ब्लॉग का इतिहास | History Of Blog
Blog का प्रारंभिक नाम "वेबलॉग" (weblog) था। जिसका इस्तेमाल सर्वप्रथम 17 दिसम्बर 1997 को जोर्न बर्गर द्वारा किया गया था। बाद में weblog का लघु रूप "blog" पीटर मरहोल्ज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। आज blog का पर्याय पोस्ट लिखना और पोस्ट करना से है।
ब्लॉग क्या है ? What is a blog ?
Google पर लाखो करोड़ों लोग अपने सवालों के जवाब के लिए सर्च करते है । आपने कभी सोचा है कि ये जवाब गूगल पर आया कहां से ? तो मैं बताता हूं कि ये जवाब किसी न किसी व्यक्ति के द्वारा internet पर डाला गया होता है। जिस platform पर आप वो जानकारी पढ़ते है वह Blog होता है। तथा जानकारी लिखने वाला व्यक्ति को ही blogger कहते है।
Blog को अगर साधारण भाषा में समझा जाए तो यह एक प्रकार की वह डायरी है जिसमे कोई व्यक्ति अपने अनुभव, विचार, सुझाव अथवा अपनी अभिरुचि के अनुसार बातों को लिख कर दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। फर्क बस इतना है की डायरी तो हमारे पास ही रहती है, पर ब्लॉग इंटरनेट पर उपलब्ध डायरी है जिसमे लिखने के लिए एक मोबाइल या लैपटॉप तथा इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है।
डायरी में कुछ गलत लिखा जानें पर मिटाई नही जा सकती या उसे काटना पड़ता है परंतु ब्लॉग में ऐसी बातें नही होती। इसे सुधारना या मिटाना आसान होता है।
Blogger किसे कहते है? Who Are Blogger?
हर वो व्यक्ति जो अपनी अभिरुचि के अनुसार अपने पोस्ट(लेख) को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, वो सभी Blogger कहलाते है। यानी ब्लॉग लिखने वाला ब्लॉगर कहलाएंगे।
Blogger or Blogspot क्या है? What Is Blogger or Blogspot ?
Blogger या Blogspot Google द्वारा अधिकृत website है। जो free में हमें अपनी website बनाने की अनुमति प्रदान करता है। यह website खास करके उनके लिए काफी लाभदायक होता है जो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखने जा रहे होते है। क्योंकि यहां उन्हें blogging का पहला अनुभव मिलता है। उन्हें अपनी कमियों को सुधारने तथा अपने में निखार लाने का अवसर मिलता है।
Blogging कहाँ करें | Blogging Platforms
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहे होंगे की ब्लॉगिंग कहां करें। तो ये जान ले की ब्लॉगिंग के लिए अनेकों platforms है जैसे Blogger, WordPress, Wix, Medium इत्यादि। ऐसे platforms सैकड़ों है पर अगर आप ये जानना चाहते है कि कौन सा platforms करोड़ों दिलों पर राज कर रहा है तो वो हैं Blogger और Wordpress. दोनो के अपने अपने फायदें है।
Blogger पर Blog बनाने के फायदें
- यह free website है। इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
- It is easy to maintain. इसका मतलब की इसे setup करना आसान और सरल है। यदि मन से प्रयास किया जाए तो 2-3 दिनों में इसे समझा जा सकता है। इसका interface भी काफी सरल है। जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है।
- इसे monetize किया जा सकता है। Blogger पर बना blog monetize हो जाने से आपके ब्लॉग पर google द्वारा ads चलाया जा सकता है जिससे earning होने लगती है।
- यह custom domain supported है।
Blogger पर बना blog subdomain होता है। क्योंकि आपके blog के नाम के अंत में blogspot.com लग जाता है। लेकिन domain कही से खरीदने के बाद इसे blogger में इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। साथ ही blogspot.com हट जाता है।
