SAR Value क्या है और कैसे Check करे?

SAR Value kya hai यह जानने से पहले ये तो जान ले कि आज दुनिया दीवानी सी हो गई है मोबाइल के पीछे। इतनी दीवानी की लोगों को न अपनो की खबर है न गैरों की। नए नए फोनों का लॉन्च होना मोबाइल प्रेमियों के दिलों में नए रक्त का संचार कर देता है, और चल पड़ते है नई टेक्नोलॉजी, नई फिचर की तलाश में। कोई ऑनलाइन के रास्ते तो कोई सड़क के रास्ते पहुंचता है मोबाइल की दुनिया में । हर उस चीज के बारे पूछा जाता है जो उनको उस मोबाइल में चाहिए होता है जैसे प्रोसेसर कौन सा है?, स्क्रीन कैसा है?, कैमरा कितना mp का है। लेकिन एक चीज पूछना भूल जाते है और वो है SAR Value कितना है?

अब आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा की आखिर ये SAR Value क्या है? (What is SAR Value in Hindi). इसका मोबाइल पर क्या इफेक्ट पड़ता है? 

आपको बताते चले की मोबाइल एक wireless system है। जिसे चलाने के लिए Electromagnetic Waves की जरूरत होती है। ये Electromagnetic Waves हमें विभिन्न कम्पनी द्वारा लगाए गए मोबाइल टावर से प्राप्त होता है।  

सभी मोबाइलों में एक एंटीना होता है जो बाहर से दिखाई तो नही देता है पर इस एंटीना का काम मोबाइल फोन से सिग्नल को मोबाइल टावर तक भेजना तथा टावर से आने वाले सिग्नल को रिसीव करना। यह सिग्नल Electromagnetic Waves के रूप में होती है जो मोबाइल को टावर से कनेक्ट करती है। 

जब ये तरंगे (wave) टावर से निकलती है तो वातावरण से होते हुए हमारे मोबाइल के एंटीना से कनेक्ट हो जाती है। टावर से जितनी मात्रा में तरंगे  निकलती है उतनी मात्रा मोबाइल तक पहुंच नही पाती क्यों की उस तरंगों का लगभग 20% हिस्सा वातावरण में ही बिखर जाती है ।

लेकिन जब हम मोबाइल से कोई काम करते है जैसे कॉल करना, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, गेमिंग तो उस समय मोबाइल एंटीना को ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है और इस समय मोबाइल ज्यादा Electromagnetic Waves का इस्तेमाल करता है। मतलब की जैसा heavy work वैसा रेडिशन की मात्रा।

बहुत ज्यादा रेडिएशन स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक होता है। तो आज हम ये जानेंगे की आकिर ये SAR Value क्या है (What is SAR Value in Hindi) और ये इतना क्यूँ जरुरी है. तो फिर देरी किस बात की चलिए शुरू करते हैं.

    SAR Value क्या है (What is SAR Value in Hindi)

    SAR Value का full form होता है Specific Absorption Rate (SAR). यह एक मापदंड है SAR लेवल को मापने का।
    हमारा शरीर एक absorver की तरह काम करता है। हमारे शरीर के उत्तक (tissues) उन मोबाइल रेडिशन को absorb करते है। ज्यादा रेडिशन हमारे tissues को damage कर सकते है। जिससे हमे अनेकों समस्या हो सकती है। 

    इस कारण यूएस के फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन (FCC) ने SAR लेवल तय किया है। यह लेवल शरीर के दो हिस्सों के लिए अलग अलग है। सिर (head) के लिए अलग और बाकी शरीर के लिए अलग।

    कॉल करते वक्त मोबाइल हमारे सिर के सबसे नजदीक होता है । इसलिए इसके लिए SAR Value अलग और बाकी वक्त में मोबाइल हांथ में होता है या पॉकेट में होता है तो उसके लिए अलग SAR Value तय किया गया है।क्यों की ये radiation मुख्यत हमारे शरीर के दो हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इस SAR Value को Watt per kilogram (W/Kg) में मापा जाता है।

