फ़ोन को Virus से बचाने के 5 तरीकें जाने कैसे ? | Smartphone Ko Virus Se Kaise Bachayen

5 तरीके जिससे Smartphone को Virus से बचा सकते है, इग्नोर किया तो महंगा पड़ सकता है।


How to protect your phone from Malware: आज हर किसी के हाथ में मोबाईल देखने को मिलता है। घर, बाहर, बस, ट्रेन, मार्केट कही भी जाए, सारी दुनिया Mobile में नजरें लगाए बैठी रहती है। इसका कारण अपनी जरूरतों के सारे काम का Mobile के द्वारा हो जाना है। आज के इस internet युग में घर बैठे बैठे सारे काम Mobile से हो जाते है। यानी लोग अब अपने सारे कामों के लिए Smartphone पर निर्भर हो गए है और होते जा रहे है। हमारी लापरवाही और मोबाइल के प्रति इतनी अधिक निर्भरता का फायदा Hackers उठाने लगे है। हर दिन पढ़ने या सुनने को मिल जाता है कि Hackers ने यूजर के mobile में Virus भेज कर बैंक account खाली कर डाला। अगर आप भी इन बातों से चिंतित है और जानना चाहते है कि अपने mobile को virus से कैसे बचाए तो आज आप लोगों को कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे है जिसे follow करके आप अपने मोबाइल को virus से बचा सकते है।


अंजान link पर click न करे। Don't Click On Unknown Link 

आजकल मोबाइल पर बहुत से ऐसे notification या message आते है जिसमे पैसे जीतने, iphone जीतने, Lone मिलने जैसी बाते लिखी होती है तथा उस ईनाम को पाने के लिए एक अंजन link पर click करने को कहा जाता है। जैसे ही आप उस लिंक पर click करते है आपकी दुनिया लूट जाती है। मतलब की आपकी खून पसीने की कमाई गायब हो जाती है। अगर इस तरह का message आपको आए तो कभी भी इस तरह के link पर click न करे।


अंजन कॉल आने पर अपनी बैंक डिटेल की जानकारी न दें 

कभी कभी तो Hackers के द्वारा call भी किया जाता है जिसमे कहा जाता है कि आपका SIM account से link नही है या आपका ATM block होने वाला है । और आपसे सारी जानकारी मांगी जाती है। और जैसे ही आप अपनी पूरी जानकारी देते है account खाली कर दिया जाता है। 

अतः आप सावधान रहे । Account संबंधी कोई दिक्कत या परेशानी हो तो Direct Bank में जाए। क्यों की Bank कभी भी Call करके आपकी जानकारी नहीं मांगता।


अंजान link से आए किसी file को डाउनलोड न करे।

आपके पास कोई link आए जिसमे कोई फाइल download करने को कहा जाए तो भूल कर भी ऐसा ना करे । Virus से loaded file आपके मोबाइल को hack कर सकती है।


Link द्वारा Mobile Apps Download करना।

अगर आपके पास कोई मैसेज आया जिसने कोई link है, जिसमे कोई Mobile Apps Download करने को कहा जा रहा है, तो आप सावधान हो जाए, क्योंकि ये apps आपके लिए virus का जाल भी हो सकता है जिसमे आप फंस सकते है। 


Free WiFi का लालच न करे 

बहुत से लोग public places में उपलब्ध free WiFi सेवा का फ्री में मजा लेने के लिए अपने mobile को connect कर लेते है। जो secure नही होता है। ऐसा करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।


Antivirus का फोन में होना जरूरी

Phone को malware या virus से बचाने के लिए आपके पास अच्छी quality वाला Antivirus होना चाहिए। यह आपके फोन को virus attack से बचाने के लिए alert भी भेजता हैं।

ये थे आपके mobile को virus से बचाने के कुछ तरीके जिसका पालन करके  आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते है।


 

Ravishing Tech

Hello this is Ravi Gupta, I am Tech Blogger. You can learn Blogging and many more.

Thanks For Feedback.

إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم