आधार कार्ड असली या नकली यह जानने से पहले ये जान ले की आखिर आधार है क्या? इसकी शुरुआत किस देश में और कब हुई ? इसका प्रयोग कहाँ कहाँ होता है ? इसके मोबाइल से कैसे download करे ? असली नकली की पहचान कैसे करे ?।
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक पहचान पत्र है। जो भारत के नागरिकों के लिए है। आधार कार्ड में 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है। यह संख्या भारत की किसी भी राज्य में रह रहे लोगों की पहचान और पते का प्रमाण होता है।
आधार कार्ड की शुरुआत भारत में 28 जनवरी 2009 को की गई थी। आधार कार्ड कोई नागरिकता पत्र नही है बल्कि एक पहचान पत्र है।
आधार कार्ड इतना महत्वपूर्ण क्यों । Why Aadhar Is So Important?
भारत सरकार द्वारा जीतने भी पहचान पत्र जारी किए गए है उन सभी में आधार कार्ड अपना एक अलग पहचान रखता है। यह एक मात्र ऐसा पहचान पत्र है जिसमे बायोमैट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। बायोमैट्रिक प्रणाली में व्यक्ति के आंख की पुतली तथा हाथों की दसों उंगलियों के निशान का इस्तेमाल किया गया है। चुकी वैज्ञानिकों के अनुसार हर व्यक्ति की आंखें और उंगलियों के निशान अलग अलग होते है, जो एक दूसरे से नही match करते है। जिस कारण इसे secure माना जाता है। इस कारण इसका महत्व ज्यादा हो गया है। परंतु कही कही इनमे गरबरी भी देखने को मिली है। पर इसमें भी सुधार किया जा सकता है।
जब से सरकार के द्वारा इसे बहुत से जगहों पर अनिवार्य कर दिया गया है तब से इसके बिना काम मुश्किल हो गया है।
आधार कार्ड कौन बनवा सकते है ?
आधार कार्ड वे सभी लोग बनवा सकते है जो भारत देश के निवासी हैं । इसके लिए कोई उम्र, लिंग या धर्म की कोई बाध्यता नहीं है। बच्चों से लेकर बूढों तक का आधार कार्ड बनवाया जा सकता है ।
आधार कार्ड बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज
यदि बच्चा 5 वर्ष से कम का हो तो जरुरी दस्तावेज
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी
- माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड डिटेल
- वेरिफिकेशन के लिए दोनों दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी भी देनी होगी
5 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए दिए जाने वाले दस्तावेज:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित पहचान पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- राजपत्रित अधिकारी / तहसीलदार द्वारा उसके लैटरहैड पर बच्चे के लिए जारी किया गया पहचान पत्र जिसमें बच्चे की फोटो लगी हो
आधार कार्ड अपडेट | Aadhar Card Update
आधार कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन update किया जा सकता है। आधार कार्ड खो जाने पर फिर से प्राप्त किया जा सकता है । आधार को update करने की जरुरत तब पड़ती है जब उसमे कुछ गड़बड़ी हो गई हो या कुछ और जोड़ना हो । आधार update के लिए आपको आधार सर्विस सेंटर जाना होगा। वहाँ जो सुधार करवाना हो उसका pruff दिखाना होगा । ध्यान यह रखना है की जब कभी आधार update कराने जाये तो अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरुर रखे जो आपने आधार कार्ड बनवाने के समय दिया था. क्योंकि उस नंबर पर OTP आता है जिसकी जरुरत पड़ती है ।
आधार कार्ड बन जाने के बाद या update करवाने के बाद उसे download किया जा सकता जो पुर्णतः मान्य है।।
आधार कार्ड का प्रयोग | Use Of Aadhar Card
आज आधार कार्ड का इस्तेमाल इतना व्यापक हो चुका है कि इसके बिना अनेकों जरूरी काम नही हो सकते। अब देखते है की आधार कार्ड की जरुरत कहाँ कहाँ पड़ती है
- अगर पासपोर्ट बनवाना हो तो आधार कार्ड अनिवार्य है।
- जनधन खाता खोलने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य है।
- एलपीजी की सबसीडी पाने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य है।
- ट्रेन टिकट में छूट पाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
- परीक्षाओं में बैठने के लिये (जैसे आईआईटी जेईई के लिये) आधार कार्ड अनिवार्य है।
- बच्चों को नर्सरी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य है।
- डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए आधार जरूरी
- बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा प्रविडेंट फंड
- डिजिटल लॉकर के लिए आधार जरूरी
- सम्पत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
- छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी आधार कार्ड के जरिए ही उनके बैंक में जमा करवाई जाएगी।
- सिम कार्ड खरीदने के लिये
- आयकर रिटर्न (Income Tex Return) में भी आधार कार्ड अनिवार्य है।
कैसे बनेगा उसका आधार कार्ड जिसके दोनों हाथ कटे हों?