    इसी रेडिएशन से शरीर को पहुंचे वाले हानि को देखते हुए प्रत्येक देश की सरकारों ने कुछ fix SAR Value सेट किए हैं। जो यह तय करता है की कोई भी मोबाइल कंपनी इस सेट value से ऊपर का मोबाइल manufacture नही कर सकता है। यदि कोई कंपनी ऐसा करते है तो उन पर कानूनी कारवाही हो सकती है।

    भारत और यूएस में SAR Value 1.6 Watt per Kilogram (W/Kg) निर्धारित किया गया है । यह निर्धारण 1 ग्राम tissues (उत्तक) पर पड़ने वाले रेडिशन के असर के आधार पर किया गया है। जबकि European country में ये Value 2.0 है जो  10 ग्राम tissues (उत्तक) पर पड़ने वाले रेडिशन के असर के आधार पर किया गया है।


    रेडिशन चाहे जिस वैल्यू में हो, कम हो या ज्यादा, असर तो शरीर पर पड़ता है। कम रेडिशन का असर हमारे स्वस्थ पर बहुत कम होता है। जिसे हमारा शरीर एडजस्ट कर लेता है। अतः मोबाइल का SAR Value जितनी कम होती है उससे उतना कम खतरा होता है। पर लोगों की आदत का क्या, जो चौबीसों घंटे मोबाइल शरीर से चिपकाए घूमते रहते है। कुछ लोगों की तो मजबूरी होती है पर जो फ्री टाइम में भी मोबाइल पर अपना समय बिताते है वो इस रेडिशन से ज्यादा प्रभावित होते है। अतः फ्री टाइम को अपने परिवार और दोस्तों में के नाम कर दे तो ज्यादा खुशी मिलेगी और स्वस्थ भी रहेंगे।

    SAR Value कैसे Check करे | How To Check SAR Value ?


    आप ये जान ले की हर कंपनी के मोबाइल फ़ोन का SAR Value अलग अलग देखने को मिलता है चाहे हैंडसेट मॉडल कोई भी हो।  लेकिन अब बात उठती है कि इसे पता कैसे करें। तो घबराये नहीं इसे पता करना बिलकुल आसन है।  बस आपको अपने मोबाइल में dial करना है *#07# और आपके सामने आपके screen में आपके मोबाइल का SAR Value प्रदर्शित हो जाएगा । ये SAR Value Head के लिए अलग और Body के लिए अलग होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि मेरे पास Realme का फ़ोन है जिसका SAR Value  Head के लिए 1.141 W/Kg और Body के लिए 0.473 W/Kg है । 


    SAR Testing कैसे की जाती है?


    अब सवाल ये उठ रहा होगा की SAR testing कैसे की जाती है । तो मै आपके जानकरी के लिये बता दूँ की इस testing के लिए सबसे पहले एक मानव डमी (पुतला) बनाया जाता है जिसमे तरल पदार्थ भरे जाते है जो मानव ऊतक के radio frequency (RF)  अवशोषण विशेषताओं का अनुकरण करते हैं। फिर इस डमी के सिर के दोनो तरफ   Electromagnetic Waves की मात्रा को बढ़ा कर, घटा कर उसमे होने वाले परिवर्तन को नोट किया जाता है। फिर पास और दूर से भी इस wave के होने वाले प्रभाव को नोट किया जाता है। जिससे पता चल सके कितना मात्रा वाला रेडिशन ठीक है। सारे जांच के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। जिसमे उसकी प्रमाणिकता सिद्ध की जाती है । 

    इसके बाद Government Authorization के लिए विभिन्न स्तरों पर भेजा जाता है। जब इसे अप्रूवल मिल जाता है तो उस SAR Value के साथ मोबाइल मार्केट में लॉन्च किया जाने लगता है। वैसे तो SAR testing प्रक्रिया बड़ी लंबी है परंतु संक्षेप में ही समझना बेहतर होगा।


