UPI 123 Pay क्या है ? बिना इंटरनेट कैसे ट्रांसफर करें पैसे

UPI 123 Pay क्या है ? बिना इंटरनेट कैसे ट्रांसफर करें पैसे


अब फिचर फोन से पैसा ट्रांसफर करना हुआ आसान। स्मार्टफोन के आने से फिचर फोन के बाजार में कमी आई है पर पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आज भी एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमानित 40 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं जिनके पास फीचर फोन हैं । उनके लिए एक खबर है की अब वे फिचर फोन से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते है। 


    UPI 123 Pay क्या है ? What Is UPI 123 Pay in Hindi


    UPI 123 Pay एक पेमेंट सिस्टम है . जिसके द्वारा हम अपने अकाउंट से पैसे दुसरे अकाउंट में भेज सकते है या मंगा  सकते  है, बैलेंस भी चेक कर सकते है  . वैसे UPI का full form “Unified Payments Interface” होता है । UPI 123 Pay की शुरुआत आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास जी ने फीचर फोन के लिए लॉन्च किया, जिसे यूपीआई123पे कहा है 


    यह UPI ग्रामीण या शहरी इलाकों में उन लोगों की मदद करेगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि फीचर फ़ोन का इस्तेमाल करते है साथ ही “डिजी साथी “ को भी लॉन्च किया गया है जो 24 x 7 घंटे कस्टमर की मदद करेगा . 


    UPI 123 Pay में मिलाने वाली सुविधाएं और पैसा कैसे ट्रांसफर करे बिना इंटरनेट 

    UPI 123 Pay में कौन कौन सी सुविधाएं आपको मिलने वाली हैं. इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही  है.

    • UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) '123PAY' , केवल फीचर फ़ोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह सेवा प्रदान करता है 
    • स्कैन एंड पे(Pay) को छोड़कर लगभग सभी लेनदेन के लिए फीचर फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है 
    • मनी ट्रांजेक्सन के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है. 
    • इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट को फीचर फोन से लिंक करना होगा. चार आप्शन के आधार पर कई तरह के लेनदेन करने में सक्षम होंगे.
    • इनमें आईवीआर (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर पर कॉल करना, फीचर फोन में ऐप की कार्यक्षमता, मिस्ड कॉल-आधारित अप्रोच और प्रॉक्सीमिटी साउंट-बेस्ड पेमेंट्स की भी सुबिधा शामिल हैं.
    • इससे दोस्तों, सम्बन्धियों को भुगतान कर सकते है, यूटिलिटी बिलों जैसे बिजली बिल, DTH बिल, गैस बिल इत्यादि भुगतान कर सकते है. Fast Tag रिचार्ज कर सकते है, मोबाइल रिचार्ज कर सकते है, तथा अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते है. 
    • इससे खातों को लिंक करना, UPI पिन सेट करना या बदलना भी संभव है .


    बिना इंटरनेट पैसा कैसे ट्रांसफर करे से पहले UPI अकाउंट सेटअप करना सीखे / रजिस्ट्रेशन करें 

    • सबसे पहले आपको एक नंबर पर कॉल करना होगा . नंबर है 08045163666
    • आपके मोबाइल पर एक ऑडियो सुनने को मिलेगा , जिसमे अकाउंट सेटअप करने को कहा जायेगा
    • अकाउंट सेटअप के लिए 1 दबाना होगा .
    • अब आपके बैंक का नाम पूछा जायेगा जो की बोल कर बताना होगा 
    • इसके बाद फिर एक ऑडियो सुनाई देगा जिसमे आपके बैंक का नाम , खाता धारक का नाम और अकाउंट नंबर के अंतिम कुछ अंक बोले जायेगें . यदि आपको लगता है कि जो ऑडियो में बताया गया है वो सही है तो आप दुबारा से 1 दबा दे . 
    • फिर आपसे कहा जायेगा कि अपने ATM से जुड़ी कुछ जानकारी डाले , ताकि कंफ़र्म हो जाये की खाता आपका है 
    • इसके बाद एक OTP आपके नंबर पर आएगा जिसको यहाँ टाइप कर देना होगा 
    • फिर आपसे नया PIN बनाने को बोला जायेगा, जो की भुगतान करने के दौरान काम आएगा, इस लिए इसे याद रखना होगा .
    • इस तरह आपका UPI अकाउंट बन जायेगा 
    • जैसे ही आपने UPI Pin सेट कर लेते है तो आपसे पूछा जायेगा की आप कैसे पैसे भेजना चाहते  है - फ़ोन नंबर के द्वारा या अकाउंट नंबर के द्वारा . आपको जो सही जानकारी है उस आधार पर  चुनाव कर लें. 
    • यदि आप किसी को उसके फ़ोन नंबर के द्वारा पैसे भेजा चाहते है तो आपसे उसका फ़ोन नंबर डालने को बोला जायेगा . इस बात का ध्यान रखे की उसका फ़ोन नंबर भी UPI से लिंक होना चाहिए .
    • फिर जितनी राशि आप भेजना चाहते है उसे लिखे . जैसे ही राशि भरेंगे  तो एक ऑडियो सुनाई देगा जिसमे आपके द्वारा भरी गई राशि दुहराई जाएगी साथ ही जिस नंबर पर आप पैसे भेजना चाहते है उसका नाम बताएगा 
    • जब आप कंफ़र्म हो जाये तो PIN डाले . Pin डालते ही ऑडियो सुनाई देगा की आपका transaction सफल हो गया 
    • इसकी जानकारी आपके फ़ोन नंबर पर SMS के द्वारा मिल जाएगी 
    • अगली बार जब कभी पैसे ट्रान्सफर करना होगा तो यही PIN डालना होगा 


