UPI 123 Pay क्या है ? What Is UPI 123 Pay in Hindi
UPI 123 Pay एक पेमेंट सिस्टम है . जिसके द्वारा हम अपने अकाउंट से पैसे दुसरे अकाउंट में भेज सकते है या मंगा सकते है, बैलेंस भी चेक कर सकते है . वैसे UPI का full form “Unified Payments Interface” होता है । UPI 123 Pay की शुरुआत आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास जी ने फीचर फोन के लिए लॉन्च किया, जिसे यूपीआई123पे कहा है
यह UPI ग्रामीण या शहरी इलाकों में उन लोगों की मदद करेगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि फीचर फ़ोन का इस्तेमाल करते है साथ ही “डिजी साथी “ को भी लॉन्च किया गया है जो 24 x 7 घंटे कस्टमर की मदद करेगा .
UPI 123 Pay में मिलाने वाली सुविधाएं और पैसा कैसे ट्रांसफर करे बिना इंटरनेट
UPI 123 Pay में कौन कौन सी सुविधाएं आपको मिलने वाली हैं. इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है.
- UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) '123PAY' , केवल फीचर फ़ोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह सेवा प्रदान करता है
- स्कैन एंड पे(Pay) को छोड़कर लगभग सभी लेनदेन के लिए फीचर फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है
- मनी ट्रांजेक्सन के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है.
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट को फीचर फोन से लिंक करना होगा. चार आप्शन के आधार पर कई तरह के लेनदेन करने में सक्षम होंगे.
- इनमें आईवीआर (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर पर कॉल करना, फीचर फोन में ऐप की कार्यक्षमता, मिस्ड कॉल-आधारित अप्रोच और प्रॉक्सीमिटी साउंट-बेस्ड पेमेंट्स की भी सुबिधा शामिल हैं.
- इससे दोस्तों, सम्बन्धियों को भुगतान कर सकते है, यूटिलिटी बिलों जैसे बिजली बिल, DTH बिल, गैस बिल इत्यादि भुगतान कर सकते है. Fast Tag रिचार्ज कर सकते है, मोबाइल रिचार्ज कर सकते है, तथा अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते है.
- इससे खातों को लिंक करना, UPI पिन सेट करना या बदलना भी संभव है .
बिना इंटरनेट पैसा कैसे ट्रांसफर करे से पहले UPI अकाउंट सेटअप करना सीखे / रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले आपको एक नंबर पर कॉल करना होगा . नंबर है 08045163666
- आपके मोबाइल पर एक ऑडियो सुनने को मिलेगा , जिसमे अकाउंट सेटअप करने को कहा जायेगा
- अकाउंट सेटअप के लिए 1 दबाना होगा .
- अब आपके बैंक का नाम पूछा जायेगा जो की बोल कर बताना होगा
- इसके बाद फिर एक ऑडियो सुनाई देगा जिसमे आपके बैंक का नाम , खाता धारक का नाम और अकाउंट नंबर के अंतिम कुछ अंक बोले जायेगें . यदि आपको लगता है कि जो ऑडियो में बताया गया है वो सही है तो आप दुबारा से 1 दबा दे .
- फिर आपसे कहा जायेगा कि अपने ATM से जुड़ी कुछ जानकारी डाले , ताकि कंफ़र्म हो जाये की खाता आपका है
- इसके बाद एक OTP आपके नंबर पर आएगा जिसको यहाँ टाइप कर देना होगा
- फिर आपसे नया PIN बनाने को बोला जायेगा, जो की भुगतान करने के दौरान काम आएगा, इस लिए इसे याद रखना होगा .
- इस तरह आपका UPI अकाउंट बन जायेगा
- जैसे ही आपने UPI Pin सेट कर लेते है तो आपसे पूछा जायेगा की आप कैसे पैसे भेजना चाहते है - फ़ोन नंबर के द्वारा या अकाउंट नंबर के द्वारा . आपको जो सही जानकारी है उस आधार पर चुनाव कर लें.
- यदि आप किसी को उसके फ़ोन नंबर के द्वारा पैसे भेजा चाहते है तो आपसे उसका फ़ोन नंबर डालने को बोला जायेगा . इस बात का ध्यान रखे की उसका फ़ोन नंबर भी UPI से लिंक होना चाहिए .
- फिर जितनी राशि आप भेजना चाहते है उसे लिखे . जैसे ही राशि भरेंगे तो एक ऑडियो सुनाई देगा जिसमे आपके द्वारा भरी गई राशि दुहराई जाएगी साथ ही जिस नंबर पर आप पैसे भेजना चाहते है उसका नाम बताएगा
- जब आप कंफ़र्म हो जाये तो PIN डाले . Pin डालते ही ऑडियो सुनाई देगा की आपका transaction सफल हो गया
- इसकी जानकारी आपके फ़ोन नंबर पर SMS के द्वारा मिल जाएगी
- अगली बार जब कभी पैसे ट्रान्सफर करना होगा तो यही PIN डालना होगा
UPI 123 Pay द्वारा ट्रान्सफर से पहले ध्यान रखने वाली बातें
- यदि UPI पिन जो बना रहे है तो ऐसा बनाये की आपको याद रहे . यदि आपको लगता है की आपका पिन किसी को मालूम हो चूका है तो उसे तुरंत बदल ले . इसे फ़ोन से भी बदल सकते है .
