Image SEO Kaise Kare – Image को SEO Friendly कैसे बनायें

Image SEO Kaise Kare

 

Image SEO Kaise Kare या Image को SEO Friendly कैसे बनाएं जैसी समस्या का सामना अक्सर नए ब्लॉगरों को करना पड़ता है। इसका कारण अपने आर्टिकल का ON Page SEO और OFF Page SEO पर ध्यान नहीं देना।

जो नए ब्लॉगर होते है, उन्हें image को optimize करना नही आता है, जिसके कारण उनका image search engine में रैंक नहीं कर पाता और ज्यादा ट्रैफिक नही मिल पाता है।

चुकी, Image SEO भी On Page SEO का ही एक भाग है, जिसके द्वारा आप आपने ब्लॉग के इमेज को भी सर्च इंजन में रैंक करवा सकते हैं और Organic Traffic ट्रैफिक प्राप्त कर सकते हैं।

अतः आपको SEO Friendly आर्टिकल लिखने के के साथ साथ Image Optimization पर भी ध्यान देना ही चाहिए। नही तो आपका Image search engine में नही आ पाएगा तथा Organic Traffic से भी हांथ धोना पड़ेगा। जिसका बुरा असर आपके website पर पड़ेगा।

लेकिन आपको अब चिंता करना नही है, क्योंकि हम है न आपके ब्लॉगिंग में साथ देने के लिए। आज हम अपने लेख के द्वारा आपको बताएंगे कि Image SEO कैसे करें, Image SEO क्यों जरूरी है, और Image SEO करने के क्या फायदें हैं?


तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं इस लेख को और जानते हैं कि Image SEO Kaise Kare या Image को SEO Friendly कैसे बनाएं

    Image SEO क्या है (What is Image SEO in Hindi)


    आर्टिकल्स लिखते वक्त हम जरूरत के अनुसार Images इस्तेमाल करते है। उन्हीं images को सर्च इंजन में रैंक करवाने के लिए जो प्रक्रिया किया जाता है उसे Image SEO कहते है। 

    Image SEO ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने का एक तरीका है। यदि आपने इमेज का SEO सही ढंग से कर दिया तो, जो कोई भी आपके उस इमेज को देखेगा और क्लिक करेगा, तो वह वहां से सीधे आपके ब्लॉग पर आ जाएगा। जिससे आपका ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ेगा।


    Image SEO क्यों जरूरी है

    Image SEO क्यों जरूरी है। इसके निम्नलिखित कारण है।

    • अपने इमेज को सर्च इंजन में टॉप पर रैंक कराना।

    • अपने ब्लॉग पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक  लाना।

    • सर्च इंजन में अपने ब्लॉग का रैंक ठीक करना।

    • सर्च इंजन अभी उतना सयाना नही हुआ है कि वह इमेज की भाषा समझ सके, इसलिए उसे समझाने के लिए Image का SEO करना जरूरी है।

    • Image के बिना ब्लॉग बेरंग नजर आता है। अतः ब्लॉग के बेरंग जीवन में रंग भरने के लिए Image जरूरी है। साथ ही आकर्षक इमेज यूजर को अपनी ओर आकर्षित करता है।

    Image SEO कैसे करें

    अब सवाल यह है कि Image SEO कैसे करें ताकि इमेज के साथ साथ ब्लॉग भी रैंक करे। तो मैं बता दूं कि आप मेरे द्वारा बताए गए निम्नलिखित तरीकों से आप अपने इमेज का SEO कर सकते है। जो इस प्रकार है।

    • Image के नाम में बदलाव करें।

      • सही Image Size का चुनाव करें।

        • Image के Size को Compress करें ।

          • सही Image Format का चुनाव करें।

            • Image में Alt Text का इस्तेमाल करें।

              • Image में टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखें।

                • Copyright Free Image का इस्तेमाल करें।

                  चलिए अब ऊपर लिखे गए मुख्यः बिंदुओं को विस्तार से जानेंगें कि Image SEO कैसे करते हैं।