    UPI 123 Pay  द्वारा ट्रान्सफर से पहले ध्यान रखने वाली बातें 

    • यदि UPI पिन जो बना रहे है तो ऐसा बनाये की आपको याद रहे . यदि आपको लगता है की आपका पिन किसी को मालूम हो चूका है तो उसे तुरंत बदल ले . इसे फ़ोन से भी बदल सकते है .
    • UPI पिन ध्यान से डाले नहीं तो तीन बार गलत पिन डालने से आपका अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक हो जायेगा .
    • कई बार तो ब्लॉक खुलवाने के लिए बैंक में भी जाना पर सकता है  .
    • ट्रान्सफर करने की राशि ध्यान से भरे नहीं तो नुकसान हो सकता है 
    • UPI 123 Pay से भुगतान करने के लिए किसी अंजान व्यक्ति से मदद न ले , धोखा मिल सकता है .
    • यदि आपका फ़ोन खो जाये तो तुरंत कस्टमर केयर को कह कर सिम बंद करवा दे. 


    USSD code *99# द्वारा बिना इंटरनेट पैसा कैसे ट्रांसफर करे

    आपको फ़ोन नंबर UPI रजिस्टर्ड होना चाहिए तभी *99# डायल करके बिना इंटरनेट पैसे ट्रांसफर कर सकते है .

    • अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर से *99# डायल करें.
    • कई विकल्पों के साथ एक menu डिस्प्ले होगा.
    • पैसे भेजना हो तो 1 नंबर विकल्प पर click करें.
    • जिसे पैसे भेजना हो उसका नंबर टाइप करें.
    • इसके बाद उसका अकाउंट नंबर टाइप करें.
    • बैंक का IFSC कोड टाइप करे.
    • जितना भेजना हो उतना Amount डाले .
    • Send Money पर click करे.
    • पेमेंट का कारन भी देना होगा . कारन के तौर पर आप रेंट, बिल, लोन  आदि लिख सकते है

    इस तरह आप बिना इन्टरनेट पैसे ट्रान्सफर कर सकते है .


    कुछ सवाल और उसके जवाब | Answers Of Some Questions

    • Q1. UPI 123Pay क्या है?
    Ans- UPI 123Pay गैर-स्मार्ट फोन / फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना UPI का उपयोग करने के लिए विकसित समाधानों का एक सूट है

    • Q2. क्या मुझे UPI भुगतान के लिए स्मार्टफोन चाहिए?

    Ans: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सभी के लिए भुगतान को आसान बनाने के अपने मिशन के साथ, यूपीआई 123 पे समाधान विकसित किया है जिसके द्वारा उपयोगकर्ता यूपीआई पर इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना फीचर फोन या स्मार्ट फोन के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं। फीचर फोन भुगतान समाधानों के लिए उपयोग किए जा सकने वाले विभिन्न समाधान यूएसएसडी, एसएमएस, आईवीआर, मिस्ड कॉल, सिम ओवरले या ध्वनि-तरंग संचार प्रौद्योगिकी मंच हैं जो किसी भी डिवाइस पर भुगतान को सक्षम करते हैं।

