Gmail Me Two-Step Verification Enable Kaise Kare

Enable Two-Step Verification


दोस्तों, आज के समय में Gmail से कौन परिचित नही है। हर वो व्यक्ति जिसके पास स्मार्टफोन या कंप्यूटर है उनके पास Gmail account जरूर होता है। इसके बिना Google के services का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 


Google द्वारा प्रदान किए गए अनेक सर्विसेज में कुछ paid सर्विसेज है तो कुछ फ्री सर्विसेज है। Gmail उनमें से एक फ्री सर्विस है जो हमे email बनाने की सुविधा देता है।


Gmail बनाने के वक्त आपको एक पासवर्ड भी बनाना पड़ता है। इससे आप सोच सकते है कि Gmail कितना important है जिसके लिए पासवर्ड बनाना जरूरी है। केवल Gmail बना देने से आपकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती बल्कि उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आपकी ही है। क्योंकि अगर कोई ईमेल अकाउंट हैक कर लेता है, तो वे इसका दुरुपयोग करके आपको मुसीबत में डाल सकता हैं।


हां, Google समय समय पर account को सुरक्षित रखने के तरीके लाता रहता है पर उसको apply करना हमारी जिम्मेदारी होती है। उन्हीं तरीकों में एक तरीका है Two-Step Verification.


तो आज इस आर्टिकल में, मैं आपको Gmail में Two-Step Verification Enable कैसे करें की जानकारी देने वाला हूं। जिससे आपका अकाउंट हैकर्स से सिक्योर रहेगा।


    Gmail में Two-Step Verification क्या है


    Gmail में Two-Step Verification एक प्रकार से two layers security व्यस्था है अर्थात जिस gmail में आप sign in कर रहे है, वो अकाउंट आपका ही है यह साबित करने के लिए आपको दो प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसे ही Two-Step Verification कहते हैं। जो की Gmail account की सिक्यूरिटी के लिए यह एक शानदार तरीका है। 


    Two-Step Verification में होता यूं है कि जब आप gmail account में sign in करते है, तो password डालते है, जो की First -Step Verification हुआ तथा Second-Step Verification में 6 digit का OTP आपके Registered मोबाइल number पर आता है जिसे डालने के बाद आप अपने account में log in हो जाते है। है न शानदार फीचर!


    जब आप Two-Step Verification इनेबल कर देते हैं, तो कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी ईमेल आईडी को हैक नहीं कर पाता है ना ही वह किसी भी तरीके से आपकी ईमेल आईडी में लॉगिन कर पाता है। यहां तक कि उसके पास आपकी ईमेल आईडी का पासवर्ड ही क्यों ना हो।


    Gmail में Two-Step Verification enable करना क्यों जरूरी है


    कभी कभी हमलोग अपना Gmail पासवर्ड किसी खास अपने को और दोस्तों को बता देते है या किसी अनजान व्यक्ति ने पासवर्ड डालते समय देख लिया या जब आप किसी से gmail और पासवर्ड बनवाते है तब वे लोग हमारे  लिए घातक हो सकते है क्योंकि उन्हें हमारा gmail और password पता हो जाता है। अगर वो हमारे सामने उसका इस्तेमाल करे तो हम देख सकते है, लेकिन बाद में हमारे अनुपस्थिती में अगर उसका इस्तेमाल गलत तरीके से करे तो क्या हो! अतः ऐसी स्थिति से बचने के लिए Gmail में Two-Step Verification enable करने की जरूरत पड़ती है।


    इंटरनेट की दुनिया में इंटरनेट पर कुछ भी सुरक्षित नहीं है। कभी कभी हैकर्स गूगल अकाउंट को हैक कर लेते है। फिर उसका गलत इस्तेमाल करके यूजर को मुसीबत में डाल देते है। अतः ऐसी स्थिति से बचने के लिए Gmail में Two-Step Verification enable करने की जरूरत पड़ती है।


    तो, अब आप Two-Step Verification क्या है और इसे enable करना क्यों जरूरी है, समझ गए होंगे। चलिए अब जानते है कि Gmail पर 2 step verification activate कैसे करें या Gmail me two step verification enable Kaise Kare.