No Need Hosting & Storage
किसी भी ब्लॉग को चलाने के लिए hosting और storage खरीदनी पड़ती है । लेकिन यह google द्वारा प्रदान free platform है. अतः hosting and storage की सारी जिम्मेदारी Google ने ले रखी है । इसका सबसे बड़ा Advantage है, हमारे ब्लॉग पर जितने मर्जी Visitor आए पर यह कभी Down नहीं होता । इसलिए आप अपने ब्लॉग में जितनी मर्जी Photos डाल सकते है. बस एक बात का ध्यान रखे ज्यादा Photo डालने से ब्लॉग का Loading Time बढेगा जिससे Visitor बिलकुल पसंद नहीं करते ।
Security Proof है।
Google की security के बारे में आप जानते ही होंगे । अतः कहा जा सकता है की Blogger की security सबसे अच्छी है । अगर आपकी Gmail ID secure है तो समझिये की आपका ब्लॉग भी secure है ।
Blogger पर Blog बनाने के नुक्सान
Google Can Delete Your Blog
Blogger को सबसे ज्यादा डर उनके blog के delete होने का रहता है । यह तभी हो सकता है जब आप Google के Privacy Policy को सही ढंग से Follow नहीं करते है । Google उन blog को कभी delete नहीं करता जिसमे original content लिखे गए हो तथा जो लोगों को बहुमूल्य जानकारी देते हो। Delete जिन blog को किया जाता है वो हैं,
- Copy Paste Blog
- Adult Content Blog
- Phishing Blog
- Hacking & Cracking Blog
- Violence
No New Update | Updates का अभाव
आपने कभी एक कहावत सुना होगा की “मंगनी के बैल के दांत नहीं गिने जाते” । ठीक Google के Blogger platform ने भी इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है । आपको इसमें कोई update देखने को नहीं मिलेगा । जैसा आज देखेंगे वैसा कल देखंगे और वैसा कई वर्षो तक देखने को मिलेगा । जिससे आपका मन दुखी तो होगा पर मुफ्त का माल समझ कर चुप रहेंगे ।
Limited Customization & Control
Blog Customization के नाम पर कुछ limited function ही देखने को मिलेंगे । जिस कारन आप अपने blog में ज्यादा बदलाव या आकर्षक नहीं बना सकते ।
निष्कर्ष : Blogger platform एक स्लेट के समान है जबकि Wordpress एक copy के समान । स्लेट पर लिखने और सिखने का प्रयास करते रहे और जब सीख जाये तो copy का इस्तेमाल करें ।
ब्लॉग्गिंग शुरू करने के लिए जरुरी चीज़ें | Things Necessary For Blogging
यदि एक योद्धा को युद्ध के पूर्व यह पता न हो की युद्ध जितने के लिए किस किस चीजों की जरूरत होती है, तो वह युद्ध जीत नही सकता है । ठीक यही स्थिति blogger बनने वालों की भी हो सकती है। उन्हें भी ब्लॉगिंग करने के पूर्व ब्लॉग्गिंग शुरू करने के लिए जरुरी चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
लिखने में अभिरुचि होनी चाहिए
Blogging के लिए लिखना जरूरी चीजों में से एक है। यदि लिखना बोरिंग लगता हो या लिखने में रुचि ही न हो तो फिर blogging करना मुश्किल है। Articles लिखने के लिए आपको उस विषय के बारे में पढ़ना होगा, रिसर्च करना होगा फिर उसे लिखना होगा। आप के लिखने की कला ऐसी होनी चाहिए की जो भी audience पढ़े वो प्रभावित हो जाए। आपको follow करे। Content ऐसा होना चाहिए की पढ़ने वाले को संतुष्टि मिले तथा वो पुनः आपके blogger पर अगले articles के लिए आए।
Blogging के लिए जरूरी साधन
Blogging के लिए दूसरी सबसे जरूरी चीज है device. Device के रूप में एक smartphone या laptop (computer) की जरूरत होती है। तथा अच्छा internet connection भी होना चाहिए।