    • Q3. क्या भुगतान करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होगी क्योंकि फीचर फोन में इंटरनेट नहीं है?
    Ans : फीचर फोन के माध्यम से भुगतान करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। भुगतान आईवीआर कॉल, एसएमएस संदेश, यूएसएसडी आदि का उपयोग करके किया जा सकता है।

    • Q4. UPI पिन के साथ UPI 123Pay लेनदेन को अधिकृत कैसे करें?
    Ans : यूपीआई पिन एक 4-6 अंकों का पास कोड है जिसे आप मोबाइल ऐप/आईवीआर/किसी अन्य चैनल के साथ पहली बार पंजीकरण के दौरान बनाते/सेट करते हैं। सभी बैंक लेनदेन को अधिकृत करने के लिए आपको यह यूपीआई-पिन दर्ज करना होगा। (नोट: बैंकों द्वारा जारी एमपिन यूपीआई यूपीआई-पिन से अलग है) नोट: कृपया अपना यूपीआई-पिन किसी के साथ साझा न करें।

    • Q5. अगर मैं UPI 123Pay को अधिकृत करने के लिए गलत UPI पिन डाल दूं तो क्या होगा?
    Ans : अगर आप गलत UPI पिन डालते हैं, तो ट्रांजेक्शन फेल हो जाएगा। यदि आप कई बार गलत UPI पिन इनपुट करते हैं, तो बैंक खाते से UPI विकल्प का उपयोग करके पैसे भेजने पर अस्थायी रूप से रोक लगा सकता है।
    • Q6. फीचर फोन से अपना UPI पिन UPI ​​123Pay कैसे सेट करें?
    Ans: आप कुछ आसान चरणों में अपना UPI पिन सेट कर सकते हैं। आपको अपने बैंक डेबिट कार्ड के अंतिम छह अंक और बैंक से प्राप्त ओटीपी दर्ज करने की आवश्यकता है। इन विवरणों के सत्यापन के बाद आप अपने खाते के लिए 4/6 अंकों का यूपीआई पिन सेट कर सकते हैं
    • Q7. क्या मैं फीचर फोन से यूपीआई 123पे के लिए अपना यूपीआई पिन बदल या रीसेट कर सकता हूं?
    Ans: यूपीआई पिन बदलने के लिए: आप चेंज पिन के लिए सेटिंग में जाकर यूपीआई पिन बदल सकते हैं। उसमें आप अपना पुराना पिन डालकर अपना यूपीआई पिन बदल सकते हैं और फिर अपना नया पिन दर्ज कर सकते हैं जिसे आप फीचर फोन पर सेट करना चाहते हैं।

    रीसेट पिन के लिए: आप रीसेट पिन के लिए सेटिंग में जाकर यूपीआई पिन रीसेट कर सकते हैं। उसमें आप अपना पुराना पिन डालकर अपना यूपीआई पिन रीसेट कर सकते हैं और फिर अपना नया पिन दर्ज कर सकते हैं जिसे आप फीचर फोन पर सेट करना चाहते हैं।
    • Q8. आईवीआर भुगतान क्या है और यह कैसे काम करता है?
    Ans. आप अपने फीचर फोन/स्मार्टफोन से एक नंबर डायल करेंगे और विभिन्न सेवाओं के लिए वॉयस मेन्यू सुनेंगे। उस सेवा का चयन करें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं। लाभार्थी को मान्य करें और राशि दर्ज करें। UPI पिन डालकर लेनदेन को अधिकृत करें।

    • Q9. मैं अंग्रेजी नहीं जानता, क्या मैं भुगतान के लिए अपनी क्षेत्रीय भाषा का उपयोग कर सकता हूं?
    Ans. हाँ बिल्कुल। अंग्रेजी अनिवार्य नहीं है।
    आईवीआर कई भाषाओं में भी उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
    • Q10. UPI 123Pay पर किन भाषाओं का समर्थन किया जाता है?
    Ans. आप फीचर फोन से भुगतान वर्तमान में अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ में कर सकते हैं
    • Q11. मिस कॉल पे क्या है? कैसे किया जाता है ?
    Ans: इस समाधान के द्वारा आप एक नंबर पर सिर्फ एक मिस कॉल देकर व्यापारी को पैसे दे सकते हैं। फिर आपको तुरंत एक कॉल बैक मिलेगा जहां यह लाभार्थी के नाम का उल्लेख करेगा और आपसे अपनी राशि और उसके बाद UPI पिन दर्ज करने के लिए कहेगा। सही UPI पिन डालने पर भुगतान सफल हो जाएगा

