Google Chrome me apna save passwords kaise dekhe in Hindi

Chrome me apna save passwords dekhe



दोस्तों, आप मेरे इस आर्टिकल को पढ़ रहे है, मतलब की आप ये जानना चाहते है कि Google Chrome में अपना  save passwords कैसे देखें। तो चिन्ता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आप सही जगह आए है। आपको बताते चलूं कि Google Chrome इस ग्रह का सबसे प्रसिद्ध ब्राउजर है। हम अपने सारे आसान से लेकर जटिल प्रश्नों के जवाब के लिए इसका इस्तेमाल करते है। हमलोग इस पर इतना विश्वास करते है की अपने गुप्त रखने वाले पासवर्ड को भी इसमें save कर देते है ताकि हमारे भूल जाने पर भी यह हमें याद दिला दें।


आज मैं आपको Password क्या है? पासवर्ड कैसा होना चाहिए? Google Chrome क्या है? Google Chrome में अपना पासवर्ड कैसे save करें? Google Chrome में अपना save passwords कैसे देखें। जैसे अनेकों सवाल का जवाब दूंगा।

तो आप बने रहेगें हमारे साथ, तभी तो होगा ज्ञान का विकास।


    Password क्या है? What is Password?

    Google Chrome में अपना save  passwords कैसे देखें इसे बताने से पहले हम आपको यह बताना चाहते हैं कि पासवर्ड क्या है। 


    पासवर्ड एक गुप्त शब्द है या संकेताक्षरों की लड़ी है। जिसका प्रयोग किसी संसाधन तक पहुंच के लिए या पहचान साबित करने के लिए बतौर प्रमाणीकरण किया जाता है। अपने पासवर्ड को हमेशा उनसे गुप्त रखना चाहिए, जिन्हें इसके उपयोग की अनुमति नहीं हो।


    Google Chrome क्या है

    Google Chrome, Google द्वारा बनाया गया एक इंटरनेट ब्राउजर है। जिसके द्वारा हम अपने उलझनों को सुलझाने का प्रयास करते है अर्थात अपने विभिन्न सवालों के हल जानने का प्रयास करते है। यह हमें अनेकों सुविधाएं देता है। उन्हीं में एक है, अपना पासवर्ड save करना।


    जब कभी आप किसी वेबसाइट पर अपने जीमेल से पहली बार  sign in करते है तो आपसे उस पासवर्ड को save करने का पॉपअप आता है। यदि आप Allow कर देते है तो वह पासवर्ड गूगल के पास save हो जाता है। जिसे आप भूल जाने पर फिर से प्राप्त कर सकते है।


    लेकिन आपने किसी वेबसाइट पर पहले भी sign in किया है पर उस समय पासवर्ड save नही कर सके हो, तो बाद में भी save किया जा सकता है।


    Google Chrome में अपने password save क्यों करें


    इंटरनेट से संबंधित किसी भी काम के लिए हमे अलग अलग वेबसाइटों पर अपना account बनाना और उस में sign in करना पड़ता है। दिक्कत तब हो जाती है जब हमें पासवर्ड याद रखना पड़ता है। आखिर हम या आप कितने पासवर्ड याद रखेंगे। इस लिए पासवर्ड को Google में save कर देते है। ताकि जरूरत पड़ने पर प्राप्त कर सकें।


    Google Chrome में अपने password कैसे save करें


    Google Chrome में पासवर्ड save करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया है ।

    1. सबसे पहले कंप्यूटर या लैपटॉप में Google Chrome Browser को open करें।

    2. उपर दाएं कोने में 3 dots पर क्लिक करें। जैसे की नीचे image में दिया गया है।


    google chrome में setting open करना

    3. एक पॉप-अप मेनू दिखाई देगा, जिसमें कई विकल्प होंगे, जिनमें से एक 'Setting' का option है। यह नीचे की ओर स्थित है, जैसा कि नीचे हाइलाइट किया गया है।

    google chrome में setting पर click करना



    4. एक नया पेज खुलेगा, जिसमें बाईं ओर विभिन्न मेनू विकल्पों का एक समूह होगा। आप 'Autofill' मेनू देखेंगे, जो कि दूसरी पंक्ति में है, उस पर क्लिक करें।

    Google chrome save password autofill click

    5.  'Autofill' अनुभाग में, आप 'Password' मेनू देखेंगे, जो पहली पंक्ति में है।

    Google chrome save password click

    6. Password पर click करने के बाद एक popup open होगा जिसमे सबसे पहले वाले option "Offer to save password" को on कर देंगें। ऐसा करने से अब आटोमेटिक रूप से password save हो जायेगा। जैसे की नीचे दिखाया गया है।