                  Blogger Blog की HTML Coding को Compress कैसे करें


                  1 –  Image के नाम को बदलना

                  ब्लॉग पोस्ट को आकर्षक बनाने के लिए आप फोटो का इस्तेमाल करते है। चुकी हर तरह की फोटो न आप खींच सकते है न बना सकते है। तब आप क्या करते है? तब आप उसे कही न कही से डाउनलोड करते है। अगर आपने उस इमेज का नाम देखा होगा तो कुछ इस प्रकार से होगा :


                  54315whj54.jpg, या 124356___dg.jpeg या image__1234.jpg इत्यादि। इसी तरह के नाम को आपको बदलना होगा। क्योंकि यह नाम SEO Friendly नही होता है। इसलिए आप इमेज के इस नाम को बदलकर अपने फोकस कीवर्ड के अनुसार लिखेंगें। जैसे उदाहरण के लिए नीचे बताया जा रहा है।


                  मान लीजिए कि आप Image SEO Kaise Kare पर आर्टिकल लिख रहें हैं, तो उस आर्टिकल के लिए जो इमेज इस्तेमाल करेंगें उसका नाम बदलकर image-seo-kaise-kare लिख सकते हैं। ध्यान बस इस बात का रखे कि इमेज के नाम में दो शब्दों के बीच hyphens (-) ka चिन्ह जरूर प्रयोग करें तथा english या hinglish शब्द ही इस्तेमाल करे, नही तो Image SEO बेकार हो जायेगा।

                  • Bad SEO Friendly Image Name – 54315whj54.jpg
                  • Good SEO Friendly Image Name – Image-SEO-kaise-kare

                  2 – सही Image Size का चुनाव करें

                  Image Size भी रैंकिंग फैक्टर के लिए बहुत मायने रखता है। जब आप इमेज कही से डाउनलोड करते है तो अलग अलग इमेज का साइज भी अलग अलग होता है। अतः आपको इसी साइज को बदल कर ब्लॉग पोस्ट के लिए परफेक्ट साइज बनाना है।


                  ब्लॉग पोस्ट के लिए परफेक्ट साइज अलग अलग वेबसाइटों पर अलग अलग बताया जाता है। लेकिन मैं जो इमेज साइज इस्तेमाल करता हूं वो है 650X360. यह इमेज साइज़ हर CMS में फिट बैठती है. चाहे आपकी वेबसाइट Blogger पर बनी हो या फिर WordPress पर, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आप इस इमेज साइज़ का इस्तेमाल कर सकते है।

                  Image Size को बदलने के लिए आप Pixellab, या Photoshop या PicsArt का इस्तेमाल कर सकते है।

                   

                  3  – Image को Compress करें 

                  जब आप इमेज डाउनलोड करते है तो हर इमेज का आकार अलग अलग होता है । जैसे कोई इमेज 325 kb तो कोई 250 kb इत्यादि का होता है। आपको इन्हीं साइज को compress करके 100 kb के नीचे लाना होगा। क्योंकि ज्यादा kb के इमेज को वेबसाइट पर पूरी तरह से लोड होने में अधिक समय लगता है। जिससे आपकी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन होने लगती है।


                  इन्हीं सब कारणों से आपको इमेज को compress करने की जरूरत होती है। ताकि आपके वेबसाइट की स्पीड कम नही हो।


                  ब्लॉगर के लिए इमेज को compress करने के लिए बहुत से tools है आप चाहे तो Compress Jpeg , Optimizilla या Tinypng जैसे टूल का इस्तेमाल कर सकते है। और यदि Wordpress का इस्तेमाल करते है तो आप SMUS, Imagify जैसे प्लगिंस का इस्तेमाल कर सकते है।

                  ये tools आपके इमेज की क्वालिटी को बिना खराब किए हुए साइज कम कर देते है।


                  4 – सही Image Format का चुनाव करें

                  ब्लॉग के रैंकिंग में इमेज का फॉर्मेट भी निर्भर करता है। आपने बहुत तरह के इमेज को अलग अलग फॉर्मेट में डाउनलोड किया होगा जैसे jpg, jpeg,png, svg या webp.

