरा कोई app लोड नहीं करना होगा . 


    Android 13 में ELS यानी Emergency Location Service की घोषणा 

    ELS features के तहत यह आपको आपात स्थिति में मदद कर सकता है . इसके लिए SOS अलर्ट भेजने  के बाद यूजर्स का पता लगाने में मदद करेगा . वैसे तो यह फीचर एंड्राइड 12 में भी था लेकिन अब एंड्राइड 13 में आने के बाद वियरओएस में भी यह सुविधा काम करगी . Google ने भुकम्पिये क्षेत्र के लिए एक खास फीचर का परिक्षण किया है जिसके तहत भूकंप आने के पूर्ब उसकी चेतावनी मिल जाएगी . फ़िलहाल यह फीचर 25 देशों के लिए लॉन्च कर दिया गया है  अगर इसका परिक्षण सफल रहा तो अन्य जोखिम वाले देशों के लिए भी इस फीचर को लॉन्च करेंगे . Google इस फीचर में डिवाइस के एक्सेलेरोमीटर का उपयोग करता है .


    Android 13 में MEP यानि मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल की घोषणा 

    Android 13 का एक शानदार फीचर जो हमें एक ही मोबाइल में 3 सिम कार्ड इस्तेमाल की सुविधा देगा . अभी तक हमलोगों मोबाइल में 2 फिजिकल सिम इस्तेमाल करते आ रहे है या उसमे ई-सिम को एक्टिवेट किया जा सकता है . लेकिन Android 13 हमें 2 फिजिकल सिम के इस्तेमाल के साथ एक ई-सिम को भी यूज़ करने की अनुमिति देगा . 


    Android 13 में Photo Picker का फीचर 

    Android 13 में Photo Picker के मदद से, फ़ोन में या गूगल क्लाउड में सेव  फोटो  और वीडियो को बिना किसी अन्य ऐप की मदद के सीधे दुसरे व्यक्ति को शेयर कर सकते है  जो की सिक्यूरिटी के हिसाब से सही है . इस फीचर के जरिये फ़ोन  में डाउनलोड ऐप को फोटो गैलरी के एक्सेस की परमिशन देने की जरुरत नहीं पड़ेगी .


    Android 13 में Google Translate में और अधिक भाषा का सपोर्ट 

    Android 13 में Google के द्वारा Google Translate में 24 और नई भाषाओँ को शामिल किया गया है, जिसमे असमिया, भोजपुरी, मैथिलि, संस्कृत जैसी भाषाएँ शामिल है . अब अनुवाद करने का दाएरा और भी बढ़ गया है . 


    Android 13 कौन से फोन में मिलेगा?


    कुछ ब्रांड के नाम जिसमे एंड्राइड 13 का update जारी किया गया है 

    Google की तरफ से आसुस (Asus), लेनोवो (Lenovo), नोकिया (Nokia), वनप्लस (OnePlus), ओप्पो (Oppo), रियलमी (Realme), शार्प (Sharp), टेक्नो (Tecno), विवो (Vivo), एमआई (Mi), जेटिई (ZTE), गूगल टेन्सर (Google Tensor) जैसे ब्रांड के लिए Android 13 बीटा-2 update 11 मई 2022 से उपलब्ध करा दिया है .  


    Android 13 Supported Devices List 

    अगर आपका फ़ोन भी उन लिस्ट में शामिल है जो  android 13 supported है तो आप उसे install कर सकते है पर ध्यान रहे की ये एक बीटा version है अतः उसमे बहुत से बग देखने को मिल सकता है . यहाँ आपके लिए उन Non-Google devices  की लिस्ट है जो android 13 supported है .

    • Xiaomi 12
    • Xiaomi 12 Pro
    • Xiaomi Pad 5
    • Oppo Find X5 Pro
    • Oppo Find N
    • Asus Zenfone 8
    • Lenovo Tab P12 Pro
    • HMD Global
    • Nokia X20
    • OnePlus 10 Pro
    • Realme GT 2 Pro
    • Sharp Aquos Sense 6
    • Tecno Camon 19 Pro 5G
    • Vivo X80 Pro
    • ZTE Axon 40 Ultra


    Android 13 Install ऐसे करे 

    यदि आपके डिवाइस का नाम उपर वाले लिस्ट में है तो आप अपने मोबाइल में भी android 13 install कर सकते है . इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर click करना होगा .


    इसपर click करने के बाद एक लिस्ट आएगी , उसमे आपके डिवाइस नाम होगा .

    जैसे यदि आपका डिवाइस Xiaomi है तो गेट द बीटा पर click करे . ऐसा करते ही यह आपको Xiaomi के अधिकारिक फोरम पेज पर redirect  कर देगा . यहाँ आपको अपने फ़ोन पर android 13 फ़्लैश करने के लिए लिंक मिलेगा . फिर बताये गए instruction को फॉलो करे .



    मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Android 13 Beta 2 के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।

    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    إرسال تعليق (0)
    أحدث أقدم