    Google chrome auto save password

    Google Chrome में अपना save  passwords कैसे देखें

    1. Google Chrome में save passwords देखने के लिए जब उपर बताई गई प्रक्रिया द्वारा 6 नंबर option पर आते है तो नीचे वाले सेक्शन पर ध्यान देना है। जब आप 'पासवर्ड' मेनू में आते हैं। सबसे ऊपर, पासवर्ड से संबंधित कई विकल्प हैं। उदाहरण के लिए, आप Google को ऑटोमैटिक रूप से आपको साइन इन करने से रोक सकते हैं, और यहां तक ​​कि इसे आपसे यह पूछने से भी रोक सकते हैं कि कोई important पासवर्ड save करना है या नहीं। Google, डिफ़ॉल्ट रूप से, ब्राउज़ करते समय आपके द्वारा दर्ज किए गए नए पासवर्ड को save करने की पेशकश करेगा। स्क्रीन के नीचे की ओर, आपको 'saved password' सेक्शन दिखाई देगा। यहीं पर आपके सभी पासवर्ड स्टोर हो जाते हैं। अधिक विकल्प प्राप्त करने के लिए आप उनके आगे तीन बिंदुओं पर टैप करें।

    Google chrome saved password list


    2. एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो एक पॉप-अप मेनू दिखाई देगा, जिससे आप उस विशिष्ट पासवर्ड को copy, edit और remove कर सकते हैं।

    Google chrome save password delete


    एंड्रॉइड ऐप के माध्यम से Google Chrome में अपना save  passwords कैसे देखें

    अगर आप एंड्रॉइड ऐप के माध्यम से Google Chrome में अपना save  passwords कैसे देखें जानना चाहते है तो


    1. अपने फोन से उसी मेनू तक पहुंचने के लिए, आपको Google क्रोम ऐप लॉन्च करना होगा, और शीर्ष-दाएं कोने में तीन बिंदुओं को टैप करना होगा।

    Google chrome open setting mobile


    2. एक बार पॉप-अप मेनू दिखाई देने पर, 'Setting' नामक सूची में अंतिम विकल्प पर टैप करें।

    Google chrome save password setting click mobile


    3. एक नया मेनू दिखाई देगा, और 'Password' मेनू सूची में होगा।

    Google chrome password click mobile


    4. आपको डेस्कटॉप के समान मेनू मिलेगा, जिसमें बहुत समान विकल्प भी शामिल हैं। आपके वर्तमान में save किये गए सारे पासवर्ड एक बार फिर नीचे दिखाए जाएंगे। किसी एक को चेक करने के लिए, आपको बस उस पर टैप करना है।

    Google chrome auto save password mobile


    5. इस विशेष मामले में, मैंने अपने accounts.google.com का पासवर्ड खोले हैं। इस मेनू से, मैं इसे edit कर सकता हूं या इसे remove कर सकता हूं या इसे delete कर सकता हूं । आप निश्चित रूप से प्रत्येक save किये गए पासवर्ड के साथ ऐसा कर सकते हैं।

    Google chrome save password delete mobile

    Google Chrome में password save करने के फायदे और नुकसान 

    Google Chome में password save करने के फायदे भी है और नुकसान भी है।  ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलूं है। क्योंकि जब फायदा का मजा लीजियेगा तो नुकसान का मजा भी आप ही को लेना होगा । 

    हम सभी अपने अपने जिन्दगी में उलझे पड़े है।  कभी घर के जरुरतों को याद रखना पड़ता है, तो कभी ऑफिस के कामों को, तो कभी अपने लेन-देन को याद रखना पड़ता है, और आज के कंप्यूटर और मोबाइल के युग में password याद रखना सबसे बड़ा झंझट बन चूका है।  अतः इस सभी झंझटों से बचने के लिए हम लोग अपना password Google Chrome में save कर देते है।  जिसका फायदा हमें अपने password भूल जाने पर मिलता है।  
    बार बार अलग अलग वेबसाइट के लिए password याद रखने और उन्हें डालने से मुख्ति मिल जाती  है।

    Password save करने के नुकसान भी है। जब किसी कारण से हमारा मोबाइल या लैपटॉप किसी अंजान के हांथों में लग जाता है तो वो उसका password पता करके हमारे लिए खतरें खड़े कर सकता है। हमारे जरुरी वेबसाइट, अकाउंट, को delete भी कर सकता है।   

    अतः Password को सुरक्षित कैसे रखा जाये ये आपकी जिम्मेदारी होती है। इसलिए मेरा कहना है कि जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहें।


     मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Google Chrome में अपना save  passwords कैसे देखें के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।





    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    1 Comments

    Thanks For Feedback.

    Post a Comment
    Previous Post Next Post