- UPI पिन ध्यान से डाले नहीं तो तीन बार गलत पिन डालने से आपका अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक हो जायेगा .
- कई बार तो ब्लॉक खुलवाने के लिए बैंक में भी जाना पर सकता है .
- ट्रान्सफर करने की राशि ध्यान से भरे नहीं तो नुकसान हो सकता है
- UPI 123 Pay से भुगतान करने के लिए किसी अंजान व्यक्ति से मदद न ले , धोखा मिल सकता है .
- यदि आपका फ़ोन खो जाये तो तुरंत कस्टमर केयर को कह कर सिम बंद करवा दे.
USSD code *99# द्वारा बिना इंटरनेट पैसा कैसे ट्रांसफर करे
आपको फ़ोन नंबर UPI रजिस्टर्ड होना चाहिए तभी *99# डायल करके बिना इंटरनेट पैसे ट्रांसफर कर सकते है .
- अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर से *99# डायल करें.
- कई विकल्पों के साथ एक menu डिस्प्ले होगा.
- पैसे भेजना हो तो 1 नंबर विकल्प पर click करें.
- जिसे पैसे भेजना हो उसका नंबर टाइप करें.
- इसके बाद उसका अकाउंट नंबर टाइप करें.
- बैंक का IFSC कोड टाइप करे.
- जितना भेजना हो उतना Amount डाले .
- Send Money पर click करे.
- पेमेंट का कारन भी देना होगा . कारन के तौर पर आप रेंट, बिल, लोन आदि लिख सकते है
इस तरह आप बिना इन्टरनेट पैसे ट्रान्सफर कर सकते है .
कुछ सवाल और उसके जवाब | Answers Of Some Questions
- Q1. UPI 123Pay क्या है?
- Q2. क्या मुझे UPI भुगतान के लिए स्मार्टफोन चाहिए?
- Q3. क्या भुगतान करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होगी क्योंकि फीचर फोन में इंटरनेट नहीं है?
- Q4. UPI पिन के साथ UPI 123Pay लेनदेन को अधिकृत कैसे करें?
- Q5. अगर मैं UPI 123Pay को अधिकृत करने के लिए गलत UPI पिन डाल दूं तो क्या होगा?
- Q6. फीचर फोन से अपना UPI पिन UPI 123Pay कैसे सेट करें?
- Q7. क्या मैं फीचर फोन से यूपीआई 123पे के लिए अपना यूपीआई पिन बदल या रीसेट कर सकता हूं?
- Q8. आईवीआर भुगतान क्या है और यह कैसे काम करता है?
- Q9. मैं अंग्रेजी नहीं जानता, क्या मैं भुगतान के लिए अपनी क्षेत्रीय भाषा का उपयोग कर सकता हूं?
- Q10. UPI 123Pay पर किन भाषाओं का समर्थन किया जाता है?
- Q11. मिस कॉल पे क्या है? कैसे किया जाता है ?
- Q13. सिम ओवरले क्या है। क्या मैं इसका उपयोग करने के लिए एक नया सिम खरीद सकता हूँ?
- Q14. फीचर फोन से मैं किन UPI कार्यों का उपयोग कर सकता हूं?
- Q15. जब मैं UPI 123Pay पर आऊंगा तो क्या मेरी UPI आईडी बन जाएगी?
- Q16. क्या मैं अपने दोस्तों या परिवार के फीचर फोन का उपयोग करके अपने बैंक खाते से भुगतान कर सकता हूं?
- Q17. क्या फीचर फोन पर UPI 123Pay का उपयोग करने से मेरा पैसा सुरक्षित है?
- Q18. मैं UPI 123Pay या फीचर फोन पर किए गए भुगतान के लिए धोखाधड़ी या किसी अन्य समस्या के लिए विवाद कहां उठा सकता हूं?
- Q19. फीचर फोन से UPI 123Pay पर UPI भुगतान की प्रति लेनदेन सीमा क्या है?
- Q20. फीचर फोन से UPI 123Pay पर UPI भुगतान की प्रति दिन लेनदेन की सीमा क्या है?
- Q21. क्या होगा अगर मैं पैसे ट्रांसफर करता हूं, यह मेरे खाते से डेबिट किया जाता है लेकिन लाभार्थी को इसे प्राप्त नहीं होता है?
निष्कर्ष :
सुविधाएँ जीवन को आसान बनाती है परन्तु लापरवाही इस जीवन को बर्बाद कर देती है . इसलिए सुविधाएँ मिली है तो उसका उपभोग करे परन्तु लापरवाही हो जाये तो उसे जल्द सुधारने का प्रयास करे . मेरे कहने का मतलब है की अगर आपकी लापारवाही से आपका फ़ोन खो जाये तो जल्दी उसका सिम बंद करवाएं . अपना पिन किसी को बताने की लापरवाही न करे . अंजन व्यक्ति का सहारा न ले.
उम्मीद है की आपको मेरा ये पोस्ट “UPI 123 Pay क्या है ? कैसे ट्रांसफर करें पैसे बिना इंटरनेट” पसंद आया होगा . आपका कोई सुझाव या सवाल है तो मुझे कमेंट करे . हम आपको जल्द रिप्लाई करेंगे.
