एंड्राइड मोबाइल में नेटवर्क प्रॉब्लम कैसे ठीक करे | Solve Android Mobile Network Problems

 

Solve Android Mobile Network Problems

एंड्राइड मोबाइल में नेटवर्क प्रॉब्लम कैसे ठीक करे : दोस्तों, जिस तरह समस्या के बिना जिन्दगी का कोई औचित्य नहीं है, ठीक उसी तरह आपके पास मोबाइल हो और आपको उसमे होने वाली विभिन्न समस्या का सामना न करना पड़े ऐसा हो ही नहीं सकता . 


हाँ, कुछ समस्या ऐसी भी हो जाती जिसे ठीक करना सिर्फ मैकेनिक के हाथ में होता है और कुछ समस्या ऐसी भी होती है जिसे हम अपनी समझ-बुझ से ठीक कर सकते है . उन्ही समस्या में से एक है एंड्राइड मोबाइल में नेटवर्क प्रॉब्लम कैसे ठीक करे की समस्या . 

दोस्तों , मोबाइल फ़ोन में नेटवर्क प्रॉब्लम जैसी समस्या का आना उसके  महंगे  या सस्ता होने पर निर्भर नहीं करता है, क्योंकि यह समस्या किसी भी मोबाइल में हो सकती है . केवल यही समस्या क्यों और भी तरह की समस्या है जैसे Network Problems  की समस्या, इसके अलावे “Weak Signals”, “Network Error” , “Phone Not Registered on Network“, “Mobile Network Not Available“, और “No Signal Found” जैसी समस्याएं .


अतः हमें इस समस्या से घबडाना नहीं है . अगर आप घबडाये तो समझिये की मोबाइल मैकेनिक ने आपको चुना लगा दिया . मै ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि Android Mobile Network Problems की इन सभी समस्याओं को कुछ ट्रिक्स से आसानी से Solve किया जा सकता है , आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसी ही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहा हूँ . 


इस आर्टिकल में जो ट्रिक मैं आपको बताने जा रहा हूँ  उनसे आप अपने फ़ोन की नेटवर्क प्रोब्लेम्स की अनेक समस्याओं से छुटकारा पा सकते है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़े .


Android मोबाइल में Network Problem Solve करने की बेस्ट टिप्स & ट्रिक्स

अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन की किसी भी प्रकार की Network Problems से परेशान है तो जैसे Signal not found, Slow internet connection , Network Error, Network connection error, आदि . तो निचे बताये गए  टिप्स & ट्रिक्स को आप फॉलो कर सकते है . 


    1. अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें यानि फिर से चालू करें

    कभी-कभी तो मोबाइल की कई समस्या का समाधान तो मोबाइल को रिस्टार्ट करने से ही हो जाती है . होता यूँ है की अधिक्तर लोग अपने मोबाइल को कभी ऑफ ही नहीं होने देते है . जैसे ही  बैट्ररी कम हुआ की चार्जर ठूस देते है ऐसा करने से मोबाइल को रेस्ट नहीं मिल पाता है और कुछ समस्या आ जाती है जैसे फ़्रीज़ होना,काम करना बंद कर देना, 

    चालू स्क्रीन पर ही अटक जाना, या कॉल का आना जाना बंद हो जाना . तो आपको उसे एक बार Restart जरूर करना चाहिए हो सकता है बिना किसी सेटिंग किये सिर्फ Restart से ही आपका Network Problem Solve हो जाये . 


    2. Airplane Mode चेक करें 

    कभी आपकी या तो कभी बच्चों की गलती के करना मोबाइल का airplane mode ON हो जाता है . अगर ऐसा हो गया तो मोबाइल का नेटवर्क काम करना बंद कर देता है . जिस कारण ना कॉल कर पाते है ना कॉल आ पता है .और इसके साथ साथ इन्टरनेट डाटा भी बंद हो जाता है . अगर इस तरह की network problem आ रही है तो Airplane Mode को off कर दे . 


    3. पॉवर सेविंग मोड को चेक करे .

    कभी कभी हमलोगों ऐसे जगह पर होते है जहाँ अपने फ़ोन को चार्ज नहीं कर सकते और बैट्री को बचने के चक्कर में पॉवर सेविंग मोड को on कर देते है . ऐसा करने से बहुत से function बेक ग्राउंड में काम करना बंद कर देते है जो जायदा बैट्री खपत करते है . चुकी फ़ोन में Network service को चलाने में अधिक बैटरी खर्च होती है इसलिए अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन को पावर सेविंग मोड में रखते है है तो वो Network service को बंद कर देता है ताकि फ़ोन की चार्जिंग बचे . इसलिए जब भी आपके Mobile Phone में Network Problem आये तो एक बार चेक कर ले की कहीं अओका डिवाइस पावर सेविंग मोड में तो नहीं है . 


    4. एक बार SIM Card  निकालें फिर  लगायें 

    कभी कभी ऐसा भी होता है की काफी दिनों तक सिम मोबाइल के अन्दर लगा रहने से उसमे कार्बन लग जाती है जिससे network problem आ जाती है या कभी कभी गलत तरीके से sim लगा लेने से भी network problem आ जाती है . अतः एक बार SIM Card को मोबाइल से बहार निकल कर फिर से Insert जरूर करें . हाँ, एक बात का जरुर ध्यान रखे की सिम निकने से पहले मोबाइल को off कर दें  तथा सिम को खरोंचने से या मोड़ने से बचाए .