    • Q13. सिम ओवरले क्या है। क्या मैं इसका उपयोग करने के लिए एक नया सिम खरीद सकता हूँ?
    Ans: सिम ओवरले एक सिम जैसी वस्तु है जो आपके मौजूदा सिम पर चिपक जाती है। आपको बस इस ओवरले को अपने सिम पर चिपकाना है। उसके बाद आपको अपने फीचर फोन में एक ऐप दिखाई देगा जिसके जरिए आप उससे UPI पेमेंट कर सकते हैं।

    • Q14. फीचर फोन से मैं किन UPI ​​कार्यों का उपयोग कर सकता हूं?
    Ans: आप नीचे उल्लिखित कार्यक्षमताओं का उपयोग कर सकते हैं:

    1. बहुभाषी
    2. बैंक खातों को लिंक करना
    3. UPI पिन सेट करें
    4.यूपीआई पिन रीसेट करें
    5. व्यापारी भुगतान
    6.सेटिंग्स
    7. पंजीकरण रद्द करना

    • Q15. जब मैं UPI 123Pay पर आऊंगा तो क्या मेरी UPI आईडी बन जाएगी?
    Ans: हां, आपकी UPI आईडी बन जाएगी और आपको एसएमएस के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी।


    • Q16. क्या मैं अपने दोस्तों या परिवार के फीचर फोन का उपयोग करके अपने बैंक खाते से भुगतान कर सकता हूं?
    Ans: नहीं, आप अपने बैंक खातों से केवल अपने निजी मोबाइल से ही भुगतान कर सकते हैं। यह आपके पैसे को किसी भी धोखाधड़ी गतिविधियों से बचाने के लिए सक्षम है।



    • Q17. क्या फीचर फोन पर UPI 123Pay का उपयोग करने से मेरा पैसा सुरक्षित है?
    Ans: हां, एनपीसीआई के रूप में हम आपके पैसे की परवाह करते हैं और यूपीआई का उपयोग करते समय आपका पैसा सुरक्षित रहता है। लेकिन इसे और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हम अनुरोध करते हैं कि अपना यूपीआई पिन और ओटीपी किसी और को साझा न करें।


    • Q18. मैं UPI 123Pay या फीचर फोन पर किए गए भुगतान के लिए धोखाधड़ी या किसी अन्य समस्या के लिए विवाद कहां उठा सकता हूं?
    Ans: आप सीधे बैंक कॉल सेंटर पर कॉल करके अपने बैंक में शिकायत दर्ज करा सकते हैं या आप उसी आईवीआर नंबर/फीचर फोन ऐप पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


    • Q19. फीचर फोन से UPI 123Pay पर UPI भुगतान की प्रति लेनदेन सीमा क्या है?
    Ans: प्रति लेनदेन सीमा रु. यूपीआई 123पे पर 5000

    • Q20. फीचर फोन से UPI 123Pay पर UPI भुगतान की प्रति दिन लेनदेन की सीमा क्या है?
    Ans: प्रति दिन लेनदेन की सीमा रु. 100000. आप रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। अपने फीचर फोन से रोजाना 


    • Q21. क्या होगा अगर मैं पैसे ट्रांसफर करता हूं, यह मेरे खाते से डेबिट किया जाता है लेकिन लाभार्थी को इसे प्राप्त नहीं होता है?
    Ans: यदि पैसा डेबिट हो जाता है लेकिन लाभार्थी के अंत में जमा नहीं होता है, तो इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन लाभार्थी को निपटाया जाएगा।

    निष्कर्ष :

    सुविधाएँ जीवन को आसान बनाती है परन्तु लापरवाही इस जीवन को बर्बाद कर देती है . इसलिए सुविधाएँ मिली है तो उसका उपभोग करे परन्तु लापरवाही हो जाये तो उसे जल्द सुधारने का प्रयास करे . मेरे कहने का मतलब है की अगर आपकी लापारवाही से आपका फ़ोन खो जाये तो जल्दी उसका सिम बंद करवाएं . अपना पिन किसी को बताने की लापरवाही न करे . अंजन व्यक्ति का सहारा न ले.


    उम्मीद है की आपको मेरा ये पोस्ट “UPI 123 Pay क्या है ? कैसे ट्रांसफर करें पैसे बिना इंटरनेट” पसंद आया होगा . आपका कोई सुझाव या सवाल है तो मुझे कमेंट करे . हम आपको जल्द रिप्लाई करेंगे.


    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    إرسال تعليق (0)
    أحدث أقدم