ZTE Axon 40 Ultra Launched With Under Display Camera & Much More
ZTE Axon 40 Ultra: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने चीन में 9 मई को आधिकारिक तौर पर ZTE Axon 40 Ultra लॉन्च कर दिया है यह वही है जिसकी हमे उम्मीद थी। अगर इसकी लुक की बात की जाये तो यह गैलेक्सी S22 अल्ट्रा जैसा दिखता है, लेकिन इसमें डिस्प्ले कैमरा होल नहीं है।
आइए इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इनमें क्या कुछ खास दिया गया है।
ZTE Axon 40 Ultra : First Look And Impression
अगर ZTE Axon 40 Ultra के लुक की बात की जाये तो यह काफी आकर्षक और मनमोहक है जो एक ही नजर आपको अपना बना लेगा । इसे 3.9 मिमी सुपर-डीप बेंडिंग डिग्री के साथ 71-डिग्री सुपर-कर्व्ड वॉटरफॉल सरफेस डिज़ाइन के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो डिवाइस को पकड़ने में अधिक आरामदायक बनाता है। ZTE Axon 40 Ultra पीछे के लुक की बात की जाये तो इसमें पहला रियर कैमरा frameless glass डिज़ाइन के साथ आता है, जो पूरी तरह से मेटल फ्रेम को ढक लेता है यह दो रंगों में उपलब्ध है the Chinese Ink and Dunhuang Orange.
ZTE ने इस स्मार्टफोन को हकीकत बनाने के लिए मेटल और ग्लास का इस्तेमाल किया है, जबकि पीछे की तरफ एक बड़ा कैमरा मोडुल है। इसके सभी भौतिक बटन दायीं ओर स्थित हैं, और फोन काफी प्रीमियम दिखता है।
ZTE Axon 40 Ultra : Processor and Performance.
इसके प्रोसेसर की बात की जाये तो ZTE Axon 40 Ultra नए स्नैपड्रैगन 8 Gen 1, UFS3.1, और LPDDR5 रैम के फ्लैगशिप कॉन्फ़िगरेशन से लैस है। परफॉरमेंस को और शानदार बनाने के लिए इसमें VC liquid cooling technology का इस्तेमाल किया गया है, जो मोबाइल को heat होने से बचाता है। यह टेक्नोलॉजी काफी एडवांस है, जो पहले की अपेक्षा 300 गुणा ज्यादा प्रभावी है जिससे इसके परफॉरमेंस में चार चाँद लग जाते है ।
ZTE Axon 40 Ultra : Design and Display
ZTE Axon 40 Ultra 6.8-इंच AMOLED बड़ी स्क्रीन से लैस है जो 2480 x 1116 रेजोल्यूशन FHD+ को सपोर्ट करता है, जिसमें 1500nit तक की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 वाइड कलर सरगम का 100% कवरेज, 10 बिट कलर डेप्थ और 1.07 बिलियन कलर एक्सट्रीम है। इन सारी बिशेषता के कारण viewing experience काफी अच्छा है। साथ ही, इसकी शानदर बड़ी स्क्रीन 120Hz इंटेलिजेंट हाई रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को पूरी तरह से सपोर्ट करती है।
अँधेरे में screen flicker ( screen लाइट खुद से कम होना या ज्यादा) जैसी समस्या को प्रभावशाली रूप से घटाया गया है जिसके लिए 1440 Hz high-frequency Pulse-width modulation (PWM)dimming function का इस्तेमाल किया गया है। इसे TUV Rheinland low-blue-light Eyesafe certification भी प्राप्त है जो आंख की सुरक्षा के लिए ultra protection प्रदान करता है ZTE Axon 40 Ultra की माप 163.2 x 73.5 x 8.4 मिमी और वजन लगभग 204 ग्राम है। इस मोबाइल की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्रंट डिजाइन है। इसके OLED पैनल में पंच-होल या नॉच नहीं है क्योंकि यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा से लैस है जो इसे दुनिया का पहला Under Display Camera का ख़िताब दिलाता है .