    5. Network Mode को Change करें 

    अगर आपको लगता है की मोबाइल में weak signal मिल रहा है तो आपको network mode को 3G से 2G GSM only में बदल ले या 4G को 3G GSM में बदल ले . 


    6. Automatically Choose Preferred Network:


    Manually select preferred network mode को select करने से भी network problem आती है . बार बार स्थान बदलने से signal का स्ट्रेंथ कम या ज्यादा होता रहता है . लेकिन जब हम weak signal में रहते है तो मैन्युअली रूप से network select करने के कारन से डिवाइस केवल एक ही तरह के network को select करता है . लेकिन जब हम  Automatically Choose Preferred Network को select करते है तो आपक जहाँ भी रहे मोबाइल हमेशा आस पास के strong सिग्नल को automatically select कर लेता है .  


    7. Data Roaming को ON करें 


    जब मोबाइल में इन्टरनेट connection नहीं आ रहा है या इन्टरनेट कनेक्शन एरर आ रहा है या बार बार network गायब हो जा रहा है तब आपको  Data Roaming को ON करना चाहिए . ऐसा करने से network problem खत्म हो जायेगा . 

    Data Roaming को ON करने की जरुरत तब होती है जब हम यात्रा करने के दौरान अपने स्टेट से किसी और स्टेट में पहुँच जाते  है . 


    8. अपनी नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें 


    लोगों की आदत होती है खाली वक़्त में मोबाइल की सेटिंग से छेड़-छाड़ करना . कभी कभी ऐसा करने के दौरान Network Setting बिगड़ जाती है और पता ही नहीं चलता की सेटिंग कहाँ से बिगड़ी है . ऐसा होने पर  सबसे बेहतर विकल्प यही होगा की Network Settings को Reset कर दें यह आपकी नेटवर्क सेटिंग्स को उनके डिफ़ॉल्ट पर वापस सेट कर देगा .


    9. Mobile Cover को निकाल दें.


    Mobile Cover जहाँ आपके मोबाइल का सुरक्षा कवच है वही यह कभी कभी Network Problem का कारन भी बन जाता है . होता यूँ है की ज्यादा मोबाइल चलाने से मोबाइल heat होने लगता है, और आपका मोबाइल कवर उस heat को निकलने नहीं देता है . जिससे मोबाइल लैग करने लगता है , स्क्रॉलिंग करने में दिक्कत आने लगती है, weak signal आने लगता है . अतः मोबाइल पर जब ज्यादा हैवी काम करना हो या गेम खेलना हो तो मोबाइल कवर निकाल दें .


    10. Phone Signal Booster  को Install करें.


    कभी कभी ऐसा भी होता है कि घर से बाहर रहने पर signal ठीक मिलता है लेकिन कमरे में घुसते ही signal कम हो जाता है . अगर ऐसी समस्या आती है तो आप Phone Signal Booster डिवाइस घर में लगवा सकते है . इसका काम है weak signal को strong signal में बदलना  . इसका काम है मोबाइल, कंप्यूटर, या लैपटॉप  सबके लिए signal बूस्ट करना .


    11. WiFi Calling करें 


    आपके मोबाइल में Network Problem हो रही है . लेकिन आपके  घर में WiFi router लगा हुआ है  तो आप आपने मोबाइल के WiFi Calling फीचर को  WiFi router से कनेक्ट करके कालिंग कर सकते है . कालिंग ही क्या आप SMS भी भेज सकते है .


    12. नजदीकी Tower का इस्तेमाल करें 

    यदि आपके मोबाइल में signal नहीं मिल रहा है . बाकी सभी ट्रिक काम नहीं कर रहा है तो हो सकता है की आप जहाँ हों वहाँ किसी कंपनी का मोबाइल टावर नहीं हो . ऐसे में मोबाइल में signal नहीं मिलेगा . तब आपको पता करना होगा की पास में कोई मोबाइल टावर है की नहीं . अगर है तो आपको उसकी ओर बढ़ना होगा ताकि उसकी रेंज में आने से आपको signal मिलाने लगे . 


    13. मोबाइल को Factory Reset करें .

    आपने बताये गयें सारे ट्रिक आजमा लिए फिर भी आपकी समस्या ठीक नहीं हुई तो इसका मतलब की आपके फ़ोन में कुछ टेक्निकल problem है . इसके लिए आपको अब मोबाइल मकैनिक के पास ही जाना होगा . लेकिन एक अंतिम उपाय है जिससे संभवतः आपकी समस्या ठीक हो जाये . इसके लिए आपको अपने फ़ोन को factory data reset का इस्तेमाल करना होगा . factory reset का option आपको सेटिंग में मिल जायेगा . 


    आपके ध्यान के लिए बतादूँ की factory reset करने पर आपके मोबाइल का सारा data, जैसे फोटो, वीडियो, नंबर सब delete हो जायेगा . इस लिए इन सभी का backup जरुर ले लें . 

    इसके बाद भी समस्या बनी हुई है तो समझिये की कोई हार्डवेयर problem है . तब आप मोबाइल शॉप की ओर बढ़ जाएँ.


    मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा एंड्राइड मोबाइल में नेटवर्क प्रॉब्लम कैसे ठीक करे के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । 

    मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।

    इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।



    Ravishing Tech

    Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

    Thanks For Feedback.

    إرسال تعليق (0)
    أحدث أقدم