अगर laptop नही भी हो तो स्मार्टफोन से भी blogging किया जा सकता है। फर्क बस इतना है की फोन की screen छोटी होती है तो थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन computer या laptop ज्यादा बेहतर होता है क्यों की लिखने के अलावा और भी बहुत कुछ करना पड़ता है। जो software computer या laptop में install करके blogging के लिए इस्तेमाल करते है वो मोबाइल में नही हो पाता है। तो आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार device का चुनाव कर सकते है।
एक अच्छा सा Domain name की जरूरत
तीसरी सबसे जरूरी चीज है Domain name. अगर आप नही जानते की Domain name क्या होता है, तो मैं बताता चलूं की मान लीजिए की आपने एक दुकान (shop) खोला तो उस दुकान का कोई न कोई तो बढ़िया सा नाम रखना होगा। जो नाम आप रखेंगे वही नाम Domain name कहलाएगा इंटरनेट की दुनिया में। यानी की आप जब blog बनाएंगे तो उसके लिए एक domain name purchase करना होगा। Domain name का कुछ उदाहरण जैसे techpowerpoint.com , google.com.
Domain name खरीदने से पूर्व ध्यान रखें कि domain name न तो बहुत बड़ा हो और न ज्यादा पढ़ने में difficult हो। Name का चुनाव ऐसा हो की लोगों के दिमाग में एक बार में बस जाए। ताकि बाद में लोग direct आपके website पर visite कर सके। इसके साथ कोशिश करें की ऐसा domain name चुनें जो की आपके niche या category से सम्बन्धित हो, यानि की वो उस विषय से जुड़ा जो की आप अपने blog पर लिखने वाले हो। इससे आपको audience build करने में आसानी होगी।
Hosting क्या होती है की जरूरत
चौथी जरूरी चीज है hosting. Hosting का मतलब आयोजक होता है। जब आपके ब्लॉग पर ज्यादा articles, images इत्यादि upload होंगे तथा visitors की संख्या काफी बढ़ जाएगी तो आपके blog का speed कम, तथा loading time ये सब बढ़ जाता है। इन्ही सभी चीजों को maintain करने के लिए hosting की जरूरत होती है। Hosting आपके website को speed प्रदान करता है ताकि यूजर को आनंद मिले।
यदि आप blogger platform पर ब्लॉगिंग करते है तो आपको hosting की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन आप wordpress पर blogging करना चाहते है तो एक बढ़िया hosting plan purchase करना चाहिए ताकि आपके blog की स्पीड बनी रहे।
कुछ companies है जो free में domain name और hosting plan भी देते है। पैसे की उपलब्धता नही होने पर आप इसका प्रयोग कर सकते है । लेकिन प्रोफेशनल ब्लॉगर बनने के लिए domain और hosting purchase करना अच्छा होगा। आप ये सोच सकते है की free वाले चीजों से क्या उम्मीद किया जा सकता है।
Blogging के प्रति गंभीर और धैर्यवान बने
Blogging झटके से कमा कर देने वाला ब्रह्मास्त्र नही है। इसके लिए गंभीरता पूर्वक तथा धैर्य के साथ काम करना होगा। हो सकता इसमें दो चार महीने या एक साल भी लग जाए। आपको निराश नहीं होना होगा। याद रखे कि सफलता उन्ही के कदम चूमती है जो अनवरत अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रयास जारी रखते है।किसी ने सच ही कहा है की
"कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती"।
आप भी Blogging के क्षेत्र में आना चाहते है तो प्रयास जारी रखे हिम्मत के साथ ।
ब्लॉगिंग से जुड़ी सभी जरूरी चीजें मैंने आपको विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है। इसके बाद भी आपको और कुछ जानना है तो मुझसे contect कर सकते है।
