Infinix Note 12 and Note 12 Turbo की कुछ खास बातें
गर्मी बढ़ती ही जा रही है और बारिश का कही नामोनिशान नहीं है पर मोबाइल की बारिश तो थमने का नाम ही नहीं लेती . हर दो चार दिनों में कही न कही इसकी बारिश हो ही जाती है . इस बार Infinix देवता ने Infinix Note 12 सीरीज़ की शुरुआत करते हुए अपने दो स्मार्टफोन वीरों को भारत की धरती पर शुक्रवार को प्रकट किया है . एक का नाम Infinix Note 12 और दुसरे का नाम Infinix Note 12 Turbo रखा है . ये दोनों स्मार्टफोन लम्बे समय तक काम कर सकें इसके लिए इनके अन्दर 5000 mAh की बैटरी की शक्ति प्रदान की गई है . काम करने के पश्चात् जब इनकी शक्ति ख़तम होने लगे तो इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए 33 W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है ताकि बिना थके, बिना रुके फिर से अपना काम कर सके. इनके मुखड़े की बात की जाये तो इनमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है . इसके चहरे की चमक तेज बनी रहे उसके लिए 1,000 एनआईटी पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है साथ ही इसकी फुर्ती बने रहे उसके लिए 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट से नवाजा गया है . Infinix Note 12 सीरीज के इस स्मार्टफोन के अन्दर एंड्रॉयड बेस्ड XOS 10.6 की आत्मा है। इन दोनों स्मार्टफोन में बहुत कुछ समानता होने के बावजूद इनके दिमाग (Brain) में अंतर देखने को मिलता है, मतलब की इनके सोचने, समझने, निर्णय लेने जैसी प्रोसेस को तेज बनाए रखने के लिए जो प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है वो अलग अलग है। Infinix Note 12 में MediaTek का Helio G88 SoC का प्रयोग किया गया है जबकि Note 12 Turbo में MediaTek का Helio G96 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
Infinix Note 12, Note 12 Turbo Price In India, Availability
Infinix ने अपने दो महावीर और पराक्रमी फोन को अलग अलग प्राइस रेंज में और अलग अलग स्टोरेज क्षमता के साथ भारत में पेश किया है।
पहले पराक्रमी फोन Infinix Note 12 दो भाई है। जिसमे छोटे को Rs. 11,499 के प्राइस रेंज के साथ 4GB RAM + 64GB स्टोरेज से नवाजा गया है ताकि आपकी मधुर यादों को संयोज कर रखा जा सके। जबकि इसी मॉडल के इसके बड़ा भाई को 6GB RAM + 128GB storage के साथ Rs. 12,999 में पेश किया गया है। इसमें स्टोरेज इतनी दी गई है की आप अपने कई सालों की यादों को इसमें संयोज कर रख सकते है फिर भी आपको इसका पेट खाली ही लगेगा।
अब हम बात करेंगे वीरों के वीर महावीर Infinix Note 12 Turbo के बारे में । चुकी Infinix Note 12 Turbo को महावीर की श्रेणी में रखा गया है इसलिए इसका कीमत भी ज्यादा ही होगी, अतः Infinix Note 12 Turbo को Rs. 14,999 प्राइस रेंज के साथ 8GB RAM + 128GB storage से नवाजा गया है। अगर इसके रंगों की भी बात की जाए तो ये तीन रंगों में पेश किया गया है, एक है फोर्स ब्लैक, सफायर ब्लू और स्नोफॉल जिसे हम ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कह सकते है।
Infinix का ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ है, अतः इसे भारत के कोने कोने में पहुंचने के लिए, इसे 27 मई और 28 मई को Flipkart पर उतारा जायेगा।
Infinix Note 12 Specifications, Features
Infinix Note 12 को पहले ही विभिन्न वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.7 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 SoC द्वारा संचालित है। यह Android 11-आधारित XOS 10.6 पर चलता है। इसकी थिकनेस की बात की जाए तो यह 7.9mm Ultra Sleek Design में आता है। इसकी मोटाई देखकर लगता है की कंपनी वालों से इसे खाना पीना देना बंद कर दिया है।😁😄😆 इसके माप यानी डाइमेंशन 144.4x76.6x7.9mm और वजन 184.5 grams.
Infinix Note 12 : Camera
जिसने लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद छीनी है वो है कौन? कौन?