                  लेकिन आपको यह जानना जरूरी है की ब्लॉगर के लिए कौन सा फॉर्मेट जरूरी है। तो आपको बता दूं कि पहले ब्लॉगर jpg format को एक्सेप्ट करता था लेकिन नए अपडेट में webp फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

                  अतः आप ब्लॉगर पोस्ट में webp फॉर्मेट में ही इमेज अपलोड करें। अन्य तरह के फॉर्मेट आपके website के लोडिंग स्पीड को कम कर देते हैं।

                  ऑनलाइन बहुत से websites है जो jpg image को webp में कन्वर्ट कर देते है। आप उनमें से किसी का भी प्रयोग कर सकते है।


                  5 – Alt Text (Alternative Text) का प्रयोग करें

                  Alt text, Image SEO में सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो की search engine और यूजर दोनों के लिए महत्त्वपूर्ण है। मैं बताता हूं कैसे।

                  गूगल एक चीज में अभी भी नादान है। वो image को पढ़ नही पाता है। जब गूगल का सर्च क्रॉलर आपके पोस्ट के इमेज को क्रॉल करने आता है तो वो उस इमेज को समझ नही पाता है। अतः गूगल को उस इमेज के बारे में समझाने के लिए हम Alt Text का इस्तेमाल करते है। ताकि गूगल ये समझ सके की इमेज किस बारे में है। गूगल के समझ लेने के बाद ही आप इमेज को index करा सकते है।

                  अब आप बिल्कुल समझ गए होंगे की Alt Text कितना जरूरी है। फिर भी बहुत से नादान ब्लॉगर Alt Text में कुछ भी डाल देते है जो की Image SEO Friendly नही होता है। 


                  आपको Alt text लिखते समय निम्नलिखित कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

                  • Alt text ऐसा लिखे जो आपके  Image के बारे में Describe करें.

                  • Alt text में आप अपना मेन keyword जरूर add करें।

                  • कभी भी Alt text में image of, picture of या photo of  जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर Search Engine bots उसे केवल इमेज समझ लेता है। जबकि आपका उद्देश यह बताना होता है कि इमेज किस बारे में है।

                  • Alt text कभी भी बहुत लंबा नही रखना चाहिए। जो की image SEO के हिसाब से गलत है।

                  • Alt text के रूप में Keyword Stuffing नहीं करें। मतलब कि कीवर्ड का इस्तेमाल ऐसे करे जैसे वो कोई एक सेंटेंस हो।

                  • ब्लॉग के सभी इमेज में एक ही Alt Text का इस्तेमाल ना करें. इमेज के अनुसार अलग – अलग Alt Text का इस्तेमाल करें.

                   

                  अगर आप इसे एक उदाहरण द्वारा समझ ले तो मजा ही आ जायेगा।

                  मान लीजिए की मैं एक Sachin Tendulkar की बायोग्राफी लिख रहा हूं। तो जब मैं उनका इमेज इस्तेमाल करूंगा तो Alt text इस प्रकार से दूंगा।

                  Biography of Sachin Tendulkar, या Sachin Tendulkar ki biography, या Sachin Tendulkar ki biography in hindi. इस तरह का Alt text, एक अच्छा Alt Text होगा।

                  लेकिन, image of Sachin Tendulkar, या picture of Sachin Tendulkar लिखना गलत Alt Text होगा।

                   

                  6 – Image में टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखें

                  जिस प्रकार से आप ब्लॉग पोस्ट में टाइटल और डिस्क्रिप्शन का प्रयोग करते हैं, इसी प्रकार इमेज में भी टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखना होता है। आपको इमेज के टाइटल और डिस्क्रिप्शन को इस प्रकार लिखना चाहिए कि वह इमेज और ब्लॉग पोस्ट दोनों को describe करती हो। साथ में ही आप टाइटल और डिस्क्रिप्शन में कीवर्ड का इस्तेमाल करें।