    Gmail Me Two-Step Verification Enable Kaise Kare


    1. सबसे पहले, Chrome को open करें और फिर दायें तरफ उपर की ओर जो प्रोफाइल icon है उसे click करें जैसे नीचे image में दिया गया है। Click करते ही एक window open होगा। जहाँ पर "Manage your Google Account" लिखा होगा उस पर click करें


    2-Step Verification Enable Kaise Kare in Hindi


    2. "Manage your Google Account" पर click करते ही एक नया पेज ओपन होगा। जिसके बाएं तरफ कुछ menu list दिखेगा  उसमे से "Security" पर click करें  जैसे image में बताया गया है 


    Gmail 2 step Verification Enable Kare in Hindi


    3. "Security" पर click करने के बाद उसी पेज में Security सेटिंग का option दिखेगा।  पेज को थोडा स्क्रॉल करने पर "Signing in to Google" का section मिलेगा।  जिसमे Two-Step Verification वाला option पर click करेंगें  नीचे दिए गए image को देखें ।



    Click on 2 step verification



    4. "Two-Step Verification"  पर click करते ही एक नया पेज खुलेगा। जिसमे दायें तरफ नीचे की ओर ब्लू रंग का एक बटन दिखेगा। जिस पर GET STARTED लिखा होगा।  उसे click करें। नीचे image को देखें


    Start Two-Step Verification



    5. "GET STARTED " पर click करने के बाद एक नया पेज आएगा  जिसमे आपसे password डालने को कहा जायेगा।  आपको उसी gmail का password डालना है जिसका Two-Step Verification Enable करना चाहते है। ताकि यह verify हो सके की यह gmail आपका है।  password डालने के बाद Next पर click करें। 



    enable Two-Step Verification


    6. आपके द्वारा किसी नए डिवाइस पर अपना पासवर्ड दर्ज करने के बाद, Google आपके द्वारा साइन इन किए गए प्रत्येक फ़ोन पर एक संकेत भेजेगा। पुष्टि करने के लिए उनमें से किसी एक पर टैप करें। इसका मतलब यह हुआ कि यदि आपने पहले से किसी फ़ोन पर sign in किया हुआ है और अब एक नए डिवाइस पर sign in कर रहे है तो Google द्वारा उस सभी डिवाइस पर notification भेजा जायेगा जिस पर sign in किया गया है। आपको उनमे से किसी एक पर टैप करना होगा  मैंने एक फ़ोन में sign in किया है तो मेरा एक फ़ोन दिखा रहा है  यदि आपने एक से ज्यादा फ़ोन पर sign in किया होगा तो सारा फ़ोन का लिस्ट दिखेगा  उसमे से किसी एक पर टैप करना होगा  उसके बाद continue पर click करें 


    two step verification Click here



    7. Continue पर click  करने के बाद आप एक नया पेज पर आ जाते है  आपको खाली जगह में एक फ़ोन नंबर डालना है जिसपर आप OTP पाना चाहते है  और नीचे दो option दिया गया है  अगर आप text message के द्वारा OTP चाहते है तो text message वाले option को चुने  और यदि Phone Call के द्वारा OTP चाहते है तो Phone Call वाला option चुने  फिर send पर click करें  पर text message वाला option बढ़िया रहता है 




    Fill mobile number to enable two step verification




    8. Send पर click करने के बाद एक नया पेज खुल कर सामने आएगा  Enter the Code वाले सेक्शन में आपको OTP नंबर डालना है  यह OTP नंबर आपके मोबाइल पर भेजा गया होगा  OTP डालने के बाद Next पर click करें। 



    Fill password to complete 2 step verification




    9. Next पर click करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे "Turn on 2-Step Verification" करने को कहा जायेगा  इसके लिए नीचे दिए गए नील button "TURN ON" पर click कर दें 



    Turn on Two-Step Verification




    Well done! आपने अपने Gmail पर 2 step verification activate कर लिया है।

    इसे चेक के लिए, आप एक अलग ब्राउज़र में लॉगिन कर सकते हैं। ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद, आपको OTP दर्ज करना होगा और OTP आपके Verified फोन नंबर पर भेजा जाएगा।


    मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Gmail Me Two-Step Verification Enable Kaise Kare के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो Comment, Follow और Subscribe भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।





    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post