वो है फोन का कैमरा। कैमरा अच्छा तो फोन अच्छा, कैमरा खराब तो फोन खराब। ऐसा सोचने वाले भी बहुत है क्योंकि ऐसे लोग फोटो और वीडियो के बड़े शौखिन होते है, और वे अपने फोटो या वीडियो में कोई कमी नही देखना चाहते है। अतः Infinix ने अपने इस फोन में कैमरे पर काफी ध्यान दिया है। इसके बैक साइड में 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। और चांद से मुखड़े के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ दिया गया है। रियर कैमरे के रेजोल्यूशन की बात की जाए तो 8160*6120 Ultrahigh Resolution 1/2.8 Large Image Sensor 1.28μm Large Pixel Size दिया गया है। जो आपकी फोटो में चार चांद लगा देगा।
Infinix Note: 12 RAM और ROM
Infinix Note 12 का एक वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ तथा दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB storage के साथ आता है। RAM और ROM द्वारा 6GB मेमोरी को 11GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह न केवल स्मार्टफोन की गति में सुधार करता है बल्कि विभिन्न कार्यों और कार्यों को करते समय प्रदर्शन को भी तेज करता है।
Infinix Note 12: Connectivity
इसके Connectivity की बात की जाए तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth, FM radio, GPS/ A-GPS, USB Type-C, और एक 3.5mm headphone jack दिया गया है।
Infinix Note 12: Cooling System
Infinix Note 12 में 6-layers Graphene Cooling System दिया गया है जो कोर टेंपरेचर को 6℃ तक कम कर सकता है।
Infinix Note 12 Turbo Specifications, Features
Infinix Note 12 Turbo में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.8 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 pixels) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 1000 nits पिक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इसके साथ ही 180Hz टच सैंपलिंग रेट से नवाजा गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 SoC द्वारा संचालित है। यह Android 12-आधारित XOS 10.6 पर चलता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। RAM की बात की जाए तो इसमें 8GB RAM और 128GB storage. दी गई है। साथ ही इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का भी सपोर्ट है जो 512 GB तक स्टोर कर सकता है। इसकी थिकनेस की बात की जाए तो यह 7.9mm Ultra Sleek Design में आता है।
इसके माप यानी डाइमेंशन 144.4x76.6x7.9mm और वजन 184.5 grams.
Infinix Note 12: Turbo Cooling System
Infinix Note 12 में 10-layers Graphene Cooling System दिया गया है जो कोर टेंपरेचर को 6℃ तक कम कर सकता है।
Infinix Note 12: Turbo Camera+-
इसमें भी 50 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे प्राइमरी लेंस 50mp 1.6 अपार्चर के साथ, 2 mp का डेप्थ सेंसर, और ,2 mp का माइक्रो सेंसर दिया गया है जो क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके कैमरा से 2K हाई रेजुलेशन में वीडियो कैप्चर किया जा सकता है। इसमें और भी बहुत सारे फीचर्स है जैसे स्लो मोशन वीडियो, टाइम लेप्स, डॉक्यूमेंट मोड इत्यादि।
सेल्फी के लिए 16 mp का कैमरा दिया गया है। जो f 2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें ड्यूल एलईडी फ्लैश का भी सपोर्ट है। इसके साथ भी बहुत से फीचर्स है।
Infinix Note 12 फीचर एक नजर में
General
Brand : - Infinix
Model :- Note 12
Release date:- April 2022
Launched in India:- Yes
Form factor:- Touchscreen
Dimensions (mm):- 164.43 x 76.66 x 7.90
Weight (g):- 184.50
Fast charging:- Proprietary
Battery capacity (mAh):- 5,000mh
Removable battery:- No
Colours:- Force Black, Jewel Blue, Sunset Golden
Display
Refresh Rate:- 120 Hz
Resolution Standard:- FHD+
Screen size (inches):- 6.70 inch
Resolution:- 1080x2400 pixels
Aspect ratio:- 20:9
Hardware
Processor:- octa-core
Processor make:- MediaTek Helio G88
RAM:- 4 GB
Internal storage:- 64 GB
Expandable storage:- Yes
Expandable storage type:- microSD
Dedicated microSD slot:- Yes
Camera
Rear camera:- 50-megapixel + 2-megapixel + QVGA
No. of Rear Cameras:- 3
Rear autofocus:- Yes
Rear flash:- Yes
Front camera:- 16-megapixel
No. of Front Cameras:- 1
Software
Operating system:- Android 11
Skin :- XOS 10.6
Connectivity
Wifi:- Yes
Wi-Fi standards supported:- 802.11 a/b/g/n/ac
GPS:- Yes
Bluetooth:- Yes, v 5.20
Headphones:- 3.5mm
USB Type-C:- Yes
FM:- Yes
Number of SIMs:- 2
SIM 1
SIM Type:- Nano-SIM
GSM/CDMA:- GSM
3G:- Yes
4G/ LTE:- Yes
Supports 4G in India (Band 40):- Yes
SIM 2
SIM Type:- Nano-SIM
GSM/CDMA:- GSM
3G:- Yes
4G/ LTE:- Yes
Supports 4G in India (Band 40):- Yes
Sensors
Fingerprint Sensor:- Yes
Compass/ Magnetometer:- Yes
Proximity sensor:- Yes
Accelerometer:- Yes
Ambient light sensor:- Yes
Gyroscope:- Yes
मुझे आशा है कि आपको मेरे इस लेख द्वारा Infinix Note 12 and Note 12 Turbo के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी ।
मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे। क्योंकि ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता जाता है।
इसके बावजूद कोई कमी लगी हो तो मुझे जरूर सलाह दे ताकि उसमे सुधार किया जा सके और अच्छा लगे तो कमेंट और Follow भी करे ताकि आगे का सफर हम साथ तय कर सके।