ZTE Axon 40 Ultra : RAM, Storage & Variant
ZTE Axon 40 Ultra के तीन Variant है 8GB RAM के साथ 256GB, 12GB RAM के साथ 512GB और 16GB RAM के साथ 1TB UFS 3.1 फ्लैश स्टोरेज विकल्पों में भी आता है।
ZTE Axon 40 Ultra : Camera
ZTE Axon 40 Ultra एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा, पतले बेज़ेल्स के साथ लॉन्च किया गया है
Axon 40 Ultra एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आता है, और इसकी वजह से यह "क्लीन" दिखता है। सामने की तरफ बिल्कुल भी छेद नहीं है और इसके बेजल्स भी बेहद पतले हैं, जो ओवरऑल इम्प्रेशन में मदद करता है।
पीछे की तरफ तीन 64-मेगापिक्सेल कैमरे हैं, और आगे की तरफ एक 16-मेगापिक्सेल कैमरा है। एक 64-मेगापिक्सेल मुख्य कैमरा (सोनी का IMX787 सेंसर, f / 1.6 एपर्चर, OIS) 64-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा (एक विस्तृत लेंस के साथ Sony का IMX 787 सेंसर) तथा ToF सेंसर के साथ 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (OmniVision का OV64B सेंसर, 5.7x ऑप्टिकल जूम) भी शामिल है।
एक 16-मेगापिक्सेल कैमरा सामने की तरफ है, और यह डिस्प्ले के पीछे छिपा होता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इस पैकेज का एक हिस्सा है, और हम अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक ऑप्टिकल यूनिट है, लेकिन हमें यकीन नहीं है।
ZTE Axon 40 Ultra : Supported OS & Battery
ZTE Axon 40 Ultra में Android 12 पहले से इंस्टॉल आता है, जो ZTE के MyOS 12 पर रन करता है। यहां दो सिम कार्ड स्लॉट शामिल हैं। 5,000mAh की बैटरी भी पैकेज का हिस्सा है, और यह 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है।
ZTE Axon 40 Ultra एकमात्र स्मार्टफोन है जिसके तीनों मेन कैमरों से 8k अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन में विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
ZTE Axon 40 Ultra: Sound Quality
एक बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए, ZTE Axon 40 Ultra में स्नैपड्रैगन साउंड, DTS ऑडियो स्टीरियो डुअल स्पीकर, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और 90/120 उच्च फ्रेम दर से लैस है, जो उपयोगकर्ताओं को एक बहुत ही उन्नत ऑडियो और संचालन अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, ZTE Axon 40 Ultra पूरी तरह से हार्डवेयर एन्क्रिप्शन का समर्थन करता है, जिसमें एक स्वतंत्र सुरक्षा चिप शामिल है, ताकि सिस्टम सिक्यूरिटी को बेहतर ढंग से संरक्षित किया जा सके।
ZTE Axon 40 Ultra: Price
ZTE Axon 40 Ultra की कीमत चीन में CNY4,998 ($ 743)(Rs.57516) से शुरू होती है, जिसकी शुरुआत 256GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम मॉडल से होती है। सबसे महंगे वेरिएंट (16GB RAM + 1TB स्टोरेज) की कीमत CNY7,298 ($1,085) (Rs.83990) है।
ZTE Axon 40 Ultra Full Specifications
General
Brand : - ZTE
Model :- Axon 40 Ultra
Release date:- 9th May 2022
Launched in India:- No Now
Form factor:- Touchscreen
Dimensions (mm):- 163.28 x 73.56 x 8.41
Battery capacity (mAh):- 5,000mh
Removable battery:- No
Colours:- Black, Silver
Display
Refresh Rate:- 120 Hz
Resolution Standard:- FHD+
Screen size (inches):- 6.80 inch
Resolution:- 1116 x 2480 pixels
Aspect ratio:- 20:9
Hardware
Processor make:- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1
RAM:- 8GB, 12GB, 16GB
Internal storage:- 256GB, 512GB, 1TB
Expandable storage:- No
Camera
Rear camera:- 64-megapixel (f/1.6) + 64-megapixel + 64-megapixel
No. of Rear Cameras:- 3
Front camera:- 16-megapixel
No. of Front Cameras:- 1
Software
Operating system:- Android 12
Skin :- MyOS 12
Connectivity
Wifi:- Yes
Wi-Fi standards supported:- 802.11 a/b/g/n/ac
GPS:- Yes
Bluetooth:- Yes, v 5.20
NFC:- Yes
USB Type-C:- Yes
Sensors
In-Display Fingerprint Sensor:- Yes
Proximity sensor:- Yes
Accelerometer:- Yes
Ambient light sensor:- Yes
Gyroscope:- Yes
अभी यह सिर्फ चीन में ही लॉन्च हुआ है। अब देखना है की भारत में लॉन्च होगा की नहीं और अगर हुआ तो किस प्राइस रेंज में होगा। हमें अभी भी यकीन नहीं है कि यह फोन और बाजारों में अपनी जगह बनाएगा, लेकिन हम देखेंगे।
