यह रहस्यमयी दुनिया है साहब, जहाँ कुछ दिखाना भी पड़ता है तो कुछ छिपाना भी पड़ता है। तो दोस्तों, आज मैं यहां कुछ दिखाने की नही बल्कि कुछ छिपाने की बात करूंगा। आज के मेरे इस आर्टिकल के द्वारा आप जानेंगे कि एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में Apps को कैसे छुपाये (How to Hide Apps on an Android Phone in Hindi).
बहुत ऐसे शरारती दोस्त होते है जो मौका मिलते ही आपके फ़ोन में छान-बिन करने लगते है या फिर बच्चे, आपके फ़ोन के जरुरी app से छेड़-छाड़ लगते है। ऐसे में हम सभी जानते है कि हमारा मोबाइल फ़ोन बहुत पर्सनल चीज है। जिसमें हम कई सारी ऐप्स, वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट या फिर अन्य चीजें ऐसी रखते हैं। जो काफी प्राइवेट होती हैं। ऐसे में हम लोग दूसरों के हाथ में फोन देने से भी कतराने लगते हैं या उससे बचने के लिए कुछ न कुछ बहाना करने लगते है।
अगर ऐसी बात है तो आपको उन जरुरी Apps को छिपा (hide) देना चाहिए। यानि वैसे जरुरी apps जिसका डाटा आप दुसरे को दिखाना नहीं चाहते उसके Icon को Home Screen से छिपा सकते है। जिसे केवल आप देख सकेंगे दूसरा कोई नहीं। अब आप ये सोचेंगे की क्या ऐसा संभव है? तो मेरा कहना है की बिलकुल संभव है। आपके इस समस्या का हल हम बताएँगे कि एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में Apps को कैसे छुपाये।
मोबाइल फ़ोन में Apps को छुपाने (Hide) के सब लोगों के अलग अलग कारण हो सकते है लेकिन सबसे बड़ा कारण सुरक्षा ही होता है। अतः मै आपको App Hide करने के दो तरीकें बताऊंगा। पहला तरीका, मोबाइल में दिए गए By Default फीचर द्वारा और दूसरा तरीका, थर्ड पार्टी app के द्वारा।
अपने एंड्रॉइड फोन पर ऐप्स कैसे छिपाएं (How to hide apps on your Android phone)
दोस्तों, मोबाइल फ़ोन में Apps को Hide करना बहुत जटिल काम नहीं है। क्योकि आजकल अधिकांश कंपनियाँ अपने मोबाइल में Apps Hide फीचर पहले से ही इन बिल्ट किये रहते है। बस उसे मोबाइल में पता करके अप्लाई करने की जरुरत होती है। अगर आपके मोबाइल में Apps Hide फीचर नहीं है तो प्लेस्टोर से किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को इनस्टॉल करके Apps Hide फीचर का मज़ा ले सकते है।
Realme फ़ोन में Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Realme Phone)
- Realme Phone में Setting वाले icon पर click करें।
- फिर Privacy वाले option पर click करें।
- इसके बाद Hide apps के option पर click करें। ऐसा करते ही Password सेट करने के लिए popup आएगा।
- Setting पर click करके password सेट करें।
- Password सेट करने के बाद Recovery Information माँगा जायेगा, उसे भरें ।
- Recovery Information भरने के बाद पूरा app नजर आएगा जिसे Hide करना है।
- पर जैसे ही किसी app को hide करने के लिए select करते है वैसे ही एक और popup विंडो आता है। जिसमे एक code सेट करने को कहा जाता है। ताकि आप Hide Apps को code डायल करके खोल सकें।
- Code को इस तरह से सेट करें जैसे : #1234# यानि code के पहले और बाद में हैच (#) लगायें।
- अब उन सभी apps को सेल्लेक्ट करें जिसे hide करना है फिर back हो जाएँ।
- इस तरह हो गया आपका apps hide. इसे लाने के लिए डायल पैड में वो code डायल करे जो आपने बनाया था।
Samsung फ़ोन में Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Samsung Phone)
- Samsung के होम स्क्रीन पर किसी भी खाली जगह पर कुछ समय तक टैप करें।
- निचले दाएं कोने में, सेटिंग का एक option होगा उसपर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करने पर “Hide apps” का option होगा उसपर टैप करें।
- जिस app को Hide करना है उसे select करे फिर “Apply” पर टैप करें।बस हो गया आपका App Hide .
Unhide App
Hide किये हुए app को unhide करने के लिए आपको फिर से hide apps में जाना होगा और फिर hide apps के ऊपर minus के icon में click करके app को unhide कर सकते हैं।
Oneplus फ़ोन में Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Oneplus Phone)
- App Drawer open करे।
- Right side की ओर swipe करें।
- Swipe करने के बाद + के icon पर टैप करें।
- Apps select करें जिसे hide करना हो। एप के आगे दिए गए चेकबॉक्स को select कर ओके कर दें आपके apps हाईड हो जाएंगे।
Enable Password
अगर आप चाहते है की कोई भी छिपे हुए स्थान पर swipe न कर पाए तो इसके लिए आपको एक password enable करना होगा।
- password enable करने के लिए Right side की ओर swipe करें।
- फिर 3 dot पर click करके enable password में click करना है।
- फिर आपको hide app को देखने के लिए अपना password enter करना होगा।
Unhide apps
Apps को Unhide करने के लिए, जिस app को आप unhide करना चाहते है उसे कुछ देर तक टैप करके रखें और Unhide में click कर दें।
Huawei फ़ोन में Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Huawei Phone)
- सबसे पहले फ़ोन की सेटिंग्स में।
- फिर security and privacy पर क्लिक करें।
- Private space का select करे और उसका सेटअप करें।
- फिंगरप्रिंट की सहायता से फ़ोन को अनलॉक करें और प्राइवेट स्पेस को access करें।
- Apps download करें जिन्हें आप प्राइवेट रखना चाहते हैं।
Xiaomi फ़ोन पर Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Xiaomi Phone)
- सबसे पहले आप Setting में जाएँ।
- इसके बाद नीचे की और scroll करें और फिर Apps में click करें।
- इसके बाद app lock में click करें।
- अगर आपने पहले इसका use किया है तो आपको सीधे अपना password enter करना होगा।
- अगर आपने इसका use नही किया है तो आपको password set करना होगा।
- इसके लिए आपको Turn on में click करना है।
- फिर password enter करना है, और फिर password confirm करना है।
- इसके बाद next में click करना है।
- अब जिस जिस app में lock लगाना चाहते है उन्हें select कर लें।
Hidden apps
- आपको अब app hide करने के लिए Hidden apps में जाना है।
- फिर जिस जिस app को आप hide करना चाहते है उसे select कर ले।
- फिर आपके apps आपके home screen से hide हो जायेंगे।
Vivo फ़ोन पर Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Vivo Phone)
- सबसे पहले Settings मेनू खोलें।
- Face and Password सेक्शन में जाएं।
- अब Privacy and app encryption settings पर क्लिक करे।
- अब आपको Hide App का option नजर आएगा उसपर टैप करके ON करे।
- अब, उस ऐप को चुनें जिसे छिपाना (Hide) चाहते हैं।
- Apply पर क्लिक करें और आपका ऐप छिप (Hide) जाएगा।
Oppo फ़ोन पर Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Oppo Phone)
- सबसे पहले सेटिंग्स पर click करें।
- फिर Security पर click करें
- इसके बाद App Encryption खोलें।
- उन ऐप्स को चुनें जिन्हें आप अपनी होम स्क्रीन से Hide करना चाहते हैं।
- इसके लिए एक पासकोड बनाना होगा तो पासकोड सेट करें।
- अब Hide Home Screen Icons ऑप्शन को ऑन करें।
- फिर आपसे access number सेट करने के लिए कहा जाएगा जैसे : #1234# यानि code के पहले और बाद में हैच (#) लगायें।
- एक्सेस नंबर सेट करने के बाद, ‘Done’ पर टैप करें इससे आपके स्मार्टफोन से ऐप्स Hide हो जाएंगे
Infinix फ़ोन पर Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Infinix Phone)
- सबसे पहले होम स्क्रीन पर 2 उंगलियों से पिंच टू ज़ूम करे (या infinix फोन के होम स्क्रीन पर 2 सेकंड टच करके होल्ड करें)
- मेनू के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Hide apps ऑप्शन पर क्लिक करे।
- यहां पर आपको 4 डिजिट नंबर का पासवर्ड सेट करना होगा लेकिन पासवर्ड से पहले दो बार # लगाए (उदाहरण ##6789)
- पासवर्ड दर्ज करने के बाद नीचे दिए राइट बटन पर क्लिक करके done करे।
- Applications का नया विकल्प आ जाएगा जिसमें नीचे दिए + प्लस के आइकन पर क्लिक करे।
- अब सभी एप्स दिखाई देने लगेंगे जिन एप्स को छुपाना हो उस पर क्लिक करके नीचे Confirm करें।
- अब यह एप्स आपके infinix फोन के डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखना बंद हो जाएंगे।