    मोबाइल फोन का रेडिएशन मनुष्य के लिए कितना खतरनाक है ? Mobile Phone Radiation in Hindi


    आपने सुना होगा की मोबाइल फोन का रेडिएशन खतरनाक होता है परंतु इस बात पर यकीन करना आपको मुश्किल लगता होगा। क्योंकि इसके होने वाले प्रभाव को आपने कभी नोटिस नही किया होगा। यह एक बहुत ही धीमी प्रक्रिया है जिसका असर सालों बाद देखने को मिल सकता है।


    WHO के एक रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल रेडिएशन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का कारण बन सकता है। एक रिसर्च के अनुसार यह बताया गया है की अगर कोई इंसान 50 या 60 मिनट से ज्यादा अपने मोबाइल को कानों में लगाकर बात करता है तो इसका रेडिएशन उसके कानों की कोशिकाओं को प्रभावित करता है।
    • Doctors के अनुसार इससे brain tumors और cancer होने के chances काफी बढ़ जाते हैं। 
    • मोबाइल का रेडिएशन  शरीर के उत्तकों को डैमेज करता है।
    • इसके रेडिएशन से यादाश्त में कमी, धड़कन का तेज होना, पाचन में गड़बड़ी होना जैसी समस्या हो सकती है।
    • इससे प्रजनन करने की क्षमता में कमी हो सकती है।
    • इसके रेडिएशन से सिर दर्द, डिप्रेशन, आंखों के नीचे डार्क स्पॉट, नींद नही आना, कानों को बार बार मोबाइल बजने जैसा महसूस होना, या सुनने में कमी जैसी समस्या हो सकती है।
     

    Radiation से कैसे बचें


    मोबाइल से तो रेडिएशन खुद से तो ख़तम नहीं किया जा सकता पर कुछ उपाय द्वारा इससे होने वाले हानिकारक प्रभाव से बचा जा सकता है ।
    • जब भी कॉल रिसीव करे तो Speaker Mode में रखकर बात करे । क्योंकि इससे  radiation का  प्रभाव  बहुत मात्रा में कम हो जाता है। 
    • यदि आप बिलकुल कंफ़र्म हो की आज मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है तो मोबाइल को Off कर दे ।इससे  radiation से तो बचा जा सकता है साथ ही बिना मतलब के आने वाले कॉल से भी बचा जा सकता है और यदि कोई trip पर है तो उसका भरपूर मजा भी लिया जा सकता है ।
    • अगर typing में मजा आता हो तो कोशिश करे की call करने की जगह Text message भेजे।
    • Mobile Phone का इस्तेमाल Lift, Cars, Train Metro और Planes में बिलकुल न करें क्यूंकि यहाँ सबसे ज्यादा radiation होती है ।ऐसा करने से आप सुरक्षित भी रहते है ।
    • यदि आपके पास घर में Landline की सुविधा है तो कोशिश करे की मोबाइल की अपेक्षा  Landline का ज्यादा इस्तेमाल करें 

    अगर आप बताये गए दिशानिर्देशों का पालन करे तो एक अच्छे स्वस्थ के मालिक बन सकते है तथा अपने परिवार के बीच एक मधुर सम्बन्ध स्थापित कर सकेंगें, जो जीवन को सुखमय बनाएगा 
    हम, आप जानते है की मोबाइल एक जरुरी चीजों में से एक है, मगर इस पर हमारी निर्भरता हमारे परिवारिक संबंधो में बिछेद उत्तपन करे तो ऐसे gadget का क्या फायदा। यदि इस तरह के मन को लुभाने वाले gadget हमारे मन - मस्तिस्क पर हावी होने लगे और हम उनके गुलाम बन जाए तो समझ लेना की इंसानी पतन शुरू हो चुका है। 


    मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा SAR Value क्या है  (What is SAR Value in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।













    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post