दुर्भाग्यवस अगर किसी के दोनों हाथ नहीं हैं उनका भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। आप जानते है की आधार के लिए दो तरह का डाटा लिया जाता है । पहला है डेमोग्राफिक जिसमे नाम, पिता नाम, जन्म तिथि, पता आदि का डिटेल लिया जाता है और दुसर है बियोमैट्रिक जिसमे आंख का रेटिना तथा फिंगर प्रिंट लिया जाता है। लेकिन हाथ नहीं रहने की स्थिति में उसका डेमोग्राफिक डिटेल तथा फेस और रेटिना कैप्चर करके आधार बनाया जा सकता है। ऐसी कोई बाध्यता नही है कि सारी चीजें होनी ही चाहिए।।।
आधार कार्ड मोबाइल से download कैसे करे ?
आधर कार्ड बनवाने की सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको एक रशीद दिया जाता है जिसमे 14 अंक का एक Enrollment Number , Date , Time इत्यादि दिया रहता है. इसे आप संभाल कर रखे . कुछ दिनों बाद Enrollment Number द्वारा मोबाइल से आधार कार्ड download किया जा सकता है
आपका आधार कार्ड डाक द्वारा भी 90 दिनों के अन्दर आपके घर आ जाता है . लेकिन इस बिच आपको यदि आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है तो आप इसे mobile से ऑनलाइन download कर सकते है .
Enrollment Number द्वारा मोबाइल से आधार कार्ड download कैसे करे
इसके लिए निचे दिए गये प्रक्रिया को फॉलो करे
- मोबाइल के ब्राउज़र में टाइप करे myaadhar.uidai.gov.in
- जो पेज खुलेगा उसमे पहला option “ Download Aadhar “ पर click करे
- फिर जो नया पेज खुलेगा उसमे तीन option दिया होगा :
Enrollment ID (Number)
Virtual ID
- Enrollment ID option को select करे
- फिर Enrollment ID number डाले और Captcha भरे ,
- फिर Send OTP पर Click करे
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP number आएगा उस number को डालने के बाद वेरीफाई एंड डाउनलोड पर क्लिक करके आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Aadhar Number से आधार कार्ड download कैसे करे?
Aadhar Number द्वारा मोबाइल से आधार कार्ड download कैसे करे इसके लिए निचे दिए गये प्रक्रिया को फॉलो करे
- मोबाइल के ब्राउज़र में टाइप करे myaadhar.uidai.gov.in
- जो पेज खुलेगा उसमे पहला option “ Download Aadhar “ पर click करे
- फिर जो नया पेज खुलेगा उसमे तीन option दिया होगा :
Aadhar Number
Enrollment ID (Number)
Virtual ID
- Aadhar Number option को select करे
- फिर Aadhar Number डाले और Captcha भरे ,
- फिर Send OTP पर Click करे
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP number आएगा उस number को डालने के बाद वेरीफाई एंड डाउनलोड पर क्लिक करके आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आधार कार्ड असली या नकली कैसे पहचाने
Aadhaar Card: आपका आधार नंबर असली है या नकली अगर आपको लग रहा है कि आपका आधार नंबर नकली है तो आप इसको आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसका क्या प्रोसेस है-
इस तरह आप चेक करे की आपका आधार नंबर असली है या नकली
- ब्राउज़र में टाइप करे myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar
- एक नया पेज ओपन होगा जिसमे अपना 12 अंकों का आधार नंबर टाइप करे
- Captcha Type करे
- इसके बाद Proceed And Verify Aadhar पर click करे
अगर आपका आधार नंबर सही है तो एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको एक मैसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर यह है, जैसे कि 9900XXXXXXXX है.
इस तरह के आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली.
अगर कोई आधार सम्बन्धी कोई शिकायत हो तो आप इसके Toll Free नंबर 1947 पे फ़ोन कर सकते है और अगर मेल द्वारा शिकायत करनी हो तो help@uidai.gov.in पे मेल भेज सकते है .