Tecno फ़ोन पर Apps कैसे Hide करे ? (How to hide apps on your Tecno Phone)
- Tecno फोन के होम स्क्रीन पर 2 सेकंड टच करके होल्ड करें।
- नीचे की ओर कुछ option आएगा उसमे से Desktop option पर click करें।
- Hide Apps पर click करें।
- फिर + के चिन्ह पर click करें।
- प्लस (+) के चिन्ह पर click करते ही सारे apps दिखाई देने लगेगा. जो Hide करना है उसे select कर ले।
- Hide App वाले screen में ही उपर की ओर setting का बटन को click करके password भी सेट कर सकते है।
दोस्तों, ये सभी Popular ब्रांड है जिसके बारे में मैंने बताया कि एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में Apps को कैसे छुपाये (How to Hide Apps on an Android Phone in Hindi). परन्तु कुछ ऐसे भी मोबाइल है जिसमे Hide Apps के फीचर नहीं होते है । लेकिन अगर आपको लगता है की App Hide करना जरुरी है, तो आप थर्ड पार्टी app का इस्तेमाल कर सकते है। मै आपको वैसे कुछ apps के नाम बता देता हूँ जिसमे Hide Apps के features उपलब्ध है।
Nova Launcher में Apps कैसे Hide करें
यह app best apps की लिस्ट में top पर आता है। आप इसे Play Store से install कर सकते है। इसका प्रीमियम version भी आता है पर उसके लिए पैसे पे करने होंगे पर आपको apps hide करने के लिए उसकी जरुरत नहीं पड़ेगी।
- सबसे पहले Play Store से Nova Launcher install करें
- Nova Launcher ओपन करें फिर उसे default launcher के रूप में सेट करें
- Default Launcher के रूप में सेट करने के बाद Home Screen पर कुछ सेकंड के लिए touch करें
- ऐसा करने पर नीचे की ओर दो option आएगा उसमे से Setting वाले option को touch करें
- अब आपके सामने Nova Setting का पेज खुल जायेगा
- उसमे से App drawer के option पर click करें
- App drawer का पेज खुलने के बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करें
- Hide apps वाले option पर click करें
- आपके सामने apps की लिस्ट आ जाएगी जिस app को hide करना है उसे select करें
- app select कर लेने के बाद सीधे back हो जाएँ इस तरह हो गया apps hide .
Apex Launcher में Apps कैसे Hide करें
- अपने फोन मे प्ले स्टोर से Apex Launcher को डाउनलोड करके install कर लिजिए।
- अब ऐप को जैसे ही ओपन कर लोगे तो आप इसके होम पेज पर पहुंच जाओगे जहां आपको Apex Setting पर क्लिक करना हैं।
- Apex Setting वाले सेक्शन में जाके आपको Hidden Apps का एक विकल्प दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है।
- यहां पर आपको नीचे Add Hidden Apps पर क्लिक करना है ताकि आप ऐप हाइड कर सको।
- इस पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने उन सभी ऐप्स की लिस्ट आ जायेगी जिनको आप hide करना चाहतें है।
- यहां से आप उन applications को सिलेक्ट कर लिजिए जिसे आप हाइड करना चाहते हो। जैसे ही आप ऐप्स सिलेक्ट करोगे तो app खुद ब खुद hide हो जायेगा।
POCO LAUNCHER में Apps कैसे Hide करें
- अपने फोन मे प्ले स्टोर से POCO Launcher को install करके open कर लिजिए।
- Home Screen पर कुछ सेकंड के लिए touch करें।
- ऐसा करने पर नीचे की ओर तीन option आएगा उसमे से Setting वाले option को touch करें ।
- फिर More वाले option पर click करें ।
- नीचे की ओर स्क्रॉल करें और जहाँ Hide app icons लिखा हुआ है उसे on करें ।
- अब POCO Launcher के app drawer को उपर की ओर swipe करके ओपन करें। फिर left किनारे से right side की ओर दो बार swipe करें।
- आपको Hide apps screen दिखाई देगा।
- App को लॉक करने के लिए पासवर्ड सेट करें।
- Add app वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब को app hide करना है उसे सिलेक्ट करें। अब हो जायेगा app hide.
तो दोस्तों आज के लिए इतना ही। अगर आप Nova Launcher के पुरे सेटिंग के बारे में जानना चाहते है तो मुझे कमेंट जरुर करें।
मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में Apps को कैसे छुपाये (How to Hide Apps on an Android Phone in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी ।
मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।
इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो Comment, Follow और Subscribe भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।