                  7 – Copyright Free Image का इस्तेमाल करें

                  ब्लॉगरों की सबसे बड़ी समस्या यह है की अपने पोस्ट के लिए सही image को खोजना। हर ब्लॉगर खुद से इमेज तो बना नही सकते। अतः उसे इंटरनेट से इमेज को डाउनलोड करना पड़ता है। पर समस्या यह भी है की आप किसी भी download इमेज को ब्लॉग पोस्ट में इस्तेमाल नहीं कर सकते है। तब आप क्या करेंगे?

                  तब आप वैसा इमेज खोजेंगे जो Copyrights Free हो। तब आप उस इमेज को कहीं भी इस्तेमाल कर सकते है। इन्टरनेट में बहुत सारी ऐसी वेबसाइट हैं जहाँ से आप Copyright Free Image Download कर सकते हैं. कॉपीराइट फ्री इमेज डाउनलोड करने की कुछ वेबसाइट निम्नलिखित हैं –

                  • Pixabay

                  • Unsplash

                  • Pixel इत्यादि।

                  मान लीजिए की आपको Copyright Free Image वैसा नही मिला जैसा आप सोच रहे थे। लेकिन वो इमेज आपको Copyright वाला मिला गया। तब आप क्या करेंगे?

                  तब आप उस इमेज का इस्तेमाल अपनी वेबसाइट पर करेंगे, लेकिन उस इमेज का क्रेडिट आपको उसके ऑनर को देना होगा। मतलब की आपको अपने पोस्ट में बताना होगा की वो इमेज कहां ले लिया गया है और उसके ऑनर कौन है।

                  नही तो आप पर Copyright के नियम के उलंघन का दोष लगेगा तथा आपकी वेबसाइट को ब्लॉक भी किया जा सकता है।


                  Image SEO करने के फायदे

                  SEO Friendly Image के बहुत सारे फायदे देखने को मिलते हैं जैसे कि –

                  वेबसाइट की स्पीड बढ़ जाती है – बिना SEO Friendly इमेज वेबसाइट के स्पीड को बेहद कम कर देती है। लेकिन इमेज SEO के अंतर्गत इमेज साइज़ को Compress कर देते हैं जिससे वेबसाइट लोडिंग होने में कम समय लगता है।

                  वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है – दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो इमेज देखना पसंद करते हैं, अगर आपने Image SEO सही ढंग से किया है तो आपका इमेज सर्च इंजन में top पर रैंक करेंगा। जिससे यूजर इमेज पर क्लिक करके आपकी वेबसाइट पर सीधे पहुँच जायेगा। जिससे आपके वेबसाइट की ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ जाएगा।

                  Backlink बना सकते हैं – यदि कोई भी आपके वेबसाइट के इमेज को अपनी वेबसाइट में प्रयोग करेगा तो वह image credit में आपकी वेबसाइट का नाम और लिंक देगा। जिससे आपको एक Backlink भी मिल जाएगी।


                  Image SEO Kaise Kare की एक झलक संक्षेप में

                  • Image का नाम बदलें तथा शब्दों के बीच hyphens (-) दें

                  • Image के रेजोल्यूशन को 650 x 360 रखें।

                  • Imageका साइज 100 kb के नीचे रखें।

                  • Alt text में keyword जरूर दें

                  • Image को webp format में कन्वर्ट करें

                  • Copyrights Free इमेज का इस्तेमाल करें।


                  मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Image SEO Kaise KareImage को SEO Friendly कैसे बनायें के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

                  मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है कि यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

                  इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे, ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।

                   

                   


                  Ravishing Tech

                  Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

                  Thanks For Feedback.

                  Post a Comment (0)
                  Previous Post Next Post